आज की ताजा खबर 23 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar Live: अजय राय महोबा में गैंगरेप पीड़िता से मिलने गए थे। जब वह पीड़िता से मिलकर लौटे तो उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कथित टिप्पणी की।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अजय राय के खिलाफ महोबा कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। निवर्तमान सचिव बृजराज सहित 30 अज्ञात समर्थकों के नाम भी एफआईआर में शामिल हैं। एडवोकेट नीरज रावत की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय महोबा दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। मुकदमा दर्ज होने से जिले के कांग्रेस खेमे में हड़कंप मच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 09 जुलाई LIVE: मेलबर्न में आज ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
आज की ताजा खबर 08 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की पूरी खबरें
आज की ताजा खबर 07 जुलाई: एक क्लिक में पढे़ं दिनभर की सभी बड़ खबरें
23 May 2026 10:01 PM (IST)
23 May 2026 10:01 PM (IST)सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान
ट्विशा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला अपने हाथ में ले लिया है। ट्विशा के परिवार वालों ने उनकी मौत के लिए उनके पति और भोपाल में रहने वाले ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है।
23 May 2026 09:29 PM (IST)
23 May 2026 09:29 PM (IST)PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल के वर्षों में देश की सबसे भीषण खनन आपदाओं में से एक के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “चीन के शानक्सी प्रांत में खदान दुर्घटना में लोगों की जान जाने से मैं दुखी हूं। भारत की जनता की ओर से, मैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन की जनता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे। मैं लापता लोगों के शीघ्र और सुरक्षित मिलने की प्रार्थना करता हूं।”
23 May 2026 08:31 PM (IST)
23 May 2026 08:31 PM (IST)बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के घर पहुंचे भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के घर पहुंचे हैं। इस दौरान एक्टर ने कहा, “मुझे खुशी इस बात की है कि बिहार का एक बेटा पूरे देश का नेतृत्व कर रहा है। नितिन नवीन हिन्दुस्तान के गौरव हैं। एक व्यक्तिगत संबंध शुरू से है। अगर बिहार का कोई आदमी बड़े स्तर पर जाता है और बिहार को बेहतर बनाने की बात करता है तो हम सब को उसके साथ रहना चाहिए। आज उनका जन्मदिन था। मैंने उन्हें आकर शुभकामना दी…मैं किसी पार्टी में नहीं जाने वाला। मैं एक कलाकार हूं और मुझे कलाकार ही रहने दीजिए। मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा। “
23 May 2026 07:07 PM (IST)
23 May 2026 07:07 PM (IST)यूपी में बिजली कटौती मामले में दो अधिकारी सस्पेंड
उत्तर प्रदेश में इन दिनों बिजली कटौती से लोगों की हाल बेहाल है। पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में लापरवाही और कार्य प्रणाली में अनियमितताओं को लेकर अब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए दो एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है।
23 May 2026 05:46 PM (IST)
23 May 2026 05:46 PM (IST)राघव चड्ढा को राज्यसभा में याचिका समिति का बनाया गया अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने याचिका समिति का पुनर्गठन करने के बाद कुल 10 सांसदों को इस समिति के लिए नामित किया।
23 May 2026 04:06 PM (IST)
23 May 2026 04:06 PM (IST)अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने PM मोदी से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई।
23 May 2026 03:54 PM (IST)
23 May 2026 03:54 PM (IST)आजम खान और अब्दुल्ला की दो पैन कार्ड मामले में रामपुर कोर्ट ने बढ़ाई सजा
रामपुर की एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में आजम खान को 10 साल की सजा और 5 लाख का जुर्माना लगाया है। इसी मामले में कोर्ट ने बेटे अब्दुल्ला आजम पर 3.50 लाख का जुर्माना लगाया है।
23 May 2026 02:58 PM (IST)
23 May 2026 02:58 PM (IST)शुभेंदु सरकार ने की बकरीद की छुट्टी में कटौती
पश्चिम बंगाल की नई शुभेंदु सरकार ने मुस्लिम समाज के पाक त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की छुट्टी में कटौती की है। अब से इस त्योहार पर सिर्फ एक दिन की छुट्टी रहेगी।
23 May 2026 01:49 PM (IST)
23 May 2026 01:49 PM (IST)ट्विशा शर्मा केस पर क्या बोले पुलिस आयुक्त संजय कुमार
दिल्ली एम्स द्वारा ट्विशा शर्मा के शव के दूसरे पोस्टमार्टम के संबंध में अभी तक कोई पत्र न मिलने के आरोप पर, भोपाल के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कहा, "इस न्यायालय ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को पत्र लिखा है। हम जीएडी के साथ समन्वय कर रहे हैं और टीम को जल्द से जल्द भेजने का प्रयास कर रहे हैं... जीएडी भी वहां अपना काम कर रहा है, और हम भी जीएडी के संपर्क में हैं... दिल्ली एम्स की एक टीम भोपाल आएगी
23 May 2026 12:35 PM (IST)
23 May 2026 12:35 PM (IST)51,000 से अधिक युवाओं की नियुक्ति पर अश्विनी वैष्णव ने दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार के विभिन्न विभागों में 51,000 से अधिक युवाओं की नियुक्ति की है। यह पिछले चार वर्षों से 'रोजगार मेला' के नाम से चल रही है। अब तक लाखों युवाओं को रोजगार मिल चुका है..."
Jaipur, Rajasthan: Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "Today, Prime Minister Narendra Modi has appointed more than 51,000 youths in various departments of the Indian government. This is a great service which has been going on for four years under the name of Rojgar Mela. Till… pic.twitter.com/hFBTs6Q5Qg
— IANS (@ians_india) May 23, 2026
23 May 2026 11:44 AM (IST)
23 May 2026 11:44 AM (IST)चीन की कोयला खदान में विस्फोट, 82 लोगों की मौत; कई लापता
शुक्रवार की देर रात चीन त्तरी चीन के शांक्सी प्रांत स्थित 'लियुशेनयु' कोयला खदान में भयानक गैस विस्फोट हुआ। इस दुर्घटना में 82 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 मजदूर लापता हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने बचाव कार्य में पूरी ताकत झोंकने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
23 May 2026 10:52 AM (IST)
23 May 2026 10:52 AM (IST)51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। 19वां रोजगार मेला देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। भारत के सभी हिस्सों से चयनित नव नियुक्त उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग आदि सहित भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यभार संभालेंगे।
23 May 2026 10:21 AM (IST)
23 May 2026 10:21 AM (IST)दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस पलटने से 40 घायल, छह की हालत गंभीर
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर में शनिवार सुबह एक स्लीपर बस के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बस में सवार करीब 40 यात्रियों में सभी घायल हो गए, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। रैणी थाना क्षेत्र के चैनेज 139.6 पर हुई इस दुर्घटना में मध्य प्रदेश के श्योपुर से यूपी के गोवर्धन जा रही स्लीपर कोच बस गलत लेन में अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। अधिकांश यात्री अधिमास के अवसर पर ब्रज की 84 कोसी परिक्रमा और गोवर्धन में चल रही भागवत कथा सुनने जा रहे थे।
23 May 2026 10:17 AM (IST)
23 May 2026 10:17 AM (IST)दिल्ली एयरपोर्ट पर 48 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त
दिल्ली एयरपोर्ट पर 48 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया है। इसके साथ ही दो थाई नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है।
23 May 2026 08:51 AM (IST)
23 May 2026 08:51 AM (IST)बाराबंकी में भीषण हादसा: घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के 3 लोगों को डंपर ने कुचला, मौत
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बिजली न आने के कारण घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के लोगों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है।
23 May 2026 08:29 AM (IST)
23 May 2026 08:29 AM (IST)कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत
कर्नाटक के कलबुर्गी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। लॉरी और कार की टक्कर में 5 की मौत हो गई है।
23 May 2026 08:08 AM (IST)
23 May 2026 08:08 AM (IST)CNG के भी दाम भी बढ़े
पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि के बाद अब सीएनजी के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली में सीएनजी के दाम में एक रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।
23 May 2026 07:09 AM (IST)
23 May 2026 07:09 AM (IST)केदारनाथ जाने वाले रूट पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, नीचे दब गए लोग
उत्तराखंड में केदारनाथ जाने वाले मार्ग पर कल एक दर्दनाक हादसा हो गया, इस दौरान रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग इलाके में भूस्खलन की घटना हुई, जिसकी चपेट में आकर एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।
23 May 2026 07:05 AM (IST)
23 May 2026 07:05 AM (IST)पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। खास बात यह है कि मई महीने में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।
