Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 21 अक्टूबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर 21 अक्टूबर: पाकिस्तान में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 4.7 बताई जा रही है। भूकंप के झटके कई इलाकों में महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Oct 22, 2025 | 06:21 AM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ki Taza Khabar: पाकिस्तान में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 4.7 बताई जा रही है। भूकंप के झटके कई इलाकों में महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। कई घरों को नुकसान भी पहुंचा है। हालांकि, अब तक जनहानि की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, यह भूकंप 4.7 की तीव्रता वाला था और इसकी गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी। पिछले शनिवार और रविवार को भी पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता के मध्यम दर्जे के भूकंप आ चुके हैं, जिससे यह क्षेत्र इस समय भूकंपीय गतिविधियों के लिए काफी संवेदनशील बना हुआ है। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 12 जनवरी LIVE: लखनऊ के KGMU में यौन शोषण और धर्मांतरण का मामला, STF को सौंपी गई जांच

आज की ताजा खबर 11 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

ओडिशा के राउरकेला में प्लेन क्रैश…विमान के अंदर सवार थे 9 लोग, VIDEO में देखें खौफनाक नजारा

आज की ताजा खबर 10 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

The liveblog has ended.
  • 21 Oct 2025 05:11 PM (IST)

    21 Oct 2025 05:11 PM (IST)

    मोतिहारी की सुगौली सीट से VIP उम्मीदवार का नामांकन रद्द

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी जिले की सुगौली सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रत्याशी शशि भूषण सिंह का नामांकन पत्र तकनीकी लापरवाही और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा न कर पाने के कारण रद्द कर दिया गया है।

  • 21 Oct 2025 04:36 PM (IST)

    21 Oct 2025 04:36 PM (IST)

    वाल्मिकीनगर से जन सुराज प्रत्याशी का पर्चा नामांकन रद्द

    चुनाव आयोग ने बिहार के वाल्मिकीनगर से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी दृगनारायण प्रसाद का पर्चा नामांकन रद्द कर दिया।

  • 21 Oct 2025 03:29 PM (IST)

    21 Oct 2025 03:29 PM (IST)

    केजरीवाल ने वोट पाने के लिए पटाखों पर लगाया था बैन: मनजिंदर सिंह सिरसा

    दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ये (AAP) जानबूझकर दिवाली, सनातन और हिंदू धर्म को बीच में ला रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पहले जानबूझकर दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया ताकि एक खास समुदाय के वोट बटोर सकें, उन्हें खुश कर सकें। आज सुबह से अरविंद केजरीवाल की पूरी टीम लगातार दिवाली को कोस रही है। संजय सिंह और उनके साथी कल रात से ट्वीट कर रहे हैं और दिवाली मनाना बंद करिए। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष भाजपा को कोस रहे हैं।

    #WATCH दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "ये (AAP) जानबूझकर दिवाली, सनातन और हिंदू धर्म को बीच में ला रहे हैं... अरविंद केजरीवाल ने पहले जानबूझकर दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया ताकि एक खास समुदाय के वोट बटोर सकें, उन्हें खुश कर सकें। आज सुबह से अरविंद… pic.twitter.com/I0P2dZVhMv

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2025

  • 21 Oct 2025 02:48 PM (IST)

    21 Oct 2025 02:48 PM (IST)

    जुबीन गर्ग की मौत के मामले में सिंगापुर पुलिस से मुलाकात करेगी असम SIT

    असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की अचानक मौत के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) अब सिंगापुर में पड़ताल कर रही है। एसआईटी के दो वरिष्ठ अधिकारी, सीआईडी के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता और एसपी रैंक के अधिकारी तरुण गोयल सोमवार को सिंगापुर पहुंचे। मंगलवार को इन अधिकारियों की सिंगापुर पुलिस से मुलाकात तय है।

  • 21 Oct 2025 02:23 PM (IST)

    21 Oct 2025 02:23 PM (IST)

    नागपुर में अत्बा-ए-मलक बदर जमात ने मनाई दिवाली

    महाराष्ट्र के नागपुर में अत्बा-ए-मलक बदर जमात महदी-बाग संस्था ने उत्साह और खुशी के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान समाज के लोगों ने रंगोली बनाई, पटाखे जलाए और एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

    #WATCH | Nagpur, Maharashtra: Atba-E-Malak Badar Jamaat Mahdi-Bagh institution celebrates Diwali with enthusiasm and joy by making rangoli and lighting firecrackers. pic.twitter.com/l6DT5f1FQ6

    — ANI (@ANI) October 21, 2025

  • 21 Oct 2025 01:52 PM (IST)

    21 Oct 2025 01:52 PM (IST)

    उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

    पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे के पुलिस स्मारक केंद्र में पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया। समारोह में सलामी और परेड का आयोजन भी किया गया, जिसमें पुलिस बल की अनुशासित और गौरवपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली।

    मानवंदना आपल्या पोलीस जवानांच्या शौर्याला, धैर्याला, त्यागाला आणि बलिदानाला..! pic.twitter.com/hrJWFQ3cyU

    — Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) October 21, 2025

    पूरी खबर यहां पढ़ें

  • 21 Oct 2025 01:15 PM (IST)

    21 Oct 2025 01:15 PM (IST)

    साने ताकाइची बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री, PM मोदी ने दी बधाई

    जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने पर साने ताकाइची को पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट करते हुए सोन ताकाइची को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने लिखा कि मैं साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई देता हूँ। मैं जापान और भारत के बीच बनी विशेष रणनीतिक वैश्विक साझेदारी को और मज़बूत बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ।

    पूरी खबर यहां पढ़ें

  • 21 Oct 2025 12:36 PM (IST)

    21 Oct 2025 12:36 PM (IST)

    राहुल गांधी के कारण कांग्रेस की नैया डूबी- दिलीप जायसवाल

    बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी अगर राजनीति को लेकर गंभीर होते तो वे 56-57 साल की उम्र में युवा नेता नहीं कहलाते। अगर कांग्रेस की नैया डूबी है तो वह राहुल गांधी के कारण डूबी है। राहुल गांधी कभी समय पर गंभीर नहीं होते। उन्होंने बिहार में SIR को लेकर यात्रा और रोड शो किया लेकिन वे फिर विदेश चले गए। इसलिए हम लोग राहुल गांधी को गंभीर नेता मानते ही नहीं।

    #WATCH | पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "राहुल गांधी अगर राजनीति को लेकर गंभीर होते तो वे 56-57 साल की उम्र में युवा नेता नहीं कहलाते। अगर कांग्रेस की नैया डूबी है तो वह राहुल गांधी के कारण डूबी है। राहुल गांधी कभी समय पर गंभीर नहीं होते। उन्होंने बिहार में SIR… pic.twitter.com/5xyHfsNUKn

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2025

  • 21 Oct 2025 11:13 AM (IST)

    21 Oct 2025 11:13 AM (IST)

    चुनौतीपूर्ण स्थितियों में भी पुलिस बल ने काम किया- सीएम योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी राज्य पुलिस बल के सदस्यों ने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि मानते हुए अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक समरसता स्थापित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है।

    #WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी राज्य पुलिस बल के सदस्यों ने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि मानते हुए अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक समरसता स्थापित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। प्रयागराज… pic.twitter.com/rFRhIKScx7

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2025

  • 21 Oct 2025 09:17 AM (IST)

    21 Oct 2025 09:17 AM (IST)

    हम आतंकवाद को बढ़ने नहीं देंगे- राजनाथ सिंह

    दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नक्सलवाद लंबे समय से हमारी आंतरिक सुरक्षा के लिए एक समस्या रहा है। लेकिन हम इस समस्या को बढ़ने नहीं देंगे। हमारी पुलिस, CRPF, BSF, सभी अर्धसैनिक बलों और स्थानीय प्रशासन का सहयोगात्मक कार्य सराहनीय है। पूरे देश को विश्वास है कि अगले साल तक यह समस्या समाप्त हो जाएगी। वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों की संख्या भी बहुत कम है और उन्हें भी अगले साल मार्च तक समाप्त कर दिया जाएगा।

    #WATCH दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "... नक्सलवाद लंबे समय से हमारी आंतरिक सुरक्षा के लिए एक समस्या रहा है... लेकिन हम इस समस्या को बढ़ने नहीं देंगे। हमारी पुलिस, CRPF, BSF, सभी अर्धसैनिक बलों और स्थानीय प्रशासन का सहयोगात्मक कार्य सराहनीय है... पूरे देश को विश्वास है… pic.twitter.com/tt2PA3TbDJ

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2025

  • 21 Oct 2025 07:58 AM (IST)

    21 Oct 2025 07:58 AM (IST)

    दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 368 के पार

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली में आर.के. पुरम के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 368 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में है।

    #WATCH दिल्ली में GRAP-2 लागू होने के बाद दिल्ली हाट, INA के पास की वीडियो।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली में आर.के. पुरम के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 368 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में है। pic.twitter.com/dzawrvoB2F

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2025

  • 21 Oct 2025 07:30 AM (IST)

    21 Oct 2025 07:30 AM (IST)

    दिवाली पर 'गैंस चैंबर' बना दिल्ली-NCR

    दिवाली के मौके पर दिल्ली की हवा जहर की तरह ख़तरनाक हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी गैस चैंबर बन चुकी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिवाली पर दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब और गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। शहर के 38 निगरानी स्टेशनों में से 34 ने सोमवार को प्रदूषण का स्तर ‘ रेड अलर्ट’ में दर्ज किया।

  • 21 Oct 2025 06:38 AM (IST)

    21 Oct 2025 06:38 AM (IST)

    दिल्ली फायर ब्रिगेड को दिवाली की रात 170 से ज्यादा आग लगने की सूचनाएं मिलीं

    दिल्ली में दीपावली की रात 11:30 बजे तक आग लगने की घटनाओं से संबंधित 170 से अधिक कॉल दिल्ली फायर सर्विस को प्राप्त हो चुकी हैं। अधिकारियों के अनुसार, जैसे-जैसे रात बढ़ रही है, और रिपोर्ट्स आना जारी हैं, इन घटनाओं की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। दीपावली के दौरान पटाखों और दीयों के उपयोग के कारण आग लगने की घटनाएं आमतौर पर बढ़ जाती हैं।

  • 21 Oct 2025 06:31 AM (IST)

    21 Oct 2025 06:31 AM (IST)

    डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 155% टैरिफ लगाने की दी धमकी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन को टैरिफ वाली चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन एक शानदार समझौता करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं होता है तो चीन को 155 फीसदी तक के टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है।

  • 21 Oct 2025 06:28 AM (IST)

    21 Oct 2025 06:28 AM (IST)

    जोधपुर की भड़सिया फल मंडी में लगी भीषण आग

    राजस्थान के जोधपुर की भड़सिया फल मंडी में दिवाली की रात अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निश्मन की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

    #WATCH राजस्थान | जोधपुर की भड़सिया फल मंडी में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

    (सोर्स: अग्निशमन विभाग) pic.twitter.com/XOSuUdxfq8

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2025

  • 21 Oct 2025 06:25 AM (IST)

    21 Oct 2025 06:25 AM (IST)

    NCS ने सोशल मीडिया पोस्ट में दी जानकारी

    NCS ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भूकंप के स्थान की जानकारी दी है, जिसमें इसकी अक्षांश 30.51 N और देशांतर 70.41 E बताया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सतही भूकंप काफी खतरनाक होते हैं क्योंकि इनके भूकंपीय तरंगें सतह तक कम दूरी तय करती हैं, जिससे झटका भी ज्यादा तेज़ और नुकसान भी अधिक होता है।

Aaj ki taaja khabar 21 october 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 21, 2025 | 06:22 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • Live Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.