ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: भगवान राम की नगरी अयोध्या ने रविवार को छोटी दिवाली के मौके पर मिट्टी के दीयों की जगमगाहट के साथ एक बार फिर इतिहास रच दिया। इस पावन अवसर पर अयोध्या का सरयू तट 26 लाख से अधिक दीयों से रोशन हुआ और रामनगरी ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोनों विश्व कीर्तिमान का प्रमाण पत्र सौंपा। पहला रिकॉर्ड- उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दीपोत्सव में एकसाथ 26,17,215 मिट्टी के दीये प्रज्ज्वलित करने का बना। दूसरा रिकॉर्ड- एकसाथ 2128 अर्चकों द्वारा मां सरयू की महाआरती करने का बना। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
20 Oct 2025 10:04 PM (IST)
दिवाली पर हरिद्वार में हर की पौड़ी को खूबसूरती से रोशन किया गया। इस त्यौहार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ आते हैं।
#WATCH | Uttarakhand: Har Ki Pauri in Haridwar beautifully illuminated on #Diwali. A large number of devotees come here on the festival. pic.twitter.com/dlAXm8keSL
— ANI (@ANI) October 20, 2025
20 Oct 2025 09:24 PM (IST)
दीपावली पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धार्मिक नगरी उज्जैन के कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन के हामूखेड़ी कुष्ठधाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने कुष्ठ रोगियों को पटाखे, मिठाई तथा उपहार भी वितरित किए। दीपावली की शुभकामनाएं दी।
20 Oct 2025 08:44 PM (IST)
मशहूर कॉमेडियन असरानी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके भतीजे अशोक असरानी ने इस खबर की पुष्टि की। हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ और बहुमुखी अभिनेता गोवर्धन असरानी का आज शाम करीब 4 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वो मूल रूप से जयपुर, राजस्थान के रहने वाले थे।
20 Oct 2025 08:01 PM (IST)
झारखंड की राजधानी रांची में एक 47 साल के रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में एक शाकाहारी ग्राहक को कथित तौर पर नॉन-वेज बिरयानी परोसी गई थी। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के मुताबित आरोपी का दावा है कि पूरा मामला बिरयानी को लेकर हुआ था।
20 Oct 2025 07:55 PM (IST)
दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की है। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रधानमंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार शाम को राष्ट्रपति भवन पहुंचे और द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया, जिसमें लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।"
20 Oct 2025 06:16 PM (IST)
झारखंड के मंत्री और JMM नेता सुदिव्य कुमार ने बिहार चुनाव को लेकर कहा ‘JMM के साथ राजनीतिक खेल खेला गया और परिणामस्वरूप, पार्टी ने बिहार चुनाव 2025 से हटने का फैसला किया। हम वहां किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करेंगे। लेकिन इन चुनावों में JMM के महागठबंधन का हिस्सा न होने का खामियाजा महागठबंधन को भुगतना पड़ेगा’।
20 Oct 2025 05:41 PM (IST)
बिहार के मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से वीआईपी उम्मीदवार सकलदेव बिंद ने आज उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना समर्थन दिया। वो भाजपा में शामिल हो गए। सम्राट चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
20 Oct 2025 05:15 PM (IST)
दीपों का पर्व दीपावली देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने दिल्ली में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर तैनात सीआईएसएफ जवानों से मुलाकात कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
20 Oct 2025 03:44 PM (IST)
JMM ने हाल ही में बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। हाल ही में JMM ने नाराजगी के बाद 6 सीटों पर अलग से लड़ने का फैसला किया था।
20 Oct 2025 03:38 PM (IST)
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी का नया गाना ‘हां, हम बिहारी हैं जी’ सोमवार को रिलीज हो गया है। यह गाना बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और गौरव को समर्पित है, जो भोजपुरी आईटी सेल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। गाने के वीडियो में मनोज तिवारी अपनी प्रभावशाली आवाज और अभिनय से बिहार की विशेषताओं को उजागर करते नजर आ रहे हैं।
20 Oct 2025 02:31 PM (IST)
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को दिवाली के मौके पर सभी देशवासियों को बधाई दी। दिवाली के मौके को अनूठे अंदाज में मनाने के लिए राहुल गांधी पुरानी दिल्ली की मशहूर मिठाई की दुकान घंटेवाला स्वीट शॉप पहुंचे। यहां उन्होंने इमरती और बेसन के लड्डू बनाने का प्रयास किया।
https://x.com/RahulGandhi/status/1980169494371905743?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1980169494371905743%7Ctwgr%5Eb4c6be5b6c3365adfc13d75e1d66f9c74550bce1%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fcongress-mp-rahul-gandhi-video-of-making-imarti-and-besan-ladoo-in-old-delhi-sweet-shop-wishes-diwali-3031349
20 Oct 2025 12:37 PM (IST)
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन आज तक सीट का बटवारा नहीं कर पाया, आज तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हो पाई। मतदाता और जनता इस बात को देख रही है कि जो महागठबंधन सीटों का बटवारा तक नहीं कर पाया वह सरकार कैसे चला सकता है?
#WATCH | पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "...महागठबंधन आज तक सीट का बटवारा नहीं कर पाया, आज तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हो पाई। मतदाता और जनता इस बात को देख रही है कि जो महागठबंधन सीटों का बटवारा तक नहीं कर पाया वह सरकार कैसे चला सकता है?... प्रधानमंत्री नरेंद्र… pic.twitter.com/XtkYHVed6a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2025
20 Oct 2025 11:34 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईएनएस विक्रांत पर जवानों के साथ दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में सोमवार को कहा कि इस साल स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के बीच दिवाली मनाकर वह खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं इस अवसर पर हमारी सेनाओं को खासतौर पर सलाम करना चाहता हूं। भारतीय नौसेना द्वारा जो भय पैदा किया गया है, भारतीय वायुसेना द्वारा दिखाए गए अद्भुत कौशल ने, भारतीय सेना की जांबाजी ने, तीनों सेनाओं के जबरदस्त समन्वय ने, ऑपरेशन सिंदूर में… pic.twitter.com/IMDrbENrEJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2025
20 Oct 2025 10:47 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के कारसेवकपुरम में दीपोत्सव मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में दीपोत्सव ने अयोध्या को एक नई वैश्विक पहचान दी है। जो दीप सर्वत्र प्रकाश फैलाता है, वही अयोध्या के प्रकाश को विश्व में भी फैला सकता है।
#WATCH | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के कारसेवकपुरम में दीपोत्सव मिलन समारोह में शामिल हुए।
उन्होंने कहा, "पिछले नौ वर्षों में दीपोत्सव ने अयोध्या को एक नई वैश्विक पहचान दी है। जो दीप सर्वत्र प्रकाश फैलाता है, वही अयोध्या के प्रकाश को विश्व में भी फैला… pic.twitter.com/LHpe1mtbvw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2025
20 Oct 2025 10:00 AM (IST)
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का सवाल है, पिछले 10 वर्षों में प्रदूषण को लेकर दिल्ली में कोई काम नहीं हुआ। जिस कारण हर साल हमें प्रदूषण की समस्या से निपटना पड़ता है और अनेक प्रकार के प्रतिबंध दिल्ली के नागरिकों के हित में लगाए जाते हैं।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "दिल्ली में प्रदूषण का सवाल है, पिछले 10 वर्षों में प्रदूषण को लेकर दिल्ली में कोई काम नहीं हुआ। जिस कारण हर साल हमें प्रदूषण की समस्या से निपटना पड़ता है और अनेक प्रकार के प्रतिबंध दिल्ली के नागरिकों के हित में लगाए जाते हैं।… pic.twitter.com/V48aeE35tv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2025
20 Oct 2025 09:17 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।
सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2025
20 Oct 2025 07:43 AM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक, कुल 12 नए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।
20 Oct 2025 06:48 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस साल भी दिवाली जवानों के साथ ही मनाने वाले हैं। पीएम मोदी आज दिवाली गोवा के तट पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ मनाएंगे। दरअसल, गोवा में नौसेना के साथ दिवाली मनाने की योजना पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से पाकिस्तान पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जश्न मनाने को लेकर है।
20 Oct 2025 06:40 AM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल छह उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इस सूची के तहत, अररिया से मौजूदा विधायक आबिदुर रहमान पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है, जबकि अमौर सीट से जलील मस्तान को उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस ने आगामी #BiharElection2025 के लिए 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की। pic.twitter.com/y2qSDzDC7i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2025
20 Oct 2025 06:38 AM (IST)
तेज प्रताप यादव पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। महुआ थाना में उनपर केस दर्ज हुआ है। तेज प्रताप पर नामांकन के दौरान नीजी बोलेरो पर पुलिस स्टिकर लगा कर हूटर बजाने का आरोप लगा है। इसका वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस स्टिकर और सायरन लगा कर चुनावी प्रचार प्रसार किया जा रहा था।
20 Oct 2025 06:35 AM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि दीपोत्सव न केवल अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व में प्रचारित करता है, बल्कि यह भारत की एकता और आध्यात्मिकता का भी प्रतीक है। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। साल 2017 में सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर ही अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत थी। यह दीपोत्सव का 9वां संस्करण था।