लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
20 Sep 2025 10:37 AM (IST)
रोहिणी जिले के बुध विहार थाना पुलिस की एक विशेष टीम ने शनिवार तड़के कुख्यात अपराधी लल्लू उर्फ अशरू और उसके साथियों के साथ मुठभेड़ की। यह कार्रवाई उस गुप्त सूचना के आधार पर हुई जिसमें बताया गया था कि लल्लू और उसके गिरोह के सदस्य गौ-रक्षक दल से जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति के आवास/कार्यालय पर हमला करने की योजना बना रहे हैं।
20 Sep 2025 10:20 AM (IST)
उधमपुर में सेना और पुलिस द्वारा आतंकवादियों की तलाश फिर से शुरू करने के दौरान एक जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के उधमपुर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान एक जवान घायल हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां वो शहीद हो गए।
20 Sep 2025 09:36 AM (IST)
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार,12 सितंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.69 अरब डॉलर बढ़कर 702.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर 2024 के अंत में 704.9 अरब डॉलर के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर तक पहुंचा था। इस वर्ष सितंबर के दूसरे सप्ताह की इस वृद्धि के साथ, अब यह भंडार पिछले रिकॉर्ड से मात्र 2 अरब डॉलर कम रह गया है।
20 Sep 2025 09:14 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और किश्तवाड़ में अलग-अलग आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक उधमपुर में एक सैनिक घायल हुआ है। वहीं दोनों जगहों पर 7 आतंकियों को घेर लिया गया है।
20 Sep 2025 07:44 AM (IST)
एक बार फिर दिल्ली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। महरौली के एक सरकारी स्कूल, द्वारका के DPS समेत 3 स्कूलों में बम की धमकी के मेल आया है। जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और जांच कर रही है।
20 Sep 2025 06:55 AM (IST)
ऑपरेशन साइबर संग्राम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, राजस्थान के अलवर जिले में पुलिस ने 100 करोड़ रुपए से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार एक बड़े साइबर अपराध रैकेट का भंडाफोड़ किया है। साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धन को सफेद करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सैकड़ों म्यूल बैंक अकाउंट्स बनाने और बेचने में शामिल होने के आरोप में मास्टरमाइंड संजय अरोड़ा समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
20 Sep 2025 06:51 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप कहते हैं, मैंने सात युद्ध सुलझाए हैं। शायद उससे भी ज़्यादा, मुझे लगता है हम गाजा पर काम कर रहे हैं। यह एक मुश्किल काम है। लेकिन हम इसे किसी न किसी तरह पूरा कर लेंगे।
Aaj Ki Taza Khabar: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार रात को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि 2-3 आतंकवादियों के छिपे होने के आसार हैं। इस बारे में सेना के अधिकारियों ने बताया कि डोडा और उधमपुर जिले की सीमा से लगे सेओज धार में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह अभियान भारतीय सेना के 9 सेक्टर द्वारा चलाया जा रहा था, जिसका मुख्यालय किश्तवाड़ में है।