ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
22 Oct 2025 05:45 PM (IST)
भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. एकनाथ चिटनिस का बुधवार को अहमदाबाद में दिल का दौरा पड़ने से 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने एक दिन पहले ही, मंगलवार को अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। उनका निधन भारतीय वैज्ञानिक समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
22 Oct 2025 05:25 PM (IST)
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, मुख्यमंत्री के ऊपर कई बार महागठबंधन के नेताओं के द्वारा टिप्पणी की गई है उसके बावजूद इन लोगों को सीखने की जरूरत है लेकिन ये लोग टिप्पणी कर रहे हैं। इतना होने के बाद भी ये लोग एसी कमरे बाहर नहीं निकल रहे हैं और मुख्यमंत्री जी दिन रात प्रचार करने में लगे हुए हैं तो ऐसे में किसका स्वास्थ्य बेहतर है मुख्यमंत्री का कि इन लोगों का? जो महागठबंधन के लोग एसी कमरों का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं और मोह छोड़ेंगे भी कैसे जो मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर उंगली उठा रहे हैं।
#WATCH पटना, बिहार: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "मुख्यमंत्री के ऊपर कई बार महागठबंधन के नेताओं के द्वारा टिप्पणी की गई है उसके बावजूद इन लोगों को सीखने की जरूरत है लेकिन ये लोग टिप्पणी कर रहे हैं...इतना… pic.twitter.com/Y7DzI4nfs2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
22 Oct 2025 04:17 PM (IST)
मुंबई के भायखला इलाके में एक इमारत का हिसा ढह गया। जिसमें सात लोग घायल हो गए।
22 Oct 2025 03:41 PM (IST)
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, रेखा गुप्ता ने आज AAP सरकार का काला सच लोगों के सामने लाया है। छठ को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी का चिंतित होना स्वाभाविक है। जब संघर्ष की लड़ाई आती है तो सबसे पहले भागने वालों में अरविंद केजरीवाल और उनके बाद उनके नेताओं की एक लंबी लाइन है।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "रेखा गुप्ता ने आज AAP सरकार का काला सच लोगों के सामने लाया है...छठ को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी का चिंतित होना स्वाभाविक है। जब संघर्ष की लड़ाई आती है तो सबसे पहले भागने वालों में अरविंद… pic.twitter.com/TCTFhiWuCd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
22 Oct 2025 02:29 PM (IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर केरल के प्रमादम में सबरीमाला दौरे के दौरान एक कंक्रीट के गड्ढे में फंस गया। पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने मिलकर हेलीकॉप्टर को धक्का देकर बाहर निकाला। इस घटना में राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित रहीं और कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई।
22 Oct 2025 02:23 PM (IST)
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "तेजस्वी जी बिहार की जनता के साथ मज़ाक करना बंद करें। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार आने के बाद से राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएँ चल रही हैं। हर घर शौचालय से लेकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मुद्रा योजना, लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी सरकारी योजनाएँ हमारी 10 साल की सोच का प्रमाण हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए, NDA और नीतीश कुमार का एक व्यवस्थित, सुसंगत और व्यावहारिक दृष्टिकोण है।
#WATCH | दिल्ली | भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "तेजस्वी जी बिहार की जनता के साथ मज़ाक करना बंद करें... बिहार में नीतीश कुमार की सरकार आने के बाद से राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएँ चल रही हैं। हर घर शौचालय से लेकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मुद्रा योजना, लखपति दीदी… pic.twitter.com/QwEmhRuOPF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
22 Oct 2025 01:58 PM (IST)
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यमुना पर छठ पूजा कराने की मांग को लेकर दिल्ली के बहुत से लोगों पर केजरीवाल सरकार पर मुकदमे दर्ज कराए थे। आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निर्णय लिया है कि ऐसे सभी मुकदमों को दिल्ली सरकार वापस लेगी। मुख्यमंत्री स्वयं छठ घाटों पर जा रही हैं, ऐतिहासिक छठ पूजा की तैयारी की जा रही है।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "यमुना पर छठ पूजा कराने की मांग को लेकर दिल्ली के बहुत से लोगों पर केजरीवाल सरकार पर मुकदमे दर्ज़ कराए थे। आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निर्णय लिया है कि ऐसे सभी मुकदमों को दिल्ली सरकार वापस लेगी। मुख्यमंत्री स्वयं छठ… pic.twitter.com/rZZiccpxhD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
22 Oct 2025 01:25 PM (IST)
भाजपा नेता अजय आलोक ने राजद नेता तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर कहा कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी जो भ्रष्टाचार के अपराध में बेल पर बाहर है वो कह रहा है कि भ्रष्टाचार हो गया? महागठबंधन में सिर फुटव्वल चल रहा है, जूते चल रहे हैं और इनकी (तेजस्वी यादव) नींद अब खुली है कि इन्हें बिहार बदलना है।
#WATCH | पटना: भाजपा नेता अजय आलोक ने राजद नेता तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर कहा, "सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी जो भ्रष्टाचार के अपराध में बेल पर बाहर है वो कह रहा है कि भ्रष्टाचार हो गया?... महागठबंधन में सिर फुटव्वल चल रहा है, जूते चल रहे हैं और इनकी(तेजस्वी यादव) नींद अब खुली है कि… pic.twitter.com/lxe7LgRpaZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
22 Oct 2025 12:33 PM (IST)
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजराती नव वर्ष के अवसर पर गुजरात पुलिस कर्मियों के परिवारों से मुलाकात की।
#WATCH | गांधीनगर: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजराती नव वर्ष के अवसर पर गुजरात पुलिस कर्मियों के परिवारों से मुलाकात की। pic.twitter.com/v5sRfc2oBk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
22 Oct 2025 11:50 AM (IST)
राजद नेता और राघोपुर विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि 30 हजार प्रति माह जीविका दीदियों को दिया जाएगा और उन्हें स्थायी किया जाएगा। हम बिहार में सभी संविदा कर्मियों को स्थायी करने का काम करेंगे।
#WATCH | पटना: राजद नेता और राघोपुर विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "30 हजार प्रति माह जीविका दीदियों को दिया जाएगा और उन्हें स्थायी किया जाएगा...हम बिहार में सभी संविदा कर्मियों को स्थायी करने का काम करेंगे..." pic.twitter.com/23MimMgpzB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
22 Oct 2025 11:06 AM (IST)
राजद नेता और राघोपुर विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रति माह 2.5 हजार सालाना 30 हजार और 5 साल का 1.5 लाख रुपया माई बहन योजना के तहत महागठबंधन की सरकार बनने पर दिया जाएगा। हमने पहले भी घोषणा की है कि बेटी (BETI) योजना, मां (MAA) योजना हम लाएंगे... बेटी योजना के तहत जब से हमारी बेटियां पैदा होंगी तब से उन्हें आय दिलाने तक यह योजना चलेगी... मां(MAA) योजना भी लाई जाएगी जिसके तहत महिलाएं जिनके पास मकान नहीं है, उनके मकान, अन्न और आमदनी की व्यवस्था करवाई जाएगी।
#WATCH | पटना: राजद नेता और राघोपुर विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "... प्रति माह 2.5 हजार सालाना 30 हजार और 5 साल का 1.5 लाख रुपया माई बहन योजना के तहत महागठबंधन की सरकार बनने पर दिया जाएगा। हमने पहले भी घोषणा की है कि बेटी(BETI) योजना, मां(MAA) योजना… pic.twitter.com/RY0WFOm8p1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
22 Oct 2025 10:35 AM (IST)
कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि मेरा मानना है कि चूंकि यह गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस है, इसलिए कोई भी उथल-पुथल सुलझ जाएगी। JMM प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं होगा, लेकिन हमें उम्मीद है कि JMM के मुख्यमंत्री महागठबंधन के पक्ष में प्रचार करने बिहार ज़रूर जाएंगे। कांग्रेस ने हमेशा गठबंधन के लिए त्याग किया है। इसलिए अगर कोई हम पर गठबंधन का समर्थन न करने का आरोप लगाता है, तो यह गलत है।
#WATCH | रांची, झारखंड | कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा, "मेरा मानना है कि चूंकि यह गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस है, इसलिए कोई भी उथल-पुथल सुलझ जाएगी... JMM प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं होगा, लेकिन हमें उम्मीद है कि JMM के मुख्यमंत्री महागठबंधन के पक्ष में प्रचार… pic.twitter.com/1EhNIlyFD1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
22 Oct 2025 09:00 AM (IST)
बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने SIR के मुद्दे पर कहा कि आप एक व्यक्ति मिला दीजिए जिसने कहा हो की उसका नाम मतदाता सूची से कट गया है... यह लोग घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं और घुसपैठिया कोई भी हो, यदि वह भारत का नागरिक नहीं बन सकता वह मतदाता कैसे बन सकता है? यह तो ममता बनर्जी की कृपा है कि सीमा को बंद नहीं किया जा रहा है। हमारी सीमा 150 किलोमीटर खुला हुआ है। चार राज्य उससे तबाह हो रहे हैं, असम, बंगाल, बिहार और झारखंड। सभी लोग घुसपैठिए घुसे हुए हैं।
#WATCH | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 | पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने SIR के मुद्दे पर कहा, "...आप एक व्यक्ति मिला दीजिए जिसने कहा हो की उसका नाम मतदाता सूची से कट गया है... यह लोग घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं और घुसपैठिया कोई भी हो, यदि… pic.twitter.com/WvU1qW1TP0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
22 Oct 2025 06:49 AM (IST)
दिल्ली में GRAP-2 लागू होने के बाद ITO में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 361 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में है।
दिल्ली में GRAP-2 लागू होने के बाद ITO में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 361 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में है। pic.twitter.com/JKJ5spAC6t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
22 Oct 2025 06:46 AM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी ने कहा कि मैं दिल्ली में 4 दिन रहा लेकिन टिकट नहीं मिला... मैंने सारे कागज जमा किए थे। मैंने राहुल गांधी से टिकट की मांग की थी तो उन्होंने कहा था कि वे टिकट देंगे... मुझे टिकट की उम्मीद थी... सबको टिकट बांट दिया गया लेकिन हमें टिकट नहीं मिला। मैं 4 दिन दिल्ली में रहा। राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हुई।
#WATCH गया, बिहार: #BiharElection2025 के लिए कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी ने कहा, "मैं दिल्ली में 4 दिन रहा लेकिन टिकट नहीं मिला... मैंने सारे कागज जमा किए थे। मैंने राहुल गांधी से टिकट की मांग की थी तो उन्होंने कहा था कि वे… pic.twitter.com/LOKPKDjOWA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2025
22 Oct 2025 06:36 AM (IST)
तेजस्वी यादव की अगुवाई में आज पटना में इंडिया गठबंधन की साझा प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है, जिसमें एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की जाएगी। संभव है कि इस दौरान तेजस्वी को सीएम उम्मीदवार भी घोषित किया जा सकता है।
22 Oct 2025 06:33 AM (IST)
दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सियासी घमासान भी अपने चरम पर है। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि AAP पंजाब के किसानों को पराली जलाने के लिए उकसा रही है, ताकि दिल्ली की हवा और प्रदूषित हो।
Aaj Ki Taza Khabar: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा दिवाली की रात फिर जहर में बदल गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 345 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। पिछले सालों की तुलना में यह 2024 के 330, 2023 के 218, 2022 के 312 और 2021 के 382 से अधिक रहा। रातभर AQI 344 से 359 के बीच बना रहा और मंगलवार दोपहर तक औसत 351 दर्ज किया गया। दोपहर 4 बजे यह 91 माइक्रोग्राम था, जो रात 12 बजे तक लगातार बढ़कर 675 तक पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन से हवा की गति कम हुई, जिससे प्रदूषक तैरते रहे और फैल नहीं पाए। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…