लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
17 Feb 2026 07:13 AM (IST)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मुझे बरी कर दिया गया है। जेफरी एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मुझे एपस्टीन के मामले में पूरी तरह से बरी कर दिया गया है।
17 Feb 2026 06:49 AM (IST)
बांग्लादेश में आज तारिक सरकार की ताजपोशी है। रहमान कैबिनेट के कई मंत्री शपथ लेंगे। तारिक के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शामिल होंगे।
Breaking News Today Live: बांग्लादेश में आज तारिक सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। रहमान कैबिनेट के कई मंत्री भी आज पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। तारिक के इस समारोह में भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे। मुंबई में आज पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस दौरान 114 राफेल विमानों और हैमर मिसाइल की खरीद पर भी मुहर लगने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस पार्टी लखनऊ में बीजेपी के खिलाफ हल्लाबोल प्रदर्शन करेगी और विधानसभा का घेराव भी करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।