आज की ताजा खबर 21 अप्रैल LIVE: राजस्थान की रिफाइनरी में आग के चलते स्थगित हुआ पीएम मोदी का उद्घाटन कार्यक्रम
Aaj Ki Taza Khabar Live: एचआरआरएल रिफाइनरी के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट के पास आग लगने की घटना के चलते 21 अप्रैल को होने वाला पीएम मोदी द्वारा रिफाइनरी के उद्घाटन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
21 Apr 2026 06:58 AM (IST)
21 Apr 2026 06:58 AM (IST)महाराष्ट्र सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला
कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से किए गए एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस तबादला आदेश के बाद सतारा, सांगली, गढ़चिरौली, कोल्हापुर और जलगांव जैसे अहम जिलों में नई अगुवाई देखने को मिलेगी।
21 Apr 2026 06:39 AM (IST)
21 Apr 2026 06:39 AM (IST)पीएम मोदी आज दिल्ली में लोक सेवकों को करेंगे संबोधित, उत्कृष्टता पुरस्कार भी देंगे
प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में लोक सेवकों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।
Breaking News Today Live: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि एचआरआरएल रिफाइनरी के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) के पास आग लगने की घटना के चलते 21 अप्रैल को होने वाला पीएम मोदी द्वारा रिफाइनरी के उद्घाटन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मंत्रालय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कहा कि इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उद्घाटन के लिए नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। बताया जा रहा है कि सोमवार को राजस्थान के बाड़मेर जिले स्थित पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले हुई, जिससे अधिकारियों में चिंता बढ़ गई, क्योंकि रिफाइनरी कार्यक्रम स्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
