Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 2 फरवरी LIVE: कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता

Aaj Ki Taza Khabar Live: लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी। ये चर्चा तीन दिन तक चलेगी. बीजेपी की तरफ से चर्चा की शुरुआत सर्बानंद सोनोवाल करेंगे।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 02, 2026 | 09:42 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 02 Feb 2026 09:42 AM (IST)

    02 Feb 2026 09:42 AM (IST)

    बलूचिस्तान में 40 घंटे में 200 सैनिकों की मौत

    BLA ने दावा किया कि अब तक पाक सेना, पुलिस और फ्रंटियर कोर के 200 से अधिक कर्मी मारे गए हैं और कम से कम 17 को पकड़ा गया है। हालांकि, ये आंकड़े स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हो सके हैं और न ही पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

  • 02 Feb 2026 09:18 AM (IST)

    02 Feb 2026 09:18 AM (IST)

    ढाबा मालिक ने दो युवकों की कर दी हत्या, पुलिस ने किया एनकाउंटर

    यूपी के गाजियाबाद से सोमवार की सुबह बड़ी खबर सामने आई जहां खोडा में होटल पर हुए डबल मर्डर के आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में जख्मी दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 2 तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। ढाबे पर खाना परोसने में देर को लेकर हुए झगड़े के बाद दो युवकों की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप ढाबा मालिक और उसके साथियों पर लगा है।

  • 02 Feb 2026 08:16 AM (IST)

    02 Feb 2026 08:16 AM (IST)

    सुनेत्रा पवार आज कॉन्स्टेबल दिलीप जाधव के परिवार से करेंगी मुलाकात

    उपमुख्यमंत्री बनने के बाद सुनेत्रा पवार का पहला दौरे की डिटेल सामने आ गई है। सुनेत्रा पवार आज यशवंतराव चव्हाण की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने कराड जाएंगी। इसके बाद अजीत पवार के साथ जान गंवाने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल दिलीप जाधव के परिवार से मिलेंगी। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा।

  • 02 Feb 2026 07:29 AM (IST)

    02 Feb 2026 07:29 AM (IST)

    रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

    बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग के मामले में रविवार को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को मुंबई लाया गया, जहां एक अदालत ने उन्हें पांच फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

  • 02 Feb 2026 06:46 AM (IST)

    02 Feb 2026 06:46 AM (IST)

    राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज से लोगसभा में चर्चा

    राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सोमवार को लोकसभा में 12 बजे चर्चा शुरू होगी। ये चर्चा तीन दिन तक चलेगी. बीजेपी की तरफ से चर्चा की शुरुआत सर्वानंद सोनोवाल करेंगे।

  • 02 Feb 2026 06:42 AM (IST)

    02 Feb 2026 06:42 AM (IST)

    कश्मीर में भूकंप के झटके

    जम्मू-कश्मीर में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही है। भूकंप का केंद्र हंजीवेरा से 5 किलोमीटर दूर था।

Breaking News Live: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा आज दोपहर 12 बजे लोकसभा में शुरू होगी। यह चर्चा तीन दिनों तक चलेगी। बीजेपी नेता सर्बानंद सोनोवाल चर्चा की शुरुआत करेंगे। उम्मीद है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी इस दौरान अपने विचार रखेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 से 7 फरवरी, 2026 तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी। वह आज शाम भुवनेश्वर पहुंचेंगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आज दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मिलने की संभावना है। उनके साथ TMC सांसद भी मौजूद रहेंगे।

 

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 1 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर 31 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

आज की ताजा खबर 30 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर 29 जनवरी LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj ki taaja khabar 2nd february 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2026 | 06:41 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.