- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Maharashtra Commercial Lpg Supply 20 Percent Relief Hotels Bhujbal
नासिक: राज्य में होटल व्यवसाय को राहत, होटल-रेस्तरां को मिलेगा 20% कमर्शियल LPG कोटा
Nashik Commercial LPG Supply: राज्य में होटल, ढाबे और खाद्य सेवा व्यवसायों को गैस संकट से राहत मिलेगी। केंद्र के निर्देशानुसार अब इन प्रतिष्ठानों को 20% कमर्शियल एलपीजी गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
- Written By: अंकिता पटेल

Nashik Hotel Restaurant LPG Demand( Source: Social Media )
Nashik Hotel Restaurant LPG Demand: नासिक राज्य के होटल, ढाबे, उपहारगृह तथा विभिन्न खाद्य सेवा व्यवसायों को गैस की कमी से बड़ी राहत मिलने वाली है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अब राज्य के संबंधित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 20 प्रतिशत एलपीजी (कमर्शियल एलपीजी) गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ऐसी जानकारी राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल ने दी।
पिछले कुछ महीनों से राज्य में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर समस्याएं सामने आ रही थीं। बढ़ती मांग, आपूर्ति में असंतुलन तथा वितरण संबंधी सीमाओं के कारण होटल और उपहारगृह व्यवसाय प्रभावित हो रहा था।
कई स्थानों पर गैस की कमी से भोजन व्यवस्था पर दबाव बन गया था। इसी पृष्ठभूमि में केंद्र सरकार ने व्यावसायिक क्षेत्र के लिए गैस आवंटन संबंधी नए निर्देश जारी किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Virar Vaitarna New ROB Project: विरार-वैतरणा के बीच नया 4-लेन आरओबी शुरू, यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत
नागपुर में मिशन मुक्ति 3 का आगाज, 2 दिनों में 78 लोगों का रेस्क्यू, शहर को भिखारी मुक्त बनाने की बड़ी पहल
SSC Result 2026: यवतमाल जिले का दसवीं का परिणाम 88.38 प्रतिशत; 129 स्कूलों ने हासिल किया शत-प्रतिशत रिजल्ट
परीक्षा संकट दूर करने के लिए टास्क फोर्स गठित करने की मांग, सीनेट सदस्य बाजपेयी ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
ग्राहकों को सेवा प्रदान करने में नहीं होगी परेशानी
इस निर्णय के अनुसार होटल, ढाबे, उपहारगृह, औद्योगिक कैटीन, खरच प्रसस्करण उद्योग, दुग्ध व्यवसाय के साथ-साथ राज्य सरकार या स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं द्वारा संचालित अनुदानित कैंटीन तथा कम्यूनिटी किचन को कुल उपलब्ध एलपीजी में से 20 प्रतिशत आपूर्ति आरक्षित रखी जाएगी।
इससे गैस की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित होगी और खाद्य व्यवसाय सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा, मंत्री भुजबल ने कहा कि कमर्शियल, एलपीजी वितरण से जुड़े केंद्र के संशोधित निर्णय से राज्य के हजारों छोटे और मध्यम होटल व्यवसाथियों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें:-नासिक मनपा नौकरी घोटाला: बांध प्रभावित कोटे में जाली दस्तावेजों से भर्ती की साजिश, तीन पर मामला दर्ज
ग्राहकों को सेवा प्रदान करने में आने वाली कठिनाइयां कम होंगी और खाद्य व्यवसाय की श्रृंखला स्थिर रहेगी इस निर्णय से पर्यटन क्षेत्र, राजमार्गों पर स्थित ढाबे, औद्योगिक क्षेत्रों की कैटीन तथा सरकारी योजनाओं के अंतर्गत चल रहे सामुदायिक रसोई केंद्रों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
Maharashtra commercial lpg supply 20 percent relief hotels bhujbal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने की कीमतों में लगा ब्रेक और चांदी चमकी, जानिए प्रमुख शहरों का भाव
May 09, 2026 | 10:40 AMसुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगी ममत बनर्जी? समिक भट्टाचार्य ने दिया न्यौते से जुड़ा अपडेट
May 09, 2026 | 10:39 AM9 मई का इतिहास: आज ही के दिन मुकम्मल हुआ था मोहब्बत का ताज, जानें महाराणा प्रताप से जुड़ी खास बातें
May 09, 2026 | 10:37 AMVirar Vaitarna New ROB Project: विरार-वैतरणा के बीच नया 4-लेन आरओबी शुरू, यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत
May 09, 2026 | 10:33 AMनागपुर में मिशन मुक्ति 3 का आगाज, 2 दिनों में 78 लोगों का रेस्क्यू, शहर को भिखारी मुक्त बनाने की बड़ी पहल
May 09, 2026 | 10:33 AMDaily Weather Report: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, रविवार से बढ़ेगा तापमान
May 09, 2026 | 10:30 AMनवभारत विशेष: बम की झूठी धमकी के पीछे बड़ी साजिश तो नहीं, जानें देश को अब तक कितना हुआ नुकसान
May 09, 2026 | 10:23 AMवीडियो गैलरी

बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM
VIDEO: अमेरिका-ईरान जंग से दहला ग्लोबल मार्केट, ब्रेंट क्रूड $102 के पार, भारत में भी बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम?
May 08, 2026 | 10:15 PM
VIDEO: क्रूज शिप पर हंता वायरस का खौफ! कई देशों में जारी हुआ हाई अलर्ट, क्या आने वाली है एक और महामारी?
May 08, 2026 | 09:59 PM
दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM












