आज की ताजा खबर 28 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar Live: बारामती में एक भीषण विमान हादसा हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की जान चली गई। लैंडिंग के दौरान विमान अपना संतुलन खो बैठा और क्रैश हो गया।
- Written By: अक्षय साहू
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today: पुणे के बारामती में बुधवार सुबह एक भीषण विमान हादसा हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की जान चली गई। मुंबई से लौटते समय लैंडिंग के दौरान विमान अपना संतुलन खो बैठा और पास के एक खेत में जाकर क्रैश हो गया, जिससे पूरा राज्य स्तब्ध है। घटना के बाद विपक्षी नेताओं ने साजिश की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। देश-दुनिया की सभी लेटेस्ट खबरों का सबसे पहले अपडेट पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 23 जुलाई: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आज भी संसद में सरकार को घेरने की तैयारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, मीथेन गैस विस्फोट और दम घुटने से गई जान
पहले दिखाई थी आंख…अब भारत के सामने झुके नेपाल के PM! बालेन शाह ने भारतीय राजदूत को मिलने के लिए बुलाया
Delhi Police: जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
28 Jan 2026 10:08 PM (IST)
28 Jan 2026 10:08 PM (IST)22 सालों से हम अजित पवार के साथ हैं- चंद्रशेखर बावनकुले
अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वे हमारे परिवार के बहुत करीब थे, जिनके हम 22 सालों से सुख-दुख में साथ हैं...यह महाराष्ट्र का बहुत बड़ा नुकसान है। यह घटना दुखद है। महाराष्ट्र और भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।
28 Jan 2026 09:02 PM (IST)
28 Jan 2026 09:02 PM (IST)बारामती विद्या प्रतिष्ठान से रवाना हुए शरद पवार
एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार बारामती में विद्या प्रतिष्ठान से रवाना हुए। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की आज सुबह बारामती में एक चार्टर प्लेन क्रैश लैंडिंग में मौत हो गई।
#WATCH बारामती, पुणे: एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार बारामती में विद्या प्रतिष्ठान से रवाना हुए।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की आज सुबह बारामती में एक चार्टर प्लेन क्रैश लैंडिंग में मौत हो गई। pic.twitter.com/lkMftb9wF6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2026
28 Jan 2026 08:18 PM (IST)
28 Jan 2026 08:18 PM (IST)हरिद्वार के बैरागी कैंप के वेयरहाउस में भीषण आग
हरिद्वार के बैरागी कैंप में एक वेयरहाउस में आग लग गई। फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश जारी है।
#WATCH उत्तराखंड | हरिद्वार के बैरागी कैंप में एक वेयरहाउस में आग लग गई। फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश जारी है। pic.twitter.com/ICFpWutWOY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2026
28 Jan 2026 07:25 PM (IST)
28 Jan 2026 07:25 PM (IST)दिल्ली पार्टी ऑफिस में NCP कार्यकर्ताओं ने अजित पवार को दी श्रद्धांजलि
NCP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दिल्ली में पार्टी ऑफिस में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH दिल्ली: NCP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दिल्ली में पार्टी ऑफिस में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अजित पवार की आज सुबह बारामती में एक चार्टर प्लेन की क्रैश लैंडिंग में मौत हो गई। pic.twitter.com/F8ypBtzjtX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2026
28 Jan 2026 06:23 PM (IST)
28 Jan 2026 06:23 PM (IST)मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ राहुल गांधी की बैठक
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।
दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।
(सोर्सछ AICC) pic.twitter.com/OxdW4OhjaD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2026
28 Jan 2026 05:17 PM (IST)
28 Jan 2026 05:17 PM (IST)अजित पवार को श्रद्धांजलि देने विद्या प्रतिष्ठान पहुंचीं सुप्रिया सुले
NCP SCP सांसद और अजित पवार की चचेरी बहन सुप्रिया सुले अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए विद्या प्रतिष्ठान पहुंचीं। आज सुबह एक विमान हादसे में अजित पवार की मौत हो गई।
#WATCH बारामती, महाराष्ट्र: NCP SCP सांसद और अजीत पवार की चचेरी बहन सुप्रिया सुले अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए विद्या प्रतिष्ठान पहुंचीं।
आज सुबह एक विमान हादसे में अजित पवार की मौत हो गई। pic.twitter.com/dSHXthWO8S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2026
28 Jan 2026 04:15 PM (IST)
28 Jan 2026 04:15 PM (IST)बारामती के लिए रवाना हुए राज ठाकरे
MNS प्रमुख राज ठाकरे मुंबई में अपने घर से बारामती के लिए रवाना हुए। आज सुबह बारामती में एक चार्टर प्लेन की क्रैश लैंडिंग में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया।
#WATCH | महाराष्ट्र: MNS प्रमुख राज ठाकरे मुंबई में अपने घर से बारामती के लिए रवाना हुए।
आज सुबह बारामती में एक चार्टर प्लेन की क्रैश लैंडिंग में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का निधन हो गया। pic.twitter.com/HNEeBIFM7q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2026
28 Jan 2026 03:19 PM (IST)
28 Jan 2026 03:19 PM (IST)महाराष्ट्र की राजनीति को भारी नुकसान- पृथ्वीराज चव्हाण
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि आज सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान की दुर्घटना की खबर सुनी। उस दुर्घटना में वे नहीं बचे। महाराष्ट्र की राजनीति में भारी नुकसान हुआ है... वे अनुशासनप्रिय नेता थे।
#WATCH | सातारा: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "आज सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान की दुर्घटना की खबर सुनी। उस दुर्घटना में वे नहीं बचे। महाराष्ट्र की राजनीति में भारी… pic.twitter.com/QIbxez7t74
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2026
28 Jan 2026 02:34 PM (IST)
28 Jan 2026 02:34 PM (IST)बारामती विमान हादसे की जांच होनी चाहिए- अधीर रंजन चौधरी
बारामती विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कांग्रेस नेता अधीर चौधरी ने कहा कि यह बहुत दर्दनाक घटना है... इस बात की जांच होनी चाहिए कि कैसे इतना बड़ा हादसा हुआ। कोई चूक हुई या नहीं ये भी देखा जाना चाहिए।
#WATCH | मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: बारामती विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कांग्रेस नेता अधीर चौधरी ने कहा, "यह बहुत दर्दनाक घटना है... इस बात की जांच होनी चाहिए कि कैसे इतना बड़ा हादसा हुआ। कोई चूक हुई या नहीं ये भी देखा जाना चाहिए।" pic.twitter.com/hWNnWsULJA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2026
28 Jan 2026 01:18 PM (IST)
28 Jan 2026 01:18 PM (IST)गौतम अदाणी ने अजित पवार के निधन पर जताया दुख
गौतम अदाणी ने NCP नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार के गुजर जाने से बहुत दुख हुआ। ठीक एक महीने पहले, हम बारामती में AI में शरद पवार सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के उद्घाटन के लिए एक साथ खड़े थे - यह एक ऐसा पल था जिसने अजित जी के विजन, तरक्की में उनके विश्वास और भारत के युवाओं और उनके भविष्य के लिए उनके कमिटमेंट को दिखाया। हम भविष्य के लिए तैयार महाराष्ट्र बनाने के उनके काम को जारी रखकर उनकी विरासत का सम्मान करें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
Deeply saddened by the passing of Maharashtra’s Deputy Chief Minister, Ajit Pawar. Just a month ago, we stood together in Baramati for the inauguration of the Sharad Pawar Centre of Excellence in AI - a moment that reflected Ajit ji's vision, his belief in progress and his… pic.twitter.com/WEbi96HBBm
— Gautam Adani (@gautam_adani) January 28, 2026
28 Jan 2026 12:50 PM (IST)
28 Jan 2026 12:50 PM (IST)डिप्टी CM अजित पवार के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान किया गया है।
28 Jan 2026 12:36 PM (IST)
28 Jan 2026 12:36 PM (IST)मैंने अपना मजबूत और अच्छा दोस्त खो दिया: सीएम फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, दादा चले गए! एक ज़मीन से जुड़े नेता, मेरे दोस्त और साथी, डिप्टी चीफ़ मिनिस्टर अजितदादा पवार की प्लेन क्रैश में मौत बहुत दिल दहला देने वाली है। यह दिल तोड़ने वाला है। मेरा दिल सुन्न हो गया है। अपनी भावनाएं बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने अपना मजबूत और अच्छा दोस्त खो दिया है। यह मेरे लिए पर्सनल लॉस है। यह एक ऐसा लॉस है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। आज महाराष्ट्र के लिए बहुत मुश्किल दिन है। मैं दादा को दिल से श्रद्धांजलि देता हूँ। हम उनके पूरे परिवार और NCP परिवार के दुख में शामिल हैं। इस एक्सीडेंट में 4 और लोगों की मौत हो गई। हम उनके परिवारों के दुख में भी शामिल हैं। मैंने अपने सारे प्रोग्राम कैंसिल कर दिए हैं। मैं थोड़ी देर में बारामती के लिए निकल रहा हूँ।
दादा गेले!
जमिनीशी घट्ट नाळ असलेले जननेते, माझे मित्र आणि सहकारी, उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांचा विमान अपघातात मृत्यू झाल्याची घटना मनाला अत्यंत व्यथित करणारी आहे. मनाला चटका लावणारी आहे. मन सुन्न झाले आहे. भावना व्यक्त करण्यासाठी माझ्याकडे शब्द नाहीत.
माझा दमदार आणि दिलदार…— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 28, 2026
28 Jan 2026 12:12 PM (IST)
28 Jan 2026 12:12 PM (IST)महाराष्ट्र ने जननेता खोया: सीएम देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, आज महाराष्ट्र ने अपना जननेता खोया दिया।
28 Jan 2026 11:57 AM (IST)
28 Jan 2026 11:57 AM (IST)महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक: सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 28, 2026
28 Jan 2026 11:53 AM (IST)
28 Jan 2026 11:53 AM (IST)अखिलेश यादव ने अजित पवार के निधन पर जताया दुख
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बारामती विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम श्री अजीत पवार जी का विमान दुर्घटना में निधन, अत्यंत दुःखद ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि !"
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम श्री अजीत पवार जी का विमान दुर्घटना में निधन, अत्यंत दुःखद !
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/kN1zLOGQWK
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2026
28 Jan 2026 11:51 AM (IST)
28 Jan 2026 11:51 AM (IST)डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर प्रिंयका गांधी ने व्यक्त किया दुख
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यकत की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, महाराष्ट्र में हुई भयानक विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी एवं अन्य लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। आदरणीय शरद पवार जी, सुप्रिया सुले जी और उनके समस्त परिवार एवं आदरणीय अजीत पवार जी के समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
महाराष्ट्र में हुई भयानक विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी एवं अन्य लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। आदरणीय शरद पवार जी, सुप्रिया सुले जी और उनके समस्त परिवार एवं आदरणीय अजीत पवार जी के समर्थकों के प्रति गहरी…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 28, 2026
28 Jan 2026 11:46 AM (IST)
28 Jan 2026 11:46 AM (IST)अजित पवार के निधन पर जेपी नड्डा ने शोक व्यक्त किया
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर श्री अजित पवार के प्लेन एक्सीडेंट में निधन की दुखद खबर से बहुत दुख हुआ। एक ऐसे नेता जो अपने डेडिकेशन और लोगों से गहरे जुड़ाव के लिए जाने जाते थे, उन्होंने अपनी ज़िंदगी महाराष्ट्र के विकास के लिए समर्पित कर दी। उनके अचानक चले जाने से पब्लिक लाइफ में एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे भरा नहीं जा सकता। हालांकि वे अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन महाराष्ट्र के लिए उनकी सेवा को हमेशा गहरे सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उनके दुखी परिवार, दोस्तों और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इस बहुत दुख की घड़ी में उन्हें हिम्मत और हिम्मत मिले। ओम शांति!
Deeply heartbroken and anguished by the tragic news of the demise of Maharashtra’s Deputy Chief Minister, Shri Ajit Pawar, in a plane accident. A leader known for his dedication and deep connect with the people, he dedicated his life to the development of Maharashtra.
His sudden…
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 28, 2026
28 Jan 2026 11:36 AM (IST)
28 Jan 2026 11:36 AM (IST)लालू प्रसाद यादव ने बारामती प्लेन हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, बारामती प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम श्री अजीत पवार जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिजनों और समर्थकों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की क्षमता प्रदान करे। हादसे की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। विनम्र श्रद्धांजलि।
बारामती प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम श्री अजीत पवार जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिजनों और समर्थकों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की क्षमता प्रदान करे। हादसे की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। विनम्र…
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 28, 2026
28 Jan 2026 11:32 AM (IST)
28 Jan 2026 11:32 AM (IST)बजट सत्र से पहले संसद के दोनों सदन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया संबोधित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र शुरू होने से पहले सदन के दोनों सदनों के संबोधित किया।
LIVE: President Droupadi Murmu addresses the Parliament https://t.co/Fa7y5xNsxO
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 28, 2026
28 Jan 2026 11:27 AM (IST)
28 Jan 2026 11:27 AM (IST)अजित पवार जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं: राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 28, 2026
28 Jan 2026 11:23 AM (IST)
28 Jan 2026 11:23 AM (IST)डिप्टी CM अजित पवार का निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री मोदी ने अजित पवार के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के बारामती में हुए इस दुखद विमान हादसे से वे बेहद स्तब्ध हैं। उन्होंने अपने संदेश में हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और इस कठिन समय में उनके लिए प्रार्थना की कि उन्हें शक्ति और साहस मिले।
प्रधानमंत्री ने श्री अजीत पवार को एक जननेता के रूप में याद किया, जिनका जनसाधारण से गहरा जुड़ाव था। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता की सेवा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय थी और वे एक कर्मठ और सम्मानित व्यक्तित्व थे। उनके प्रशासनिक ज्ञान और गरीबों तथा वंचितों के सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी उल्लेखनीय थी। उनका असामयिक निधन बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाला है। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार और उनके अनेकों अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा, “ओम शांति।”
महाराष्ट्रातील बारामती येथे झालेल्या दुर्दैवी विमान अपघातामुळे मी अत्यंत दुःखी आहे. या अपघातात आपल्या प्रियजनांना गमावलेल्या सर्वांच्या दुःखात मी सहभागी आहे. या दुःखाच्या क्षणी शोकाकुल कुटुंबांना शक्ती आणि धैर्य मिळो, ही प्रार्थना करतो.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2026
28 Jan 2026 10:49 AM (IST)
28 Jan 2026 10:49 AM (IST)बारामती हादसे प्लेन हादसे में मारे लोगों के नाम आए सामने
बुधवार सुबह पुणे के बारामती में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गए। प्लेन में अजित पवार के साथ विदीप जाधव, पिंकी माली, कैप्टन सुमित कपूर, और कैप्टन शांभवी पाठक सवार थे।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन
28 Jan 2026 10:37 AM (IST)
28 Jan 2026 10:37 AM (IST)अजीत पवार के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के असमय निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में, वे महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए समर्पित रहे। वे लोगों के प्रति अपनी करुणा और सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे। मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।
Deeply shocked and pained to learn about the untimely demise of Maharashtra’s Deputy Chief Minister, Shri Ajit Pawar.
Throughout his long public life, he remained committed to the development and prosperity of Maharashtra. He was known for his compassion for the people and his…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 28, 2026
28 Jan 2026 09:57 AM (IST)
28 Jan 2026 09:57 AM (IST)प्लेन हादसे में अजित पवार का निधन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है: DGCA
बारामती में क्रैश लैंडिंग | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है: DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल… pic.twitter.com/OOtoCq3Zfu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2026
28 Jan 2026 09:20 AM (IST)
28 Jan 2026 09:20 AM (IST)बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि यह एक्सीडेंट बारामती में लैंडिंग के समय हुआ। बताया जा रहा है कि इस प्लेन में कुछ लोग सवार हैं।
28 Jan 2026 09:03 AM (IST)
28 Jan 2026 09:03 AM (IST)आज दिल्ली दौरे जाएंगी CM ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज, 28 जनवरी को दिल्ली जाएंगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज, 28 जनवरी को दिल्ली जाएंगी।
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/bEfyNs1tCJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2026
28 Jan 2026 08:23 AM (IST)
28 Jan 2026 08:23 AM (IST)केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने किया बेगमपेट एयरपोर्ट पर विंग्स इंडिया 2026 का उद्घाटन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा, "हमने बेगमपेट एयरपोर्ट पर विंग्स इंडिया 2026 का उद्घाटन किया। यह सबसे महत्वपूर्ण एविएशन समिट है जो हम हर 2 साल में आयोजित करते हैं। यह एशिया के सबसे बड़े समिट में से एक है। हमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से इस कार्यक्रम की मेजबानी करने पर गर्व है। हम तेलंगाना को भी धन्यवाद देते हैं। विंग्स इंडिया 2026 के इस एडिशन में, हमें विश्वास है कि हम सिविल एविएशन में अपने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ताकत और इस क्षेत्र में मांग को दिखा पाएंगे। अभी और अगले दशक में हम जो करने की कोशिश कर रहे हैं, वह है देश के मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को बेहतर बनाना। हमें लगता है कि मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम आने वाले दशक में बढ़ती मांग को पूरा करेगा। भारत अगले 10-12 सालों में एक ग्लोबल एक्सपोर्टर भी बन सकता है। आज, हमने एयरक्राफ्ट डिस्प्ले का भी उद्घाटन किया है। यहां आप एयर इंडिया के लिए खास तौर पर फिट किया गया 787-9 एयरक्राफ्ट देख रहे हैं। यह इस एयरक्राफ्ट की पहली डिलीवरी है। एविएशन में सबसे बड़ी रुकावट एयरक्राफ्ट की डिलीवरी है। मुझे विश्वास है कि एयरक्राफ्ट के आने से एविएशन सेक्टर को बहुत बड़ा बढ़ावा मिलेगा। मुझे लगता है कि यह साल एविएशन के लिए बहुत अच्छा रहे।
#WATCH हैदराबाद: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा, "हमने बेगमपेट एयरपोर्ट पर विंग्स इंडिया 2026 का उद्घाटन किया। यह सबसे महत्वपूर्ण एविएशन समिट है जो हम हर 2 साल में आयोजित करते हैं। यह एशिया के सबसे बड़े समिट में से एक है। हमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय… pic.twitter.com/GxpNBZuwZQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2026
28 Jan 2026 07:40 AM (IST)
28 Jan 2026 07:40 AM (IST)मुझे लगता है कि यह (FTA) भारत को एक बूस्ट देगा: CSIS के सीनियर एडवाइजर रिचर्ड रॉसो
CSIS के सीनियर एडवाइजर रिचर्ड रॉसो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत-EU FTA पर टिप्पणियों के बारे में कहा, मुझे लगता है कि यह (FTA) एक बूस्ट देगा। लेकिन क्या यह भारत की ग्रोथ को 7% से 20% कर देगा? शायद नहीं। शायद उसके आस-पास भी नहीं। क्या यह यूरोपियन देशों में धीमी गति को बढ़ावा देने में मदद करेगा? शायद थोड़ा बहुत। यह भी दिलचस्प है कि मंत्री गोयल ने खुद एक बात कही है कि भारत के ट्रेड एग्रीमेंट सिर्फ़ EU के साथ नहीं, बल्कि UK और स्विस के नेतृत्व वाले EFTA ग्रुप के साथ भी हैं। तो भारत यूरोप को एक ज़्यादा एकजुट इकाई बना रहा है। यह एक दिलचस्प बात है कि भारत के पूरे यूरोप में बेहतर संबंध हैं, जितने कभी-कभी उसके खुद के साथ भी नहीं होते।
#WATCH वॉशिंगटन, DC | ANI से बात करते हुए, CSIS के सीनियर एडवाइजर रिचर्ड रॉसो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत-EU FTA पर टिप्पणियों के बारे में कहा, "...मुझे लगता है कि यह (FTA) एक बूस्ट देगा। लेकिन क्या यह भारत की ग्रोथ को 7% से 20% कर देगा? शायद नहीं। शायद उसके आस-पास भी… pic.twitter.com/XXkcoPDWyr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2026
28 Jan 2026 06:50 AM (IST)
28 Jan 2026 06:50 AM (IST)जम्मू-कश्मीर में बर्फ नहीं हटाने पर 5 इंजीनियर सस्पेंड
जम्मू-कश्मीर में बर्फ हटाने की ड्यूटी में लापरवाही को लेकर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। पीडब्ल्यूडी ने आदेश जारी करते हुए अपने पांच इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है।
