- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Municipal Job Fraud Dam Affected Quota Fake Documents Case
नासिक मनपा नौकरी घोटाला: बांध प्रभावित कोटे में जाली दस्तावेजों से भर्ती की साजिश, तीन पर मामला दर्ज
Nashik Municipal Job Fraud: नासिक में बांध प्रभावित कोटे से मनपा नौकरी पाने के लिए जाली दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 3 संदिग्धों के खिलाफ केस दर्ज किया।
- Written By: अंकिता पटेल

Nashik Fake Documents Recruitment( Source: Social Media )
Nashik Fake Documents Recruitment: नासिक मनपा में बांध प्रभावित कोटे के तहत सरकारी नौकरी पाने के लिए जाली दस्तावेजों और फर्जी हस्ताक्षरों के इस्तेमाल का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
इस धोखाधड़ी के संबंध में शहर के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में एक ही गांव के तीन संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता भीमा लक्ष्मण बेंडकोली (इंदिरानगर, नासिक) की पैतृक भूमि कश्यपी बांध के लिए अधिग्रहित की गई थी।
नियमानुसार, बांध प्रभावित के रूप में उनका नाम मनपा की नौकरी की ड्राफ्ट सूची में शामिल था। लेकिन आरोपियों ने मिलीभगत कर शिकायतकर्ता की जगह खुद की नियुक्ति कराने के लिए साजिश रची।
सम्बंधित ख़बरें
1 दुल्हन और 9 दूल्हे! शादी के नाम पर ठगी, बीड में एक युवती ने 9 बार रचाया ब्याह, जाने कैसे हुआ खुलासा?
जलगांव में शरद पवार को बड़ा झटका! भुसावल नगराध्यक्ष गायत्री भंगाले की कुर्सी छिनी, जाति प्रमाणपत्र निकला अवैध
बीड में हैवानियत की हदें पार! पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने मासूम बेटियों पर डाला डीजल, जानें पूरा मामला
सियासत से ऊपर सुरक्षा, सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मांगी फांसी की सजा, शक्ति कानून पर दिया जोर
पुलिस के अनुसार, इस मामले में सोमनाथ लक्ष्मण मोंढे, प्रवीण सुनील गायकवाड और मंगेश धोंडीराम पारधे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सादे कागज पर बनाया आपसी सहमति पत्र
वर्तमान में ये तीनों संदिग्ध महानगरपालिका के विभिन्न विभागों में कार्यस्त है, सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सागर डगले मामले की विस्तृत जांच कर रहे है।
आरोपियों ने एक सादे कागज पर शिकायतकर्ता के नाम से फर्जी सहमति पत्र तैयार किया। इस दस्तावेज पर शिकायतकर्ता के जाली हस्ताक्षर कर उसे धयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
यह भी पढ़ें:-23 मार्च का इतिहास: शहीद दिवस और क्रांति की अमर कहानी, जब भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने हंसते-हंसते दी शहादत
इस फर्जीवाड़े के आधार पर असली हकदार को नौकरी से वंचित रखा गया और उनकी जगह आरोपियों की नियुक्ति कर दी गई। यह पूरा घटनाक्रम 16 मार्च 2020 से 9 जून 2020 के बीच का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी और शिकायतकर्ता एक ही गांव के निवासी है।
Nashik municipal job fraud dam affected quota fake documents case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
1 दुल्हन और 9 दूल्हे! शादी के नाम पर ठगी, बीड में एक युवती ने 9 बार रचाया ब्याह, जाने कैसे हुआ खुलासा?
May 05, 2026 | 05:20 PMक्या 8वें वेतन आयोग में 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? कब से लागू होगा नया पे-स्केल, जानें सबकुछ
May 05, 2026 | 05:20 PMदुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
May 05, 2026 | 05:19 PMदतिया में संभावित उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलट-फेर, एक दर्जन कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन
May 05, 2026 | 05:14 PMसोशल मीडिया से डरकर आया विदेशी युवक, भारत पहुंचते ही बदल गई सोच, बोला- असली इंडिया कुछ और है
May 05, 2026 | 05:13 PMआम तोड़ने चढ़ा युवक, पूरा पेड़ ही उखड़ गया! कैमरे में कैद हुआ मजेदार वीडियो वायरल
May 05, 2026 | 05:03 PMPaytm का गुप्त ऑफर, हर पेमेंट पर मिल रहा फ्री गोल्ड, आपने भी कर दी ये गलती तो गया फायदा
May 05, 2026 | 05:03 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













