लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
15 Apr 2026 07:25 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में वेदांता के पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अब तक 14 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
🇮🇳 A powerful explosion rocked the Vedanta coal power plant in Chhattisgarh, India.
The plant, one of India’s largest privately owned generators, supplies electricity to the nearby giant aluminum factory. https://t.co/EoTIRmgkvc pic.twitter.com/2IWNqnPOVy
— Prime (@nucleusprime) April 14, 2026
15 Apr 2026 06:55 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। सुबह करीब 11 बजे वे मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
15 Apr 2026 06:28 AM (IST)
ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, और यह दौरा दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करेगा।
#WATCH | Austrian Federal Chancellor Dr. Christian Stocker arrives in New Delhi for his first official visit to India
"India and Austria share a warm and friendly relationship. Chancellor Stocker’s visit will impart further momentum to ‘Enhanced India–Austria partnership’,"… https://t.co/c471GG07Mm pic.twitter.com/7MtuLoMdXI
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Breaking News Today Live: सम्राट चौधरी आज बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ जेडीयू के विजय चौधरी और विजेंद्र यादव भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। यह पहली बार होगा जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अप्रैल 2026 को कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 11 बजे वे मांड्या जिले स्थित श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। महिला आरक्षण, परिसीमन और सीटों की संख्या में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए इंडिया ब्लॉक की आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक होने वाली है।