लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
30 Sep 2025 01:12 PM (IST)
पाकिस्तान के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में जिन्ना रोड के आस पास बड़े बम धमाके की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। धमाके को देखते हुए शहर की सभी मेडिकल फैसिलिटी में आपतकाल घोषित किया गया है।
30 Sep 2025 12:21 PM (IST)
मुंबई से दिल्ली आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी दी गई। इसको लेकर इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि 30 सितंबर 2025 को मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 762 में सुरक्षा संबंधी खतरा देखा गया।
30 Sep 2025 11:22 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इंटरनेट सेवाओं की बहाली के बाद माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। इंटरनेट सेवाएं शुरू होने के बाद लोग एक बार फिर मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का उपयोग करते नजर आए। तनावपूर्ण हालात के बाद प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कई कदम उठाए हैं। शहर में सामान्य जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है, लेकिन प्रशासन कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है।
30 Sep 2025 11:00 AM (IST)
टीवीके नेता विजय की करूर में चुनावी रैली के दौरान हुई भगदड़ की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पावुनराज नाम का यह व्यक्ति टीवीके पार्टी अभियान के लिए झंडे और फ्लेक्स बैनर की व्यवस्था करने का काम करता है।
30 Sep 2025 10:40 AM (IST)
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विजय कुमार मल्होत्रा का 93 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेता उनके घर पहुंचे हैं।
30 Sep 2025 10:37 AM (IST)
NCRB Murder Report: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की वर्ष 2023 के लिए जारी रिपोर्ट में एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। देशभर में अपहरण के मामलों में इजाफा हुआ है और यूपी इसमें सबसे आगे निकल गया है।
30 Sep 2025 10:09 AM (IST)
यूपी के बरेली में जुमे की नवाज के बाद हुए बबाल और लाठीचार्ज के मामले में डीआईजी ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी में एसपी सिटी के नेतृत्व में 3 सीओ और 14 इंस्पेक्टर बबाल की जांच करेंगे।
30 Sep 2025 09:31 AM (IST)
तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा गठित किया गया एनडीए प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली से करूर के लिए रवाना हो गया है। यह प्रतिनिधिमंडल करूर भगदड़ की परिस्थितियों की जांच करेगा और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर भाजपा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा सांसद हेमा मालिनी कर रही हैं। इसके अलावा भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, तेजस्वी सूर्या, अपराजिता सारंगी, रेखा शर्मा, बृजलाल, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे और तेलुगु देशम पार्टी सांसद पुट्टा महेश कुमार प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं।
30 Sep 2025 09:28 AM (IST)
इंडोनेशिया में एक इस्लामिक स्कूल की इमारत ढह गई है। इसके मलबे में कम से कम 65 छात्र दबे होने की आशंका जताई गई है। इसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।
30 Sep 2025 08:42 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में चल रहे इजरायल-हमास युद्ध को खत्म करने के लिए 20 बिंदुओं वाला शांति प्रस्ताव पेश किया है।व्हाइट हाउस ने सोमवार को इस योजना की घोषणा की। इस मौके पर ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अगर हमास इस प्रस्ताव को मान लेता है तो सभी बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा और युद्ध खत्म हो जाएगा। लेकिन चेतावनी भी दी कि अगर हमास ने इसे ठुकरा दिया तो इजरायल को उनका पूरा समर्थन मिलेगा ताकि वह हमास के खतरे को खत्म कर सके।
30 Sep 2025 08:10 AM (IST)
भारतीय जनता पार्टी के नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा का आज सुबह 94 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली AIIMS में विजय मल्होत्रा का इलाज चल रहा था। आज की सुबह तकरीबन 6 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।
Senior BJP leader Vijay Kumar Malhotra (in file pic) passes away at AIIMS, New Delhi at the age of 93 years. pic.twitter.com/6DwTLi4k1w
— ANI (@ANI) September 30, 2025
30 Sep 2025 07:45 AM (IST)
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में सोमवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई। घटना 2 अक्टूबर को गांधी जयंती समारोह के ठीक दो दिन पहले हुई है। टैविस्टॉक स्क्वायर, लंदन पर बनी बापू की मूर्ति को कुछ अज्ञात तत्वों ने तोड़ा दिया है। वहां पर कुछ आपत्तिजनक लिखा भी गया है।
30 Sep 2025 07:05 AM (IST)
बिहार चुनाव को लेकर आज यानी 30 सितंबर को अंतिम वोटर लिस्ट जारी होगी। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट एक अगस्त को जारी की गई थी। इसमें 7.24 करोड़ मतदाता थे जबकि 65 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए थे।
30 Sep 2025 06:45 AM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ओखला में एशिया के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे।
Aaj Ki Taza Khabar: गांधी जयंती से पहले लंदन के टेविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर आपत्तिजनक भित्तिचित्र पाए जाने से भारतीय समुदाय में आक्रोश फैल गया है। भारत के उच्चायोग ने इसे अहिंसा और गांधी की विरासत पर हमला बताया है और स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।