- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 23rd March 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 23 मार्च LIVE: अमित शाह आज राज्यसभा में CAPF बिल 2026 पेश करेंगे
Aaj Ki Taja Khabar: अमित शाह सोमवार को राज्यसभा में 'केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) बिल, 2026' पेश करेंगे. चुनाव आयोग आज शाम पश्चिम बंगाल के लिए पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर सकता है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को राज्यसभा में ‘केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) बिल, 2026’ पेश करेंगे। चुनाव आयोग आज शाम पश्चिम बंगाल के लिए पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर सकता है, जो SIR प्रक्रिया का हिस्सा होगी। दिल्ली में विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो रही है, जबकि बजट 24 मार्च को पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक आयोजित होगी, जिसमें दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। यह बैठक सुबह 11 बजे लोकभवन में होगी। राहुल गांधी आज गुजरात के वडोदरा का दौरा करेंगे और पार्टी के ‘आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे। वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे, जिसमें खाड़ी क्षेत्र के तनाव पर चर्चा होगी। इस बीच, ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी संघर्ष का आज 24वां दिन है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 22 मार्च LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 21 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 20 मार्च LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Bengal Election: फिल्मी स्टार से अधिकारी तक, BJP ने जारी की 111 उम्मीदवारों के नाम; यहां देखें पूरी लिस्ट
23 Mar 2026 07:41 AM (IST)
23 Mar 2026 07:41 AM (IST)मणिपुर के चुराचांदपुर में कुकी नेता के घर पर पथराव
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में रविवार को हालात उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गए, जब उग्र युवाओं की भीड़ ने कुकी समुदाय के एक प्रमुख नेता के घर पर हमला करने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा बलों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
23 Mar 2026 07:17 AM (IST)
23 Mar 2026 07:17 AM (IST)असम में एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत
असम के सोनितपुर जिले में रविवार रात एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। सोनितपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरुन पुरकायस्थ के अनुसार, एम्बुलेंस एक मरीज और उसके परिजनों को तेजपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जा रही थी। इसी दौरान ढेकियाजुली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर यह हादसा हुआ।
23 Mar 2026 07:01 AM (IST)
23 Mar 2026 07:01 AM (IST)आज से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज खीर समारोह के साथ शुरू होगा, जबकि विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्र का बहिष्कार करने की धमकी दी है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खीर समारोह में शामिल होंगी और सदन में दिल्ली की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किये जाने की संभावना है।
23 Mar 2026 06:46 AM (IST)
23 Mar 2026 06:46 AM (IST)अमित शाह आज राज्यसभा में पेश करेंगे CAPF बिल 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को राज्यसभा में ‘केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) बिल, 2026’ पेश करेंगे।
Aaj ki taaja khabar 23rd march 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में सियासी घमासान: वन विभाग पर शिरसाट का तंज, ‘कागजों में उग रहे पेड़’, नाईक से बढ़ा टकराव
Mar 23, 2026 | 08:25 AMनासिक: राज्य में होटल व्यवसाय को राहत, होटल-रेस्तरां को मिलेगा 20% कमर्शियल LPG कोटा
Mar 23, 2026 | 08:20 AMनासिक मनपा नौकरी घोटाला: बांध प्रभावित कोटे में जाली दस्तावेजों से भर्ती की साजिश, तीन पर मामला दर्ज
Mar 23, 2026 | 08:13 AMपुणे में 7/12 गड़बड़ी का बड़ा खुलासा, किसानों की जमीन से छेड़छाड़ पर सख्त कार्रवाई तय
Mar 23, 2026 | 08:10 AMIMD Alert: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, क्या फिर पलटी मारेगा मौसम?
Mar 23, 2026 | 08:09 AMनासिक के बाद अब नांदेड़ में मिला ‘हवस का तांत्रिक’, विधवा महिला को बनाया शिकार, मची सनसनी
Mar 23, 2026 | 08:02 AMहोर्मुज ट्रंप के गले की हड्डी…अपने ही राष्ट्रपति पर भड़के पूर्व CIA चीफ, बोले-ईरान युद्ध में फंस गया US
Mar 23, 2026 | 08:00 AMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM
यूपी में महिलाओं को साधने की तैयारी! अखिलेश यादव ने बेटियों और गरीब महिलाओं के लिए बड़ा वादा- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:26 PM
ईरान में तबाही के बाद परमाणु हमले का डर! जानें न्यूक्लियर धमाके और रेडिएशन से बचने के अचूक उपाय- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:21 PM
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी का शांति संदेश! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर की बात- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:15 PM
केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM
ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM














