ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
02 Apr 2026 08:57 AM (IST)
बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच Nitish Kumar की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नीतीश कुमार को भविष्य में भी ‘Z+’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। माना जा रहा है कि वे 10 अप्रैल को शपथ ले सकते हैं।
02 Apr 2026 08:24 AM (IST)
चंडीगढ़ में बुधवार को सेक्टर 37 स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर जोरदार धमाका हुआ। तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अपने ही दफ्तर और आसपास के इलाके को सुरक्षित नहीं रख पा रहे, वे बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा, “यही बीजेपी के शासन की जमीनी हकीकत है। उनका खुद का कार्यालय तक सुरक्षित नहीं है और उनके दरवाजे पर धमाके हो रहे हैं।”
02 Apr 2026 07:19 AM (IST)
इंडोनेशिया में आज 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिससे कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के असर से मोलुक्का सागर में सुनामी की छोटी-छोटी लहरें भी उठीं, जिससे तटीय क्षेत्रों में हलचल बढ़ गई।
02 Apr 2026 06:56 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यूएस के बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान में जल्द से जल्द ऑपरेशन खत्म होगा। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमले की अनुमति दी।
Breaking News Live: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज सुबह अपने देश को संबोधित किया। वहीं, मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला विवाद की सुनवाई आज हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में होने वाली है। एनसीपी (अजित पवार गुट) की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार आज दिल्ली में अमित शाह सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज बंगाल दौरा भी है, जहां वे सुवेंदु अधिकारी के नामांकन में शामिल होंगे।
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी द्वारा दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इस बीच, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है, जिसके चलते आज यानी 2 अप्रैल से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए महंगे हो जाएंगे। आज हनुमान जयंती भी मनाई जा रही है। अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस मामले में भी आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।
देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…