Chhattisgarh News: सक्ती पावर प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूरों की मौत, 15 घायल; इलाके में मचा हड़कंप
Chhattisgarh Power Plant Blast: घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार के दिन दोपहर के वक्त यह हादसा हुआ। इस घटना की चपेट में आने से 9 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
- Written By: मनोज आर्या
घटना के बाद की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिय)
Chhattisgarh Power Plant Blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आज मंगलवार को एक दुखद हादसा हुआ। जहां इलाके में मौजूद एक प्राइवेट पावर प्लांट में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे के वक्त प्लांट में काम कर रहे 9 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि आवाज दूर तक सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है।
घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई में मंगलवार के दिन दोपहर के वक्त यह हादसा हुआ। इस घटना की चपेट में आने से कम से कम 9 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 15 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकता है।
बॉयलर में अचानक हुआ तेज धमाका
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पावर प्लांट में हर रोज की तरह आज भी काम चल रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर में अचानक जोरदार धमाका हुआ। घटना के बाद प्लांट में अफरातफरी मच गई। कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।सूचना मिलते ही दमकल विभाग के साथ ही पुलिस और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल मजदूरों को बचाने के लिए राहत कार्य तेजी से चलाया गया। धमाका पहले ट्यूब में हुआ। ब्लास्ट के बाद मौके पर हालात बेहद खराब हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 31 मई LIVE: गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर
दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
आज की ताजा खबर 30 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 28 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर
प्लांट प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद धुंआ और आग फैलने से बचाव कार्य में मुश्किलें आईं। हादसे में घायल मजदूरों को आनन-फानन में रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।घायलों में कुछ की हालत नाजुक भी बताई जाती है।
यह भी पढ़ें: कांकेर में दो कारों की भीषण टक्कर…एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, चारों ओर मची चीख-पुकार! देखें VIDEO
जनवरी में भी हुई थी ऐसी घटना
इसी साल जनवरी महीने में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में ऐसा ही हादसा सामने आया था। जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के बकुलाही गांव स्थित रियल इस्पात फैक्ट्री के फर्नेस में अचानक जोरदार धमाका हो गया था। हादसे में बिहार के रहने वाले 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में कई अन्य बुरी तरह झुलस गए थे। प्रशासन ने हादसे की जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी।
