Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 31 जनवरी LIVE: NCP विधायक दल की नेता चुनी गईं सुनेत्रा पवार, पांच बजे होगा शपथ ग्रहण

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: महाराष्ट्र विधानभवन में हो रही एनसीपी नेताओं की बैठक समाप्त हो गई है। सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 31, 2026 | 02:43 PM
LIVE

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 31 Jan 2026 02:43 PM (IST)

    31 Jan 2026 02:43 PM (IST)

    NCP विधायक दल की नेता बनीं सुनेत्रा पवार

    महाराष्ट्र विधानभवन में हो रही एनसीपी नेताओं की बैठक समाप्त हो गई है। सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम पद के लिए भी उनका नाम तय हो गया है। वो आज शाम पांच बजे शपथ ग्रहण करेंगी।

    यहां पढ़ें पूरी ख़बर

  • 31 Jan 2026 01:19 PM (IST)

    31 Jan 2026 01:19 PM (IST)

    इस बार बंगाल में भाजपा का वोट 50% से अधिक होगा: अमित शाह

    पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "ममता बनर्जी मेरा मजाक उड़ा रही थीं ममता दीदी जब प्रभु श्री राम ने राम सेतु बनाया तब रावण ऐसा ही मानता था कि इस प्रकार से मुझे कोई हरा सकता है क्या? मैं आपको बताता हूं 2014 में हमें सिर्फ दो सीट मिली थी, 2019 में 41% वोट और 18 सीटें मिली थीं, 2024 में 39% वोट मिला और 2021 की विधानसभा में 38% वोट और 77 सीटे लेकर सुवेंदु अधिकारी हमारे विपक्ष के नेता बने हुए हैं। ममता दीदी 38% से 45% का छलांग लगाना है आप इस बार देखना भाजपा का वोट 50% से अधिक होगा और प्रचंड बहुमत से हमारी सरकार बनने वाली है।"

  • 31 Jan 2026 12:39 PM (IST)

    31 Jan 2026 12:39 PM (IST)

    परिवार पूरी तरह से एकजुट - शरद पवार

    जब शरद पवार से पूछा गया कि क्या परिवार के सदस्य के तौर पर उन्हें सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने के बारे में भरोसे में लिया गया था, तो NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने कहा, ‘अगर परिवार पर कोई विपदा आती है, तो परिवार एकजुट रहता है। परिवार में कोई समस्या नहीं है।’

  • 31 Jan 2026 11:52 AM (IST)

    31 Jan 2026 11:52 AM (IST)

    शरद पवार से मिलने पहुंचे अजित पवार के बेटे पार्थ पवार

    महाराष्ट्र में सियासी हलचल तचेज हो गई है। सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने से पहले अजित के बेटे पार्थ पवार शरद पवार से मिलने पहुंचे हैं। इससे पहले शरद पवार ने कहा था कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

  • 31 Jan 2026 10:53 AM (IST)

    31 Jan 2026 10:53 AM (IST)

    इलाहाबाद HC ने यूपी पुलिस के हाफ-एनकाउंटर पर उठाए सवाल

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के कामकाज पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ पुलिस अधिकारी जजों, खासकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), पर मनचाहे आदेश पारित कराने का दबाव बना रहे हैं। यह टिप्पणी जस्टिस अरुण कुमार सिंह देशवाल ने एक एनकाउंटर से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान की।

  • 31 Jan 2026 09:38 AM (IST)

    31 Jan 2026 09:38 AM (IST)

    नीतीश सरकार ने NEET छात्रा रेप केस की CBI जांच की सिफारिश

    बिहार सरकार ने पटना के चित्रगुप्त नगर में नीट की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध किया है। शनिवार को उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।

  • 31 Jan 2026 09:19 AM (IST)

    31 Jan 2026 09:19 AM (IST)

    सुनेत्रा को डिप्टी CM बनाए जाने की कोई जानकारी नहीं: शरद पवार

    शरद पवार ने सुनेत्रा पवार के डिप्टी CM बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं, उनकी पार्टी ने ही यह तय किया होगा।

  • 31 Jan 2026 08:39 AM (IST)

    31 Jan 2026 08:39 AM (IST)

    गाजियाबाद में ढाबे पर खाने को लेकर चाकूबाजी, दो की मौत

    गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के वैष्णो ढाबे पर खाना खाने के विवाद में चाकूबाजी हो गई। इस चाकूबाजी में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

  • 31 Jan 2026 07:41 AM (IST)

    31 Jan 2026 07:41 AM (IST)

    किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

    किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच फिर मुठभेड़ हो गई है। ये मुठभेड़ डोलगाम इलाके में हुई। जहां आतंकवादी 18 जनवरी, 22 जनवरी और 24 जनवरी को भाग निकले थे। भारतीय सेना और SOG किश्तवाड़ ने आतंकवादियों को घेर लिया है और इलाके में 2-3 आतंकवादी फंसे हुए हैं।

  • 31 Jan 2026 06:52 AM (IST)

    31 Jan 2026 06:52 AM (IST)

    अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार मुंबई आवास पर पहुंचीं

    महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार देर रात अपने मुंबई स्थित आवास पर पहुंचीं।

    #WATCH | Mumbai | Sunetra Pawar, wife of Maharashtra Deputy CM late Ajit Pawar, reaches their Mumbai residence. pic.twitter.com/MJUlAMrasZ

    — ANI (@ANI) January 30, 2026

  • 31 Jan 2026 06:51 AM (IST)

    31 Jan 2026 06:51 AM (IST)

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं. शनिवार को वो पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह बैरकपुर में कार्यकर्ताओं की एक बैठक में हिस्सा लेंगे। फिर उत्तर बंगाल में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के कार्यक्रम में शामिल होना है।

Breaking News Live: महाराष्ट्र विधानभवन में हो रही एनसीपी नेताओं की बैठक समाप्त हो गई है। सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम पद के लिए भी उनका नाम तय हो गया है। वो आज शाम पांच बजे शपथ ग्रहण करेंगी। देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लिए लाइव ब्लॉग को रिफ्रेश करते रहें…

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 30 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर 29 जनवरी LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

बारामती प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन, चारों तरफ बिखरा मलबा

आज की ताजा खबर 28 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj ki taaja khabar 31st january 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 31, 2026 | 06:50 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.