-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 20 July 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 20 जुलाई: एक क्लिक में पढे़ं दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: अमन उपाध्याय , अमन मौर्या
Aaj Ki Taza Khabar: आज से संसद का मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया को संबोधित किया। वहीं, CJP ने भी मानसून सत्र के पहले दिन संसद मार्च का ऐलान किया है।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं, इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते। 152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सजा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को। आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश करेंगे। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मानसून सत्र के पहले दिन संसद मार्च का ऐलान किया है।
सुप्रीम कोर्ट में आज भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली पीठ राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की स्टेटस रिपोर्ट पर सुनवाई करेगी। इसके अलावा, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि द्वारा दायर याचिका पर भी सुनवाई होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ऑफिस में मिला शव; आत्महत्या की आशंका
एक झटके में आई तबाही! लैंडस्लाइड के बाद नागालैंड में मौत का मंजर, कई लोग मलबे में फंसे, देखें खौफनाक VIDEO
आज की ताजा खबर 19 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 18 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर सभी बड़ी खबरें
20 Jul 2026 10:38 PM (IST)
20 Jul 2026 10:38 PM (IST)धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस का 'मशाल मार्च'
हैदराबाद में कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए 'मशाल मार्च' निकाला।
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना | कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए 'मशाल मार्च' निकाला। pic.twitter.com/TzW9Z9ihSQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
20 Jul 2026 09:38 PM (IST)
20 Jul 2026 09:38 PM (IST)दिल्ली पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया: दिल्ली पुलिस
सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (जॉइंट CP) मधुर वर्मा ने कहा कि एक गैर-कानूनी भीड़ जमा हुई थी जिससे निपटना जरूरी था। पत्थरबाजी की कुछ घटनाएं हुईं और दिल्ली पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। उचित कार्रवाई की जा रही है।
#WATCH दिल्ली | सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (जॉइंट CP) मधुर वर्मा ने कहा, "...एक गैर-कानूनी भीड़ जमा हुई थी जिससे निपटना ज़रूरी था; पत्थरबाज़ी की कुछ घटनाएं हुईं और दिल्ली पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। उचित कार्रवाई की जा रही है।" pic.twitter.com/KUW6GOyQdx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
20 Jul 2026 08:50 PM (IST)
20 Jul 2026 08:50 PM (IST)दिल्ली प्रदर्शन में 50 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान घायल
आज हुई हिंसा में 50 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान घायल हुए। इनमें IPS और DANIPS अधिकारियों समेत लगभग 10 अधिकारी शामिल हैं। पुलिस हिंसा के संबंध में कई मामले दर्ज कर रही है। आज पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कई प्रदर्शनकारियों और हिंसा में शामिल लोगों को हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान करेगी।
CJP प्रोटेस्ट मार्च | आज हुई हिंसा में 50 से ज़्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान घायल हुए। इनमें IPS और DANIPS अधिकारियों समेत लगभग 10 अधिकारी शामिल हैं। पुलिस हिंसा के संबंध में कई मामले दर्ज कर रही है। आज पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कई प्रदर्शनकारियों और हिंसा में शामिल लोगों को…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
20 Jul 2026 08:07 PM (IST)
20 Jul 2026 08:07 PM (IST)ये छात्रों का आंदोलन है, ये छात्र देश के भविष्य: वारिस पठान
AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि मेरी निजी राय है कि इस आंदोलन को किसी भी राजनीतिक या धार्मिक एंगल से नहीं देखना चाहिए। ये छात्रों का आंदोलन है। ये छात्र देश के भविष्य हैं। देश पढ़ेगा तभी आगे बढ़ेगा। ये छात्रों के साथ जो व्यवहार हो रहा है उनमें एक आक्रोश है। वे चाहते हैं कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें। सरकार को उनसे बात करनी चाहिए थी। सरकार को लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए था।
20 Jul 2026 07:48 PM (IST)
20 Jul 2026 07:48 PM (IST)हम PM मोदी के मार्गदर्शन में करेंगे काम: काकोली घोष
बागी TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि जो लोग शहीद हुए, उनकी जान वामपंथियों की गोलीबारी में गई। हम सुबह 10:30 बजे राजघाट जाकर उन शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। PM मोदी के बयान पर उन्होंने कहा कि मैं उनके नेतृत्व को मानती हूं और कहती हूं कि हम उनके मार्गदर्शन में काम करेंगे।
#WATCH नई दिल्ली: बागी TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, "जो लोग शहीद हुए, उनकी जान वामपंथियों की गोलीबारी में गई। हम सुबह 10:30 बजे राजघाट जाकर उन शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे..."
PM मोदी के बयान पर उन्होंने कहा, "मैं उनके नेतृत्व को मानती हूँ और कहती हूँ कि हम उनके… pic.twitter.com/VTiQ67JSIq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
20 Jul 2026 06:45 PM (IST)
20 Jul 2026 06:45 PM (IST)इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री है मोदी: राहुल गांधी
प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं। इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते। 152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सजा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज सवाल उठाए तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आजाद और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं। यह सरकार सिर्फ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही, उनपर टूट पड़ी है।
20 Jul 2026 06:14 PM (IST)
20 Jul 2026 06:14 PM (IST)अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने राज्यसभा में दिया लिखित जवाब
AAIB ने 12 जुलाई 2025 को शुरुआती जांच रिपोर्ट जारी की थी। जांच अभी चल रही है। दुर्घटना की सभी संभावित वजहों की जांच की जा रही है। ICAO एनेक्स 13 की जरूरतों के अनुसार, AAIB ने 12 जून 2026 को अंतरिम बयान जारी किया है। जांच पूरी होने के बाद अंतिम जांच रिपोर्ट जारी की जाएगी। AAIB पारदर्शी तरीके से जांच कर रहा है और अभी जांच पूरी होनी बाकी है: अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर राज्यसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल का लिखित जवाब।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश | AAIB ने 12 जुलाई 2025 को शुरुआती जांच रिपोर्ट जारी की थी। जांच अभी चल रही है। दुर्घटना की सभी संभावित वजहों की जांच की जा रही है। ICAO एनेक्स 13 की ज़रूरतों के अनुसार, AAIB ने 12 जून 2026 को अंतरिम बयान जारी किया है। जांच पूरी होने के बाद अंतिम जांच रिपोर्ट… pic.twitter.com/LJQPGMqxjx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
20 Jul 2026 06:02 PM (IST)
20 Jul 2026 06:02 PM (IST)भारत में शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता: कीर्ति आजाद
TMC सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि दुनिया के किसी भी विकसित देश को देख लीजिए, वहां शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में दी जाती हैं। भारत में शिक्षा पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता, जितना दिया जाना चाहिए। सोनम वांगचुक 30 दिनों से अनशन पर बैठे थे। उनके साथ तीन युवा छात्र भी थे। वे क्या मांग रहे हैं? लगभग 80 बार प्रश्न-पत्र लीक हो चुके हैं। अगर कोई छात्र ऐसी घटनाओं की वजह से परीक्षा में शामिल नहीं हो पाता है, तो वह अपनी शिक्षा में आगे नहीं बढ़ सकता।
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, "दुनिया के किसी भी विकसित देश को देख लीजिए, वहां शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मुफ़्त में दी जाती हैं। भारत में शिक्षा पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता, जितना दिया जाना चाहिए। सोनम वांगचुक 30 दिनों से अनशन पर बैठे थे। उनके साथ तीन… pic.twitter.com/BDWqYGywFn
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 20, 2026
20 Jul 2026 05:33 PM (IST)
20 Jul 2026 05:33 PM (IST)सरकार सालों से छात्रों और युवाओं के भविष्य से कर रही खिलवाड़: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमने सरकार और पुलिस का व्यवहार देखा, लाठी चलाना और आंसू गैस का इस्तेमाल देखा और सादे कपड़ों में पुलिस वालों का छात्रों और युवाओं के साथ बर्ताव देखा। सरकार को उम्मीद नहीं थी कि छात्र और युवा इतनी बड़ी संख्या में बाहर आएंगे। यह एक बड़ी विफलता है और इसी विफलता की वजह से लोग यहां जमा हुए हैं। सरकार सालों से छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
20 Jul 2026 05:32 PM (IST)
20 Jul 2026 05:32 PM (IST)CJP ने सरकार के सामने रखी तीन मांगें
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कहा कि हमने जेपी नड्डा से दो बार मुलाकात की। बैठक के दौरान हमने अपनी तीन मांगें रखीं। पहली, सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा किया जाए। दूसरी, हमारी मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें; उन्हें या तो कैबिनेट से बर्खास्त किया जाए या वे खुद इस्तीफा दें। जब तक उनका इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। तीसरी, हमारी मांग है कि NEET की तैयारी करने वाले उन छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, जिनमें से 20 से ज्यादा छात्रों की मौत हो चुकी है। हम इन्हीं मांगों को लेकर जेपी नड्डा से मिले।
20 Jul 2026 04:59 PM (IST)
20 Jul 2026 04:59 PM (IST)युवाओं और छात्रों के साथ सरकार का ऐसा व्यवहार देखकर अफसोस: इकरा हसन
सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि जिस तरीके से देश के युवाओं के साथ और छात्रों के साथ व्यवहार इस सरकार का रहा है वो देखकर अफसोस हुआ। लाठीचार्ज हुआ, बच्चों के सर से खून बह रहा था, लड़कियों के कपड़े तक फाड़ रखे थे। जिस तरीके से अभद्रता का सबूत इस सरकार ने दिया है ये इनके अहंकार को दर्शाता है। ये लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं। ये बच्चे केवल शिक्षा मंत्री का इस्तीफा चाहते हैं। प्रधानमंत्री का इस्तीफा कोई नहीं मांग रहा था, सरकार गिराने की कोई बात नहीं हो रही है
20 Jul 2026 04:34 PM (IST)
20 Jul 2026 04:34 PM (IST)केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को CJP ने सौंपा ज्ञापन
CJP के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को अपना ज्ञापन सौंपा।
दिल्ली | CJP के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को अपना ज्ञापन सौंपा। pic.twitter.com/K09ywal4HN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
20 Jul 2026 03:44 PM (IST)
20 Jul 2026 03:44 PM (IST)राम मंदिर मामले में सरकार को SIT पुनर्गठन का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि वह श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही SIT के पुनर्गठन के बारे में निर्देश ले। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि वह चाहेगी कि इस जांच का नेतृत्व कोई ऐसा वरिष्ठ IPS अधिकारी करे जिसे इस तरह की जांच संभालने का अनुभव हो।
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि वह श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही SIT के पुनर्गठन के बारे में निर्देश ले।
CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि वह चाहेगी कि इस जांच का नेतृत्व कोई ऐसा वरिष्ठ IPS अधिकारी करे… pic.twitter.com/TcTbKsK5iS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
20 Jul 2026 03:02 PM (IST)
20 Jul 2026 03:02 PM (IST)पुलिस ने दिपके को उठा लिया: कॉकरोच जनता पार्टी
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने ट्वीट किया कि पुलिस ने दिपके को उठा लिया है। हम सभी सांसदों से अपील करते हैं कि वे तुरंत सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में खड़े हों। पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है।
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने ट्वीट किया, "पुलिस ने दिपके को उठा लिया है! हम सभी सांसदों से अपील करते हैं कि वे तुरंत सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में खड़े हों! पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है।" pic.twitter.com/lPvoBIEOKQ
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 20, 2026
20 Jul 2026 02:20 PM (IST)
20 Jul 2026 02:20 PM (IST)संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जारी गतिरोध के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
Proceedings in both Houses of Parliament Lok Sabha and the Rajya Sabha have been adjourned till 2:30 PM pic.twitter.com/sPDHrgc3Yu
— IANS (@ians_india) July 20, 2026
20 Jul 2026 01:25 PM (IST)
20 Jul 2026 01:25 PM (IST)संसद भवन के गेट और आसपास सुरक्षा कड़ी
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच संसद भवन के मुख्य गेट के अंदर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के जवानों की तैनाती की गई है।
Delhi: Security personnel are deployed in and around the Parliament House gates pic.twitter.com/OKhbF02CtI
— IANS (@ians_india) July 20, 2026
20 Jul 2026 01:23 PM (IST)
20 Jul 2026 01:23 PM (IST)रेल भवन पहुंचे CJP प्रदर्शनकारी
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारी रेल भवन तक पहुंच गए। उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा घेरा मजबूत किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया।
20 Jul 2026 01:18 PM (IST)
20 Jul 2026 01:18 PM (IST)राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा में विपक्षी सांसदों का अपनी कई मांगों को लेकर हंगामा जारी रहा। लगातार जारी शोर-शराबे और नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी। इससे पहले राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे तक के लिए स्थगित किया गया था। हालांकि, सदन की बैठक दोबारा शुरू होने पर भी गतिरोध खत्म नहीं हुआ और विपक्ष का हंगामा जारी रहा। स्थिति सामान्य न होने पर सभापति को चौथी बार राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
#MonsoonSession2026 #LokSabha adjourned to meet again at 02:00 PM@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/F6zO9plBlF
— SansadTV (@sansad_tv) July 20, 2026
20 Jul 2026 12:18 PM (IST)
20 Jul 2026 12:18 PM (IST)पश्चिम बंगाल विधानसभा की कार्यवाही आज से शुरू
पश्चिम बंगाल विधानसभा का नया सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभ हुई।
Kolkata, West Bengal: The proceedings of the West Bengal Legislative Assembly commenced today
(Source: West Bengal Assembly) pic.twitter.com/xQTZGoLXx0
— IANS (@ians_india) July 20, 2026
20 Jul 2026 11:41 AM (IST)
20 Jul 2026 11:41 AM (IST)राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
#MonsoonSession2026 #RajyaSabha adjourned to meet again at 12:00 Noon@VPIndia pic.twitter.com/5KAi1nGeuN
— SansadTV (@sansad_tv) July 20, 2026
20 Jul 2026 11:35 AM (IST)
20 Jul 2026 11:35 AM (IST)धर्मेंद्र प्रधान के आवास की सुरक्षा बढ़ी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP के प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सरकारी आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Delhi: Security has been tightened outside the residence of Union Education Minister Dharmendra Pradhan pic.twitter.com/Fe9zRKEZVo
— IANS (@ians_india) July 20, 2026
20 Jul 2026 11:16 AM (IST)
20 Jul 2026 11:16 AM (IST)लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई।
20 Jul 2026 10:57 AM (IST)
20 Jul 2026 10:57 AM (IST)लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित जवाहर भवन में सोमवार को आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।
Lucknow, Uttar Pradesh: A fire broke out at Jawahar Bhawan in Lucknow. Firefighters and Hazratganj police rushed to the spot, and efforts to bring the blaze under control are underway. pic.twitter.com/WexlNAe9B1
— IANS (@ians_india) July 20, 2026
20 Jul 2026 10:39 AM (IST)
20 Jul 2026 10:39 AM (IST)राहुल गांधी संसद पहुंचे
संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही में भाग लेने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद भवन पहुंचे। सत्र के दौरान कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा होने की संभावना है।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मानसून सत्र के लिए संसद पहुंचे।#ParliamentMonsoonSession pic.twitter.com/MvoeUJLBaw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
20 Jul 2026 10:37 AM (IST)
20 Jul 2026 10:37 AM (IST)हम तोड़ देंगे पुलिस बैरिकेडिंग
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ देंगे।
'हम तोड़ देंगे पुलिस बैरिकेडिंग' जंतर-मंतर पर बोले प्रदर्शनकारी#abhijitdeepke #cjpprotest #sansadmarch #sonamwangchuk #jantarmantar pic.twitter.com/AeLcArpE4Z
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) July 20, 2026
20 Jul 2026 10:28 AM (IST)
20 Jul 2026 10:28 AM (IST)मानसून सत्र पर पीएम मोदी का संदेश
संसद के मानसून सत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मानसून हो या मानसून सत्र, दोनों ही अगर सक्रिय हों तो बेहद फलदायी साबित होते हैं। और जब दोनों फलदायी होते हैं, तो इससे राष्ट्र का कल्याण और सभी जीवों का सुख-शांति सुनिश्चित होती है। इसीलिए हम प्रार्थना करते हैं कि मानसून सक्रिय और फलदायी बना रहे और मानसून सत्र भी फलदायी साबित हो।
#WATCH | Delhi: On the Monsoon session of Parliament, PM Narendra Modi says, "Be it the monsoon or the monsoon session- if both are proactive, they prove to be highly productive. And when both are productive, it leads to the welfare of the nation and the well-being of all living… pic.twitter.com/xuQmzDTeQw
— ANI (@ANI) July 20, 2026
20 Jul 2026 10:25 AM (IST)
20 Jul 2026 10:25 AM (IST)CJP के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर विरोध मार्च के लिए जमा हुए CJP के प्रदर्शनकारियों की RPF कर्मियों से झड़प हुई। जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए RPF और पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया।
#WATCH | Delhi | Protesters gathered for CJP's protest march clash with RPF personnel at Jantar Mantar; RPF personnel & police use lathis for crowd control pic.twitter.com/gijaCjJksW
— ANI (@ANI) July 20, 2026
20 Jul 2026 09:58 AM (IST)
20 Jul 2026 09:58 AM (IST)युवाओं के समर्थन में है सपा: धर्मेंद्र यादव
संसद के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी की बैठक जारी है और उनके सांसदों ने देश के कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हमारी पार्टी की बैठक अभी चल रही है। हमारे सभी साथियों ने देश के गंभीर मुद्दों पर नोटिस दिया है और चर्चा की मांग की है। अब देखना है कि स्पीकर कितनी अनुमति देते हैं और सरकार इन मुद्दों पर चर्चा के लिए कितनी तैयार है।"
उन्होंने प्रस्तावित विरोध मार्च को लेकर भी पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि हम विरोध मार्च का समर्थन करते हैं। डिंपल यादव के नेतृत्व में हम जंतर-मंतर गए थे और युवाओं को समर्थन दिया था। सपा के सांसद समूहों में वहां जा रहे हैं और लगातार अपना समर्थन दे रहे हैं।
#WATCH | Monsoon session of Parliament | Delhi: SP MP Dharmendra Yadav says, "We have a meeting of the party right now. However, all our colleagues have given notice on the serious issues in the country and demanded discussion. Let's see how much the Speaker allows and how much… pic.twitter.com/vBFp60nyBl
— ANI (@ANI) July 20, 2026
20 Jul 2026 09:39 AM (IST)
20 Jul 2026 09:39 AM (IST)सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाईकोर्ट
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने एक बार फिर दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। उन्होंने एकल न्यायाधीश के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से उनकी पसंद के निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था।
खंडपीठ के समक्ष दायर अपील में अंगमो ने कहा है कि वांगचुक को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने का अधिकार है। उनका तर्क है कि सरकार या अदालत किसी व्यक्ति को किसी विशेष अस्पताल में उपचार कराने के लिए बाध्य नहीं कर सकती। याचिका में यह भी कहा गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर जल्द सुनवाई की आवश्यकता है। जानकारी के अनुसार, अंगमो के वकील मामले की तत्काल सुनवाई की मांग कर सकते हैं।
Geetanjali Angmo, wife of Activist Sonam Wangchuk, has once again approached the Delhi High Court, challenging a single-judge order that refused to allow Wangchuk's transfer from Safdarjung Hospital to a private hospital of his choice. In her appeal before a Division Bench, Angmo… pic.twitter.com/PMO85zIhYD
— IANS (@ians_india) July 20, 2026
20 Jul 2026 09:26 AM (IST)
20 Jul 2026 09:26 AM (IST)CJP ने सरकार से बातचीत की जताई इच्छा
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि प्रशासन सरकार से बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रहा है। वे बहुत देर से आए हैं, लेकिन हमने खुलकर उनसे बात करने की इच्छा जताई है। अभी तक उनकी तरफ से कोई स्पष्टता नहीं आई है। अब गेंद उनके पाले में है। सोनम जी, उनकी हालत अब तक स्थिर है और वे अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं।
उन्होंने देश के उन युवा प्रदर्शनकारियों को शुभकामनाएं भेजी हैं जो आखिरकार इस बेहद कठिन, बेहद निष्क्रिय व्यवस्था के खिलाफ जाग उठे हैं जो उनकी बिल्कुल नहीं सुनती। बहुत जल्द एक शांतिपूर्ण मार्च होगा। पिछले 30 दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी यहां जमा हैं और हमने दिखाया है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कैसे किया जाता है और अपनी बात कैसे रखी जाती है।
#WATCH | Delhi: Saurav Das, Chief Spokesperson, Cockroach Janta Party, says, "The administration is trying to open talks with the government. They have come very late, but we have opened our hearts and said that we are willing to talk to them. There has been no clarity from their… pic.twitter.com/XU1Bi7pQa1
— ANI (@ANI) July 20, 2026
20 Jul 2026 09:02 AM (IST)
20 Jul 2026 09:02 AM (IST)CJP के संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी
CJP द्वारा आज संसद तक मार्च निकालने के आह्वान के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में एहतियात के तौर पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तथा दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।
#WATCH | Delhi: Rapid Action Force (RAF) and Delhi Police personnel at Jantar Mantar as security has been heightened in view of the CJP's call for a March to Parliament today pic.twitter.com/Qf604fWnuK
— ANI (@ANI) July 20, 2026
20 Jul 2026 08:46 AM (IST)
20 Jul 2026 08:46 AM (IST)महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना पुलगांव पुलिस थाना क्षेत्र के विरुळ इंटरचेंज के पास हुई। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना तब हुई जब एक आइशर ट्रक ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी। कार में सवार चार लोगों, जिनमें ड्राइवर भी शामिल था, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आइशर ट्रक के ड्राइवर ने भी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है। हाईवे पुलिस और पुलगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एक्सप्रेसवे पर यातायात को सामान्य करने के प्रयासों के साथ-साथ बचाव अभियान शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया।
Wardha, Maharashtra: Five people were killed, and one person sustained serious injuries in a horrific road accident on the Samruddhi Expressway near the Virul Interchange under the jurisdiction of Pulgaon Police Station, according to Wardha Police.
The accident occurred after an… pic.twitter.com/6U46D5X1FX
— ANI (@ANI) July 20, 2026
20 Jul 2026 07:53 AM (IST)
20 Jul 2026 07:53 AM (IST)हार के बावजूद अर्जेंटीना में जश्न
स्पेन से 0-1 की हार के साथ विश्व कप खिताब गंवाने के बावजूद अर्जेंटीना में फुटबॉल प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ। रविवार (19 जुलाई) को ब्यूनस आयर्स के प्रतिष्ठित ओबिलिस्क और प्लाजा डे ला रिपब्लिका में बड़ी संख्या में प्रशंसक एकत्र हुए और विश्व कप में उपविजेता रही राष्ट्रीय टीम का जश्न मनाया। प्रशंसकों ने अर्जेंटीना के झंडे लहराए, नारे लगाए और नृत्य कर अपनी टीम के प्रति समर्थन जताया। हार के बावजूद पूरे माहौल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व और सम्मान की भावना देखने को मिली। फुटबॉल प्रशंसक इसहाक लैम्बारो ने कहा कि अर्जेंटीना की टीम ने अमेरिका के न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले के आखिरी मिनट तक शानदार संघर्ष और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।
#WATCH | Argentine soccer fans gathered at the iconic Obelisk in Buenos Aires to celebrate their World Cup second place on Sunday (July 19), after Spain beat the defending champions 1- 0.
Despite the loss, fans gathered at Plaza de la República, waving flags, chanting and… pic.twitter.com/wZKk7tIRKt
— ANI (@ANI) July 20, 2026
20 Jul 2026 07:11 AM (IST)
20 Jul 2026 07:11 AM (IST)जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
#WATCH | Jammu and Kashmir: Rain lashes in parts of Rajouri. pic.twitter.com/qPQDM7Vr1j
— ANI (@ANI) July 20, 2026
20 Jul 2026 06:46 AM (IST)
20 Jul 2026 06:46 AM (IST)दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
दिल्ली में आज 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च की खबरों के मद्देनजर जंतर-मंतर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
#WATCH | Delhi: Security deployed outside Jantar Mantar in Delhi ahead of reports of a proposed march to Parliament by CJP today, on 20th July. pic.twitter.com/69xa5dM4hz
— ANI (@ANI) July 20, 2026
20 Jul 2026 06:44 AM (IST)
20 Jul 2026 06:44 AM (IST)इन तीन शर्तों में किसी एक के पूरा होने पर खत्म करेंगे अनशन: सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा है कि वह 20 जुलाई को अपना अनशन तभी समाप्त करेंगे, जब उनकी रखी गई तीन शर्तों में से कोई एक पूरी होगी। वांगचुक ने कहा कि पहली शर्त यह है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में हालिया विफलताओं, पेपर लीक जैसे मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करे। दूसरी शर्त के तहत वह और मुख्य न्यायिक समिति का प्रतिनिधिमंडल संसद के द्वार तक पहुंचे, जहां विभिन्न दलों के सांसद और नेता उन्हें आश्वासन दें कि इस मुद्दे को संसद में उठाया जाएगा।
तीसरी शर्त यह है कि यदि स्वास्थ्य या अन्य कारणों से वह वहां नहीं पहुंच पाते, तो विभिन्न दलों के सांसद और नेता सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर यही आश्वासन दें। वांगचुक ने दावा किया कि वह सफदरजंग अस्पताल में अवैध हिरासत में हैं, जहां उनकी आवाजाही, बोलने और संवाद करने की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाया गया है।
Activist Sonam Wangchuk tweets, "... I will end my fast on 20th July if:
a. If the govt takes accountability of the recent failures in Education system, Paper leaks etc orb. If I and the leadership of CJP reach the doorsteps of Parliament where MPs and leaders of various… pic.twitter.com/XBAgvbkvkw
— ANI (@ANI) July 20, 2026
20 Jul 2026 06:42 AM (IST)
20 Jul 2026 06:42 AM (IST)मानसून सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी कर सकते हैं संबोधन
आज से संसद का मानसून सत्र 2026 शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन के 'हंस द्वार' पर मीडिया को संबोधित कर सकते हैं।
Aaj ki taaja khabar 20 july 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMजंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM














