Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 1 फरवरी: बलूच विद्रोहियों के हमले से पाकिस्तान तबाह, 80 से अधिक लोगों की हुई मौत

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तानी सेना, पुलिस, खुफिया एजेंसियों और आतंकवाद विरोधी यूनिट्स के जवानों समेत 80 से ज्यादा लोग मारे गए।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 01, 2026 | 11:43 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 01 Feb 2026 11:43 AM (IST)

    01 Feb 2026 11:43 AM (IST)

    निर्मला सीतारमण का बजट भाषण लाइव

  • 01 Feb 2026 11:15 AM (IST)

    01 Feb 2026 11:15 AM (IST)

    असम से 15 बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि 15 बांग्लादेशी प्रवासियों को असम से वापस भेज दिया गया है। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''मैं जो कहता हूं, वह करता हूं, हमेशा! इसलिए जब मैं कहता हूं कि हम अवैध घुसपैठियों के खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई करेंगे, तो हम सख्त कार्रवाई से अपने वादे पर अमल करते हैं।'' शर्मा ने कहा, ''15 अवैध बांग्लादेशियों को वापस उनके घर भेज दिया गया है। हमारा मिशन जारी है...।'' असम सरकार बांग्लादेश से आने वाले अवैध प्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है और पड़ोसी देश के साथ लगती अपनी सीमाओं से घुसपैठियों को वापस खदेड़ रही है।

  • 01 Feb 2026 10:56 AM (IST)

    01 Feb 2026 10:56 AM (IST)

    पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने 12 जगह हमले किए, 80 से अधिक की मौत

    बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बलूचिस्तान प्रांत में सिलसिलेवार हमलों की जिम्मेदारी ली है। उसने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना, पुलिस, खुफिया एजेंसियों और आतंकवाद विरोधी यूनिट्स के जवानों समेत 80 से ज्यादा लोग मारे गए। बीएलए ने इस हमले को 'ऑपरेशन हेरोफ फेज-2' बताया है।

  • 01 Feb 2026 10:15 AM (IST)

    01 Feb 2026 10:15 AM (IST)

    हरिद्वार में माघी पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़

    हरिद्वार में माघी पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

    #WATCH हरिद्वार: माघी पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। pic.twitter.com/zWPjWiUTGG

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026

  • 01 Feb 2026 09:46 AM (IST)

    01 Feb 2026 09:46 AM (IST)

    10 बजे संसद भवन में शुरू होगी कैबिनेट बैठक

    आज सुबह 10 बजे संसद भवन में बजट से जुड़ी कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें शामिल होने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी पहुंच चुकी हैं।

  • 01 Feb 2026 09:16 AM (IST)

    01 Feb 2026 09:16 AM (IST)

    बारामती में अपने आवास से रवाना हुए शरद पवार

    NCP-SCP प्रमुख शरद पवार बारामती में अपने आवास से रवाना हुए।

    #WATCH महाराष्ट्र | NCP-SCP प्रमुख शरद पवार बारामती में अपने आवास से रवाना हुए। pic.twitter.com/ezYK28y8Av

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026

  • 01 Feb 2026 08:51 AM (IST)

    01 Feb 2026 08:51 AM (IST)

    वंडियूर मरियम्मन तेप्पाकुलम में वार्षिक फ्लोट उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    तमिलनाडु के मदुरै में वंडियूर मरियम्मन तेप्पाकुलम में वार्षिक फ्लोट उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

    #WATCH मदुरै(तमिलनाडु): वंडियूर मरियम्मन तेप्पाकुलम में वार्षिक फ्लोट उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/3Dfqw3C2nU

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026

  • 01 Feb 2026 07:44 AM (IST)

    01 Feb 2026 07:44 AM (IST)

    BJP अपने प्रदेश कार्यालयों में बजट भाषण दिखाएगी

    बजट को लेकर बीजेपी ने भी विशेष तैयारियां की हैं। पार्टी के सभी प्रदेश कार्यालयों में बजट भाषण का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और सभी कार्यकर्ताओं को बजट भाषण सुनने के निर्देश दिए गए हैं।

     

  • 01 Feb 2026 06:50 AM (IST)

    01 Feb 2026 06:50 AM (IST)

    पाकिस्तान ने 7 भारतीय कैदियों को रिहा किया

    अटारी बॉर्डर पर प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल ने कहा, पाकिस्तान की तरफ से आज 7 कैदियों को रिहा करने का ऑर्डर भारत और पाकिस्तान में पहुंच चुका था। पाक रेंजर ने 7 कैदियों को BSF को सौंपा। वहां से उन्हें कस्टम और इमिग्रेशन ऑफिस में औपचारिकताएं पूरी करने के लिए लाया गया। 7 नागरिकों में से 4 फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं, एक जालंधर का, एक लुढ़ियाना का और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। यह सभी 2023 की बाढ़ के दौरान अपने जानवरों को बचाते समय पाकिस्तान में बह गए थे।

  • 01 Feb 2026 06:43 AM (IST)

    01 Feb 2026 06:43 AM (IST)

    जुहू में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग

    मुंबई के जुहू स्थित फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के शेट्टी टावर्स के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मुंबई पुलिस जांच में जुटी है और इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रोहित शेट्टी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Breaking News Live: आज माघ मेले का पाँचवां स्नान पर्व माघी पूर्णिमा है। माघी पूर्णिमा के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त से स्नान शुरू हो चुका है। इसे लेकर साढ़े तीन किलोमीटर लंबा स्नान घाट तैयार किया गया है। दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का अस्थि कलश राजगढ़ स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय लाया जाएगा। अस्थि कलश की विधिवत पूजा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुनील तटकरे करेंगे। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने घोषणा की है कि आज शेयर बाजार खुले रहेंगे।देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लिए लाइव ब्लॉग को रिफ्रेश करते रहें…

सम्बंधित ख़बरें

Budget: मेडिकल सीटों में इजाफा या IIT इंफ्रास्ट्रक्चर को बल… एजुकेशन सेक्टर में इस बार बजट से क्या उम्मीदें?

हामिद अंसारी के गजनी-लोदी वाले बयान पर भड़के प्रहलाद पटेल, सरकार से कर ये बड़ी डिमांड

संपादकीय: भेदभाव बढ़ाने वाले UGC विनियम पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने दूर किया प्रशासनिक भ्रम

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमालिया और लीबिया के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, व्यापार और ऊर्जा पर हुई चर्चा

Aaj ki taaja khabar 1st february 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2026 | 06:38 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • India
  • Live Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.