लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
29 Sep 2025 10:21 AM (IST)
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना कार्यकर्ताओं ने अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर लगे हिंदी विज्ञापन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर लगे बोर्ड पर कालिख पोत दी और बिलबोर्ड तोड़ दिया। मनसे पदाधिकारियों का कहना है कि मेट्रो स्टेशनों पर हिंदी में विज्ञापन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
29 Sep 2025 09:33 AM (IST)
गाजा में बीते दो सालों से जारी संघर्ष को खत्म करने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ प्लानिंग की है। अमेरिकी राष्ट्रपति की इस प्लानिंग को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भी समर्थन मिल गया है। इसकी जानकारी खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ के माध्यम से दी।
29 Sep 2025 09:29 AM (IST)
एसपी आईके अलिसेला ने बताया, "कांकेर जिले के त्रियारपानी इलाके में कांकेर डीआरजी, गरियाबंद डीआरजी और बीएसएफ ने संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप आज सुबह गोलीबारी हुई। तीन माओवादियों के शव बरामद किए गए, जिनकी प्रथम दृष्टया पहचान श्रवण, राजेश और बसंती के रूप में हुई है। तीन हथियार और अन्य सामग्रियां जब्त की गईं। इन लोगों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था... यह घटना ओडिशा से छत्तीसगढ़ जाने वाले एक प्रमुख मार्ग पर हुई। आने वाले दिनों में सीमावर्ती जिलों के साथ संयुक्त अभियान तेज किया जाएगा।
29 Sep 2025 09:24 AM (IST)
बरेली में 'आई लव मुहम्मद' विवाद और हिंसा पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा, "बरेली में स्थिति शांतिपूर्ण है और कोई अशांति नहीं है। फिर भी, मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूँ। पैगंबर के प्रति प्रेम व्यक्त करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तरीके अनुचित हैं... इन कार्यों के कारण 'मुहम्मद' के नाम वाले पोस्टर फाड़े गए, गिराए गए और अपवित्र किए गए... मैं अन्य धर्मों के त्योहारों के दौरान प्रदर्शन, जुलूस या आंदोलन आयोजित न करने की भी सलाह देता हूँ... पैगंबर के लिए प्रेम दिलों में होना चाहिए, सड़कों पर नहीं।"
29 Sep 2025 09:00 AM (IST)
भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया, लेकिन विजेता ट्रॉफी और मेडल स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसे 'न्यू इंडिया' का प्रतीक बताया।
29 Sep 2025 08:16 AM (IST)
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा, "क्या कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमीशन खोरी छुपाने के लिए तत्कालीन रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा की हत्या करवाई?"
क्या कांग्रेस पार्टी ने अपना कमीशन खोरी छुपाने के लिए तत्कालीन रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा की हत्या करवाई?
1. भारत सरकार ने 1972-73 में एक फ़र्ज़ी आयात निर्यात लाइसेंस जारी किया
2. ललित नारायण मिश्र विदेश व्यापार मंत्री थे, पैसे का लेन-देन शुरू हुआ ।उस वक़्त 1 लाख 20 हज़ार… pic.twitter.com/QO8kvFIG46— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) September 29, 2025
29 Sep 2025 07:54 AM (IST)
पंजाब में पराली जलाने के अब तक 90 मामले सामने आ चुके हैं। रविवार को प्रदेश में पराली जलाने के 8 नए मामले सामने आए। कई किसानों पर जुर्माना और FIR भी किया गया है।
29 Sep 2025 07:37 AM (IST)
दक्षिण पश्चिम जिले के ऑपरेशन सेल ने दो अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों, मोहम्मद अब्दुलअजीज मियां और मोहम्मद रफीकुल इस्लाम को हिरासत में लिया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, दिल्ली स्थित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की मदद से नए निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की गई।
29 Sep 2025 07:02 AM (IST)
सुरक्षा बलों ने रविवार को अलग-अलग जिलों के अलग-अलग अभियानों में दो प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से कुछ हथियार और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार उग्रवादियों में से तीन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) समूह से और एक कांगलीपाक पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी (पीआरईपीएके) का सदस्य है।
29 Sep 2025 06:36 AM (IST)
भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। जीत के बाद भारतीय टीम ने एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह एशिया कप टूर्नामेंट के सभी मैचों की अपनी फीस को भारतीय सेना को देना चाहते हैं।
Aaj Ki Taza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी आज को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर भाजपा की दिल्ली यूनिट के नए ऑफिस का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ भाजपा के कई नेता और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 9 जून 2023 को कार्यालय का ‘भूमि पूजन’ किया था।