आज की ताजा खबर 26 जून LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आज NCORD की बड़ी बैठक
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया जिले का दौरा करेंगे। वह बरहज के बरांव क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
- Written By: प्रिया जैस
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
26 Jun 2026 09:26 AM (IST)
26 Jun 2026 09:26 AM (IST)रतलाम में ताजिया जुलूस के दौरान हादसे में 3 लोगों की मौत, 9 घायल
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा-पिपलोदा क्षेत्र के ग्राम हतनारा में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ताजिया निकालते समय उसकी ऊपरी छत हाइटेंशन बिजली लाइन से टकरा गई, जिससे पूरे ताजिए में करंट दौड़ गया। इस हादसे में 12 लोग करंट की चपेट में आ गए। तीन लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए।
Ratlam, Madhya Pradesh: During a Muharram tazia procession in Hatanara village, Ratlam district, a tazia came into contact with a high-tension wire, causing electrocution. Around 12 people were injured and two reportedly died. Authorities reached the spot and the injured were… pic.twitter.com/hD0wCVw7P5
— IANS (@ians_india) June 25, 2026
26 Jun 2026 08:02 AM (IST)
26 Jun 2026 08:02 AM (IST)तमिलनाडु: CM विजय ने "स्टार्ट रन, स्टॉप ड्रग्स" कार्यक्रम को किया संबोधित
तमिलनाडु के चेन्नई में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने कामराजार सलाई पर अन्ना मेमोरियल के पास "स्टार्ट रन, स्टॉप ड्रग्स" नशा-विरोधी जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया।
Chennai, Tamil Nadu: On the occasion of the International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking, Chief Minister Joseph Vijay addressed the "Start Run, Stop Drugs" anti-drug awareness event near Anna Memorial on Kamarajar Salai.
(Source: DIPR) pic.twitter.com/hJ412vlcO7
— IANS (@ians_india) June 26, 2026
26 Jun 2026 07:54 AM (IST)
26 Jun 2026 07:54 AM (IST)पुरी: सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने वेनेजुएला भूकंप की रेत से बनाई कलाकृति
ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने वेनेजुएला भूकंप के पीड़ितों को रेत से बनी कलाकृति के ज़रिए श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति संवेदना व प्रार्थना व्यक्त की।
Puri, Odisha: Sand artist Sudarsan Pattnaik paid tribute to the victims of the Venezuela earthquake through a sand sculpture, expressing condolences and prayers
(25/06) pic.twitter.com/agBMjWDiPi
— IANS (@ians_india) June 26, 2026
26 Jun 2026 07:13 AM (IST)
26 Jun 2026 07:13 AM (IST)उत्तर प्रदेश: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई बस, 25 यात्री घायल
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गोरखपुर से चंडीगढ़ जा रही एक डबल-डेकर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पिलर 63 के पास एक ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 25 यात्री घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त बस और ट्रेलर को वहां से हटा दिया है। माना जा रहा है कि यह हादसा ड्राइवर की थकान के कारण हुआ।
Firozabad, Uttar Pradesh: A double-decker bus travelling from Gorakhpur to Chandigarh collided with a trailer on the Agra–Lucknow Expressway near pillar 63. Twenty-five passengers were injured, five critically. Authorities removed the damaged bus and trailer, while the cause is… pic.twitter.com/DG8ELCVdk2
— IANS (@ians_india) June 26, 2026
26 Jun 2026 06:59 AM (IST)
26 Jun 2026 06:59 AM (IST)रामगढ़ में पैसेंजर गाड़ी और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत
रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के पास एक पैसेंजर गाड़ी और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी में रामगढ़-बोकारो रोड पर रात करीब 12 बजे एक ट्रक और पैसेंजर गाड़ी की टक्कर हो गई।
26 Jun 2026 06:58 AM (IST)
26 Jun 2026 06:58 AM (IST)केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज NCORD की अध्यक्षता करेंगे
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में नार्को-ऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
Breaking News Today LIVE: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में नार्को-ऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया जिले का दौरा करेंगे। वह बरहज के बरांव क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी रुद्रपुर और बरहज विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। तमिलनाडु सरकार द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस’ के अवसर पर आज राज्य में “Start Run, Stop Drugs” नामक एक विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यूरोपीय संघ की परिवहन, दूरसंचार और ऊर्जा परिषद की बैठक आयोजित होगी। पोलैंड के डांस्क (Gdansk) शहर में आज ‘यूक्रेन पुनर्निर्माण सम्मेलन’ (URC 2026) का समापन होगा। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ….
