-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 18 July 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 18 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया सिंह , अमन मौर्या
Aaj Ki Taza Khabar: श्रीहरिकोटा से स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 लॉन्च हुआ। यह भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट है, जो देश के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारत के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट ‘विक्रम-1’ का प्रक्षेपण किया गया। हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित यह रॉकेट तीन सॉलिड-फ्यूल स्टेज और एक लिक्विड ऑर्बिटल एडजस्टमेंट मॉड्यूल से संचालित होता है। इस प्रक्षेपण के साथ भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र ने एक नया इतिहास रच दिया है। यह मिशन देश में निजी स्पेस टेक्नोलॉजी और नवाचार को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
18 Jul 2026 10:33 PM (IST)
18 Jul 2026 10:33 PM (IST)ये ममता की सरकार नहीं, ये सरकार कानून के मुताबिक करती है काम: अर्जुन सिंह
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस को गिराए जाने पर पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा, यह ममता की सरकार नहीं है। यह सरकार कानून के मुताबिक काम करती है और कानून के तहत जो भी जरूरी होगा, वह किया जाएगा, चाहे इसमें कोई भी शामिल हो। ममता बनर्जी उनके शेर की तरह लड़ने की बात करती हैं, लेकिन वे तो गीदड़ जैसी हिम्मत भी नहीं दिखा पा रहे हैं। वे शेर की तरह कैसे लड़ सकते हैं?
18 Jul 2026 09:05 PM (IST)
18 Jul 2026 09:05 PM (IST)मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026' की शुरुआत
भाजपा सांसद राधामोहन सिंह ने 'मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026' की शुरुआत पर कहा, नीतीश जी ने बिहार के विकास की बुनियाद रखी थी। सम्राट चौधरी जी उस विकास की गति को मोदी जी के मार्गदर्शन में बड़ी तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।
पटना, बिहार: भाजपा सांसद राधामोहन सिंह ने 'मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026' की शुरुआत पर कहा, "नीतीश जी ने बिहार के विकास की बुनियाद रखी थी। सम्राट चौधरी जी उस विकास की गति को मोदी जी के मार्गदर्शन में बड़ी तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।" pic.twitter.com/E1nVnmQlQd
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 18, 2026
18 Jul 2026 08:31 PM (IST)
18 Jul 2026 08:31 PM (IST)पूरा NDA एकजुट है, बांकीपुर की जनता भी एकजुट: रविशंकर प्रसाद
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, पूरा NDA एकजुट है, बांकीपुर की जनता भी एकजुट है। जनता जानती है कि नितिन नवीन यहां के 5 बार के विधायक थे उनके ऐसे अच्छे नेता और कार्यकर्ता को पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। उनकी अगवाई हमारे बूथ के कार्यकर्ता को लड़ने का अवसर मिला है। अच्छी जीत होगी।
#WATCH पटना, बिहार: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "पूरा NDA एकजुट है, बांकीपुर की जनता भी एकजुट है। जनता जानती है कि नितिन नवीन यहां के 5 बार के विधायक थे उनके ऐसे अच्छे नेता और कार्यकर्ता को पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। उनकी अगवाई हमारे… pic.twitter.com/5EfbscWcgY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
18 Jul 2026 08:07 PM (IST)
18 Jul 2026 08:07 PM (IST)बागी TMC सांसदों का NCPI में विलय मंजूर
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीएमसी छोड़ एनसीपीआई में शामिल होने वाले 20 सांसदों के NCPI में विलय को मंजूरी दे दी है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेशनल सिटिन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय को 19 जुलाई को संसद भवन एनेक्सी में फ्लोर लीडर्स की बैठक के लिए आमंत्रित किया।
18 Jul 2026 06:41 PM (IST)
18 Jul 2026 06:41 PM (IST)CM भजनलाल शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ साइबर अपराध नियंत्रण उपायों की समीक्षा बैठक की।
भजनलाल शर्मा ने पुलिस अधिकारियों
18 Jul 2026 06:19 PM (IST)
18 Jul 2026 06:19 PM (IST)पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन
मणिपाल अस्पताल के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का जबरदस्त कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।
18 Jul 2026 05:29 PM (IST)
18 Jul 2026 05:29 PM (IST)वह मंदिर नहीं, बल्कि भाजपा और आरएसएस का कार्यालय: कांग्रेस
कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने उद्धव ठाकरे के राम रक्षा आंदोलन पर कहा कि भाजपा कुछ भी कह रही है। क्या भगवान राम सिर्फ उनके ही देवता हैं? जगद्गुरु शंकराचार्य ने भी कहा है कि वह उस मंदिर में नहीं जाएंगे, क्योंकि वह मंदिर नहीं, बल्कि भाजपा और आरएसएस का कार्यालय बन गया है। सवाल यह उठाया गया है कि लोगों ने श्रद्धा से जो चढ़ावा दिया, उसमें चोरी कैसे हुई। गरीब व्यक्ति भी अपनी मेहनत की कमाई में से दान देता है। उसमें चोरी हो गई। भाजपा ने देश की राजनीति को खराब कर दिया है। बिल्कुल निचले स्तर पर लेकर गए हैं।
18 Jul 2026 05:07 PM (IST)
18 Jul 2026 05:07 PM (IST)मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने 'गवर्नमेंट ऑन व्हील्स' अभियान का किया निरीक्षण
दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने 'गवर्नमेंट ऑन व्हील्स' अभियान के तहत पूर्वी दिल्ली में सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लिया।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने 'गवर्नमेंट ऑन व्हील्स' अभियान के तहत पूर्वी दिल्ली में सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लिया। pic.twitter.com/QCk87FaJnD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
18 Jul 2026 04:06 PM (IST)
18 Jul 2026 04:06 PM (IST)INDIA गठबंधन में कोई टूट नहीं, सब महज चर्चा: नाना पटोले
NCP के दो गुटों के विलय की खबरों पर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि मैंने कल खुद जयंत पाटिल से बात की। उन्होंने कहा कि वे पार्टी नहीं छोड़ेंगे, वे INDIA गठबंधन के साथ ही बने रहेंगे। ये सब सिर्फ चर्चाएं हैं। चाहे मामला अजित पवार गुट का हो या शरद पवार गुट का, ये पार्टी का अंदरूनी मामला है।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: NCP के दो गुटों के विलय की खबरों पर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, "...मैंने कल खुद जयंत पाटिल से बात की। उन्होंने कहा कि वे पार्टी नहीं छोड़ेंगे, वे INDIA गठबंधन के साथ ही बने रहेंगे...ये सब सिर्फ चर्चाएं हैं...चाहे मामला अजित पवार गुट का हो या शरद… pic.twitter.com/I0W71caAoP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
18 Jul 2026 03:01 PM (IST)
18 Jul 2026 03:01 PM (IST)लालू यादव बात करेंगे और मृत्युंजय तिवारी मान जाएंगे: अखिलेश प्रसाद सिंह
कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने मृत्युंजय तिवारी के RJD से इस्तीफा देने पर कहा कि लालू प्रसाद यादव बुलाकर बात कर लेंगे और मृत्युंजय तिवारी मान जाएंगे।
पटना, बिहार: कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने मृत्युंजय तिवारी के RJD से इस्तीफ़ा देने पर कहा, "लालू प्रसाद यादव बुलाकर बात कर लेंगे और मृत्युंजय तिवारी मान जाएंगे।" pic.twitter.com/iLPXxuu7mF
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 18, 2026
18 Jul 2026 02:28 PM (IST)
18 Jul 2026 02:28 PM (IST)सीएम योगी ने 57 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 574 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 57 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और विकास कार्यों को गति देना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
#WATCH बुलंदशहर(उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 574 करोड़ रुपये से ज़्यादा की लागत वाली 57 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। pic.twitter.com/ZC7W6HSfCU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
18 Jul 2026 02:26 PM (IST)
18 Jul 2026 02:26 PM (IST)मराठी अध्ययन केंद्र प्रस्ताव पर सरकार पर बरसे पायलट
जयपुर में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने राजस्थान के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा अध्ययन केंद्र खोलने के प्रस्ताव पर राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे और कानून व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों से ध्यान भटका रही है। पायलट ने आरोप लगाया कि शिक्षा, चिकित्सा और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार पूरी तरह विफल रही है।
#WATCH जयपुर(राजस्थान): कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने राजस्थान के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा अध्ययन केंद्र खोलने के प्रस्ताव पर कहा, "राजस्थान में शिक्षा मंत्री का क्या रवैया रहा है। ट्रांसफर पोस्टिंग में प्रतिशोध की भावना से काम कर रहे हैं। टारगेट करके लोगों को जिले से बाहर… pic.twitter.com/uCEibsAYKn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
18 Jul 2026 02:24 PM (IST)
18 Jul 2026 02:24 PM (IST)बहराइच में तेंदुए के हमले में बुजुर्ग की मौत
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के लोधन पुरवा गांव में तेंदुए के हमले में 88 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डीएफओ कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित के अनुसार, सुबह घर से बाहर निकलते समय तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
#WATCH बहराइच(उत्तर प्रदेश): DFO कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित ने कहा, "लोधन पुरवा गांव में 88 वर्षीय व्यक्ति जब सुबह 4 बजे अपने घर से बाहर निकले तब एक तेंदुए द्वारा इनपर हमला किया गया। इन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में उनकी दुखद मृत्यु हो गई। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास… pic.twitter.com/ds1yfuzu2Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
18 Jul 2026 01:38 PM (IST)
18 Jul 2026 01:38 PM (IST)विक्रम-1 की सफलता, ISRO के पूर्व वैज्ञानिक ने सराहा
अहमदाबाद में ISRO के पूर्व स्पेस एप्लीकेशन सेंटर निदेशक नीलेश देसाई ने विक्रम-1 मिशन की सफलता को भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र ने पहली बार पहले ही प्रयास में उपग्रहों को सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में पहुंचाया है। इसे भारतीय स्पेस सेक्टर के लिए स्वर्णिम अवसर और बड़ी उपलब्धि बताया गया।
#WATCH अहमदाबाद(गुजरात): पूर्व निदेशक, स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, ISRO, नीलेश देसाई ने बताया, "बहुत खुशी की बात है। विक्रम-1 ने सफलतापूर्वक सैटेलाइट सही कक्षा में पहुंचा दिए हैं। ये भारत के स्पेस सेक्टर के इतिहास में स्वर्ण अवसर है। प्राइवेट सेक्टर ने पहली बार ये सफलता प्राप्त की… pic.twitter.com/gWTSKejmOG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
18 Jul 2026 01:36 PM (IST)
18 Jul 2026 01:36 PM (IST)वांगचुक की पत्नी ने अस्पताल ले जाने पर उठाए सवाल
दिल्ली में सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने कहा कि हाई कोर्ट ने अस्पताल में भर्ती करने का नहीं, बल्कि नियमित स्वास्थ्य निगरानी का निर्देश दिया था। उन्होंने दावा किया कि फिलहाल केवल जांच और निगरानी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वांगचुक अभी भी उपवास पर हैं और आगे की चिकित्सा संबंधी निर्णय परिवार स्वयं करेगा।
#WATCH दिल्ली: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने कहा, "हाई कोर्ट के आदेश में अस्पताल में भर्ती करने की बात नहीं कही गई थी। उसमें बस यह कहा गया था कि व्यक्ति की सेहत सबसे ज़रूरी है और समय-समय पर उसकी निगरानी होनी चाहिए, अस्पताल में भर्ती करने का आदेश नहीं… pic.twitter.com/G2oXed5xf9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
18 Jul 2026 12:53 PM (IST)
18 Jul 2026 12:53 PM (IST)सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में निगरानी
नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्देश और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक को मेडिकल जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। लंबे उपवास के कारण उनमें कमजोरी और डिहाइड्रेशन के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और विशेषज्ञ उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
#WATCH नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने कहा, "सुबह हाई कोर्ट के निर्देशों और रोज़ाना की जांच के शेड्यूल के मुताबिक, डॉक्टर सोनम वांगचुक की मेडिकल जांच के लिए पहुंचे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने इसमें रुकावट डाली, जिससे थोड़ी अफरा-तफरी मच गई। वांगचुक की नाज़ुक सेहत और डॉक्टरों की सलाह को… pic.twitter.com/jPP9DRcl2x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
18 Jul 2026 12:11 PM (IST)
18 Jul 2026 12:11 PM (IST)भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC-SHAR) से स्काईरूट एयरोस्पेस ने अपने विक्रम-1 रॉकेट का टेस्ट फ्लाइट-1 सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसके साथ ही भारत ने पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट प्रक्षेपित कर अंतरिक्ष क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया। यह मिशन देश के निजी स्पेस सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Sriharikota, Andhra Pradesh: Skyroot Aerospace launches Vikram-1 on its Test Flight-1 from the Satish Dhawan Space Centre (SDSC-SHAR), marking India's first private orbital rocket launch.
(Source: Skyroot Aerospace) pic.twitter.com/7XnqPouJp4
— IANS (@ians_india) July 18, 2026
18 Jul 2026 12:08 PM (IST)
18 Jul 2026 12:08 PM (IST)भारत के पहले निजी रॉकेट लॉन्च के साक्षी बने जितेंद्र सिंह
केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट प्रक्षेपण का साक्षी बनने के लिए सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC-SHAR) के ऐतिहासिक प्रथम लॉन्च पैड पर पहुंचे। हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 रॉकेट इस मिशन के तहत प्रक्षेपित किया जा रहा है, जिसे भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
Delhi: Union Minister of State for Space Jitendra Singh arrives to witness India's first private orbital launch from the historic First Launch Pad of the Satish Dhawan Space Centre (SDSC-SHAR) pic.twitter.com/vfaKaDudYH
— IANS (@ians_india) July 18, 2026
18 Jul 2026 12:06 PM (IST)
18 Jul 2026 12:06 PM (IST)सिलीगुड़ी में BSF सीमा चौकी पहुंचे अमित शाह
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीएसएफ की 18वीं बटालियन के अंतर्गत आने वाली जुमागाछ सीमा चौकी पहुंचे। दौरे के दौरान वह सीमा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे, बीएसएफ जवानों से संवाद करेंगे और सीमा क्षेत्रों में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।
Siliguri, West Bengal: Union Home Minister Amit Shah arrives at Seema Chowki, Jumagachh, under the BSF 18th Battalion. pic.twitter.com/h8Y3uY0g9R
— IANS (@ians_india) July 18, 2026
18 Jul 2026 11:44 AM (IST)
18 Jul 2026 11:44 AM (IST)विक्रम-1 मिशन पर पीएम मोदी ने युवाओं को किया प्रेरित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 के प्रक्षेपण को देश की अंतरिक्ष यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव बताया। उन्होंने युवाओं से इस ऐतिहासिक मिशन को देखने और इससे प्रेरणा लेने की अपील की। पीएम ने कहा कि यह मिशन भारत के युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की बढ़ती क्षमता का प्रतीक है।
18 Jul 2026 11:15 AM (IST)
18 Jul 2026 11:15 AM (IST)आज लॉन्च होगा भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आज सुबह 11:30 बजे हैदराबाद की स्टार्टअप कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस अपना विक्रम-1 रॉकेट लॉन्च होना था लेकिन किन्ही कारणों वश समय में बदलाव किया गया है। मिशन आगमन के तहत यह भारत की किसी निजी कंपनी द्वारा पूरी तरह डिजाइन और निर्मित पहला ऑर्बिटल श्रेणी का रॉकेट होगा, जिसे भारतीय धरती से प्रक्षेपित किया जाएगा।
Sriharikota, Andhra Pradesh: Hyderabad-based startup Skyroot Aerospace is launching its Vikram-1 rocket today at 11:30 AM IST from the Satish Dhawan Space Centre (SDSC-SHAR). Codenamed Mission Aagaman ("Arrival"), it is the first orbital-class rocket fully designed and built by a… pic.twitter.com/mOPuXEkijm
— IANS (@ians_india) July 18, 2026
18 Jul 2026 11:05 AM (IST)
18 Jul 2026 11:05 AM (IST)भारी बारिश से गोरखपुर की सड़कों पर जलभराव
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया। जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और जलनिकासी की व्यवस्था को सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
#WATCH गोरखपुर(उत्तर प्रदेश): भारी बारिश से गोरखपुर शहर में सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। pic.twitter.com/atHuveZw2O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
18 Jul 2026 11:03 AM (IST)
18 Jul 2026 11:03 AM (IST)केदारनाथ घाटी में भारी बारिश, भूस्खलन का खतरा बढ़ा
उत्तराखंड में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश से केदारनाथ घाटी और रुद्रप्रयाग के कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। हाईवे और केदारनाथ पैदल मार्ग पर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं, जबकि जिला आपदा नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
#WATCH उत्तराखंड: मॉनसून के मौसम में केदारनाथ समेत केदार घाटी और रुद्रप्रयाग ज़िले के कई अन्य इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे हाईवे और केदारनाथ ट्रेकिंग रूट पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ज़िला प्रशासन और पुलिस की टीमों को संवेदनशील… pic.twitter.com/fAz1vysXka
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
18 Jul 2026 10:40 AM (IST)
18 Jul 2026 10:40 AM (IST)खरगे से मिले डी.के. शिवकुमार, परमेश्वर भी रहे मौजूद
बेंगलुरु में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे से उनके सदाशिवनगर स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर भी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
18 Jul 2026 10:37 AM (IST)
18 Jul 2026 10:37 AM (IST)तमिलनाडु में चलती स्लीपर बस में लगी आग
तमिलनाडु के पेरम्बलूर जिले में चेन्नई-तिरुचिरापल्ली नेशनल हाईवे पर मंगलमेडु के पास एक निजी ओमनी स्लीपर कोच बस में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
#WATCH पेरम्बलूर (तमिलनाडु): चेन्नई-तिरुचिरापल्ली नेशनल हाईवे पर मंगलमेडु के पास एक प्राइवेट ओमनी स्लीपर कोच बस में आग लग गई। pic.twitter.com/o4b3NpCW7w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
18 Jul 2026 10:03 AM (IST)
18 Jul 2026 10:03 AM (IST)डल झील में शिकारा सवारी का आनंद ले रहे पर्यटक
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध डल झील में बड़ी संख्या में पर्यटक शिकारा की सवारी का आनंद ले रहे हैं। सुहावने मौसम और झील की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। पर्यटन सीजन के दौरान डल झील में रौनक बढ़ गई है और स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी इससे बढ़ावा मिल रहा है।
#WATCH श्रीनगर(जम्मू और कश्मीर): पर्यटक डल झील में शिकारा की सवारी का लुत्फ उठा रहे हैं। pic.twitter.com/6RQo4gOvuE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
18 Jul 2026 08:56 AM (IST)
18 Jul 2026 08:56 AM (IST)सोनम वांगचुक मामले में DCP ने लाठीचार्ज से किया इनकार
नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश, स्वास्थ्य स्थिति और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का लाठीचार्ज नहीं किया गया। पुलिस ने इसे पूरी तरह नियमानुसार की गई कार्रवाई बताया।
#WATCH नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने कहा, "माननीय हाई कोर्ट के आदेशानुसार और स्वास्थ्य की स्थिति व मेडिकल सलाह के मद्देनजर सोनम वांगचुक को यहाँ से सरकारी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। किसी तरह का कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया है।" pic.twitter.com/boFv7wwozU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
18 Jul 2026 08:55 AM (IST)
18 Jul 2026 08:55 AM (IST)सोनम वांगचुक मामले में अभिजीत दीपके का आरोप
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को जबरन जंतर-मंतर से हटाया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस की ओर से अलग आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है।
#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा, "सुबह 7 बजे जब मैं फ्रेश होने के लिए यहां से निकला, तो पुलिस के गुंडे वहां आए। वे सोनम सर को गालियां देते हुए घसीटकर लेकर गए। 60 साल का एक व्यक्ति, जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर था उन्हें दिल्ली पुलिस… pic.twitter.com/VFazhlP5AF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
18 Jul 2026 08:53 AM (IST)
18 Jul 2026 08:53 AM (IST)मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की सांप से कटवाकर की हत्या
मेरठ के हस्तिनापुर में पत्नी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कथित तौर पर सांप से कटवाकर हत्या कराने का आरोप है। एसएसपी अविनाश पांडे के अनुसार, जांच में महिला और स्कूल के ड्राइवर तुषार के संबंधों का पता चला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।
#WATCH मेरठ(उत्तर प्रदेश): हस्तिनापुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सांप से कटवाकर हत्या कर दी।
SSP मेरठ अविनाश पांडे ने बताया, "दोनों पति-पत्नी मिलकर एक स्कूल चलाते थे। महिला का अपने ही स्कूल के एक तुषार नामक ड्राइवर से संबंध पता चला। तुषार के फोन में एक सांप की फोटो… pic.twitter.com/AKuuKBLOTZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
18 Jul 2026 08:51 AM (IST)
18 Jul 2026 08:51 AM (IST)सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती
दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, वह पूरी तरह होश में हैं और उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर (वाइटल्स) फिलहाल स्थिर हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
18 Jul 2026 08:07 AM (IST)
18 Jul 2026 08:07 AM (IST)बिगड़ती तबीयत पर सोनम वांगचुक अस्पताल शिफ्ट
नई दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से किए जाने का दावा किया। साथ ही जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक स्थल खाली करने की अपील की गई है।
As per orders of Hon’ble High Court and on expert medical advise due to the deteriorating health condition of Sh. Sonam Wangchuk, he has been shifted to the hospital for essential medical care.
While complying with the orders of Hon’ble High Court the protestors tried to create…— DCP New Delhi (@DCPNewDelhi) July 18, 2026
18 Jul 2026 07:48 AM (IST)
18 Jul 2026 07:48 AM (IST)भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आगे के अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।
#WATCH दिल्ली: जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले जा रही है।
अधिक जानकारी का इंतज़ार है। pic.twitter.com/PAtz4kbgYP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
18 Jul 2026 06:45 AM (IST)
18 Jul 2026 06:45 AM (IST)मंदिर चढ़ावा जांच में विदेशी मुद्रा समेत सामान बरामद
उत्तराखंड के चमोली में मंदिर चढ़ावे की कथित हेराफेरी मामले की जांच के दौरान एजेंसियों ने तलाशी अभियान में विदेशी मुद्रा, महंगा केसर और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। जांच एजेंसियां मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। बरामद सामग्री की जांच के साथ आरोपों की कड़ियां भी खंगाली जा रही हैं।
Chamoli, Uttarakhand: During searches conducted in connection with the alleged theft of temple donation funds, investigating agencies recovered foreign currencies, expensive saffron, and other valuable items.
(17/07) pic.twitter.com/X1nwFUcbZU
— IANS (@ians_india) July 18, 2026
18 Jul 2026 06:42 AM (IST)
18 Jul 2026 06:42 AM (IST)NEET UG परीक्षा पर IMA अध्यक्ष ने दी बधाई
दिल्ली में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार नायक ने NEET UG परीक्षा के सफल आयोजन और परिणामों की सराहना की। उन्होंने बताया कि 20 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें 11.21 लाख परीक्षार्थी सफल हुए। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों और परीक्षा के सुचारु आयोजन के लिए सरकार को बधाई दी।
#WATCH | दिल्ली | इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार नायक ने NEET UG परीक्षा के नतीजों पर कहा,"...बहुत अच्छे से परीक्षा का आयोजन किया गया और नतीजे भी अच्छे आए। 20 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी। 5,440 केंद्रों पर, 551 शहरों में और विदेश के 14 शहरों… pic.twitter.com/fi3IUTAukP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2026
18 Jul 2026 06:41 AM (IST)
18 Jul 2026 06:41 AM (IST)सोनम वांगचुक पर हमले का आरोप, वीडियो आया सामने
दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर कथित हमले का आरोप लगाया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दिपके ने दावा किया कि वांगचुक पर हमला हुआ। इस संबंध में सामने आया वीडियो कथित तौर पर बुधवार रात करीब 11:30 बजे रिकॉर्ड किया गया था। अभी तक आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
#WATCH | दिल्ली | कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया है कि जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर हमला किया गया।
(वीडियो कल रात 11.30 बजे शूट किया गया है।) pic.twitter.com/534IFIdCdc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2026
18 Jul 2026 06:38 AM (IST)
18 Jul 2026 06:38 AM (IST)सिलीगुड़ी में BSF जवानों से मिलेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान सिलीगुड़ी स्थित बीएसएफ की जुमागाछ सीमा चौकी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 18वीं बटालियन के बॉर्डर आउटपोस्ट पर बीएसएफ के जवानों से संवाद करेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे। गृह मंत्री बीएसएफ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। उनका यह दौरा सीमा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Aaj ki taaja khabar 18 july 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMVaranasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Aug 07, 2026 | 11:45 PMHPRCA Clerk Recruitment 2026: हिमाचल सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Aug 07, 2026 | 10:55 PMमच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
Aug 07, 2026 | 10:52 PMसोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PMCMHO Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर समेत 52 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी
Aug 07, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM














