- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 16th January 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 16 जनवरी LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar Live: ईरान से छात्रों का पहला दल आज भारत रवाना होगा, जहां 10 हजार से अधिक भारतीय मौजूद हैं, जिनमें छात्र, श्रद्धालु, व्यापारी और पर्यटक शामिल हैं भी हैं।
- Written By: अक्षय साहू , अमन उपाध्याय

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar Live: ईरान से छात्रों का पहला दल आज भारत रवाना होगा। ईरान में इस समय 10,000 से अधिक भारतीय मौजूद हैं। इनमें छात्र, श्रद्धालु, व्यापारी और पर्यटक शामिल हैं। ईरान में रह रहे छात्रों में जम्मू-कश्मीर के छात्रों की संख्या सबसे अधिक है। मौजूदा हालात के बीच भारतीय दूतावास उनकी सुरक्षित वापसी के लिए समन्वय कर रहा है, ताकि सभी भारतीयों को चरणबद्ध तरीके से स्वदेश लाया जा जल्द सकें। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों का लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
एयर इंडिया के पायलट ने ‘जानबूझकर बंद किए फ्यूल स्विच’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर इटली के अखबार का बड़ा दावा
पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे की किताब लीक कांड में विदेशी साजिश, 4 देशों में सर्कुलेट हुई कॉपी
90 घंटे बाद रईसजादा शिवम मिश्रा गिरफ्तार, कानपुर लैंबोर्गिनी केस में पुलिस का बड़ा एक्शन
अंगूठे पर स्याही, दो पर्ची…भारत के चुनाव से कितना अलग है बांग्लादेश का चुनाव? जानें सब कुछ
16 Jan 2026 10:00 PM (IST)
16 Jan 2026 10:00 PM (IST)महाराष्ट्र की जनता ने PM मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा: वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बीएमसी चुनाव में भाजपा गठबंधन की जीत पर खुशी जताते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगभग 30 साल बाद भारतीय जनता पार्टी को नगर निगम में स्पष्ट बहुमत मिला है। यह परिणाम इस बात का संकेत है कि महाराष्ट्र की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है और उन्हें अपना समर्थन दे रही है।
16 Jan 2026 09:20 PM (IST)
16 Jan 2026 09:20 PM (IST)फिर ठप हुआ X, लाखों यूजर्स को हो रही परेशान
एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक बार फिर तकनीकी समस्या के चलते ठप हो गया है। यह इस सप्ताह दूसरी बार है जब प्लेटफॉर्म को आउटेज का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 13 जनवरी को भी दुनियाभर के यूजर्स के लिए एक्स की सेवाएं बाधित हो गई थीं।
16 Jan 2026 08:27 PM (IST)
16 Jan 2026 08:27 PM (IST)CM योगी ने अपने आवास पर बैठक की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने आधिकारिक आवास पर आयुष विभाग की बैठक की।
#WATCH | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath held a meeting of the Ayush Department at his official residence in Lucknow. pic.twitter.com/CBoXsR3lqG
— ANI (@ANI) January 16, 2026
16 Jan 2026 07:17 PM (IST)
16 Jan 2026 07:17 PM (IST)साल 2027 से 250 KM की रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत
रेल मंत्रालय के अनुसार साल 2027 तक वंदे भारत ट्रेन 250 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ेगी। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2027 में वंदे भारत का नया 4.0 संस्करण लॉन्च किए जाने की योजना है।
16 Jan 2026 06:27 PM (IST)
16 Jan 2026 06:27 PM (IST)एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से की बात
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि विदेश मंत्री ने ईरान के विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत की जिसमें ईरानी विदेश मंत्री ने हालिया घटनाओं की पूरी जानकारी साझा की।
#WATCH | Delhi | MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "The External Affairs Minister did have a conversation with the Iranian Foreign Minister. The Iranian Foreign Minister shared with him the developments that have happened in the recent past." pic.twitter.com/pML2Qio5Wf
— ANI (@ANI) January 16, 2026
16 Jan 2026 06:23 PM (IST)
16 Jan 2026 06:23 PM (IST)बंगाली भाषी प्रवासी श्रमिक हो रहे हैं प्रताड़ित- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में कहा कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी प्रवासी श्रमिकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में प्रवासी श्रमिक बिना किसी उत्पीड़न के शांतिपूर्वक रह रहे हैं। अन्य जगहों पर बंगाली भाषी श्रमिकों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है?
16 Jan 2026 05:39 PM (IST)
16 Jan 2026 05:39 PM (IST)मणिकर्णिका घाट पर मूर्ति टूटने पर सुमित्रा महाजन ने दी प्रतिक्रिया
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर मूर्ति टूटने की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन धरोहरों का संरक्षण बेहद जरूरी है, लेकिन साथ ही विकास कार्यों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार इस संतुलन को भली-भांति समझते हुए काम कर रही हैं।
16 Jan 2026 04:25 PM (IST)
16 Jan 2026 04:25 PM (IST)ओम बिरला ने कॉमनवेल्थ संसदीय संघ के अध्यक्ष से मुलाकात की
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कॉमनवेल्थ संसदीय संघ के अध्यक्ष डॉ. क्रिस्टोफर कलीला से भेंट की। इस दौरान कॉमनवेल्थ देशों की संसदों के बीच आपसी सहयोग और सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा की। इसके अलावा ओम बिरला ने कॉमनवेल्थ संसद को अधिक महत्वपूर्ण भूमिका देने के प्रयासों की सराहना की।
#WATCH | Lok Sabha Speaker Om Birla met with CPA Chairperson Dr. Christopher Kalila. They discussed cooperation and best practices among Commonwealth parliaments.
Speaker Birla appreciated the efforts to give the CPA a more prominent role. The CPA Chairperson thanked Speaker… pic.twitter.com/CcaJzOnk0P
— ANI (@ANI) January 16, 2026
16 Jan 2026 03:45 PM (IST)
16 Jan 2026 03:45 PM (IST)अभिषेक बनर्जी ने CM हेमंत सोरेन से बात की।
अभिषेक बनर्जी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत की। उन्होंने बेलडांगा के एक प्रवासी मजदूर की हत्या के मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरोसा दिलाया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
16 Jan 2026 03:07 PM (IST)
16 Jan 2026 03:07 PM (IST)भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी के साथ आयोजित 18वें भारत–जापान रणनीतिक संवाद के दौरान अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जापान के साथ सहयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और जापान दोनों विश्व के अग्रणी लोकतंत्र हैं और साझा मूल्यों के आधार पर एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
16 Jan 2026 02:35 PM (IST)
16 Jan 2026 02:35 PM (IST)कश्मीरी शिया मुसलमानों ने ईरान के समर्थन में प्रदर्शन
श्रीनगर में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने ईरान के समर्थन में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। ईरान में मौजूदा हालात को लेकर उन्होंने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।
#WATCH | J&K: Kashmiri Shia Muslims in Srinagar stage a demonstration in support of Iran and protest against the US and Israel amid the ongoing situation in Iran. pic.twitter.com/Z3zCFWu6hA
— ANI (@ANI) January 16, 2026
16 Jan 2026 02:13 PM (IST)
16 Jan 2026 02:13 PM (IST)स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के मौके पर PM मोदी ने युवाओं को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, सबसे अहम बात यह है कि भारत के युवा असली समस्याओं को हल करने पर ध्यान दे रहे हैं। मैं उन सभी युवा इनोवेटर्स की बहुत सराहना करता हूं जिन्होंने नए सपने देखने की हिम्मत की है। आज, हम स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। यह 10 साल का सफर आप जैसे हज़ारों-लाखों सपनों का सफर है। यह अनगिनत कल्पनाओं के सच होने का सफर है।
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, "सबसे अहम बात यह है कि भारत के युवा असली समस्याओं को हल करने पर ध्यान दे रहे हैं। मैं उन सभी युवा इनोवेटर्स की बहुत सराहना करता हूं… pic.twitter.com/sNwMEKRwN1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
16 Jan 2026 01:16 PM (IST)
16 Jan 2026 01:16 PM (IST)महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर शाहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर कहा, अभी शुरुआती माहौल बन गया। भाजपा और उसका गठबंधन तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में लोग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के काम पर मुहर लगा रहे हैं। अब महाराष्ट्र में तय हो गया है कि जो कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा, उसका डूबना तय है।
#WATCH | पटना: भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर कहा, "...अभी शुरुआती माहौल बन गया। भाजपा और उसका गठबंधन तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में लोग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के काम पर मुहर लगा रहे हैं। अब महाराष्ट्र में तय हो गया है… pic.twitter.com/twjnNjtAXN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
16 Jan 2026 12:49 PM (IST)
16 Jan 2026 12:49 PM (IST)दिल्ली पहुंचे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ हाल ही में हुई मुलाकात में सीएम पद के बारे में बात की, इसपर उन्होंने कहा, मैं ये सारी बातें नहीं बता सकता। यह मेरे, पार्टी हाई कमांड और मेरे मुख्यमंत्री के बीच की बात है।
#WATCH कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे।
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ हाल ही में हुई मुलाकात में सीएम पद के बारे में बात की, इसपर उन्होंने कहा, "मैं ये सारी बातें नहीं बता सकता...यह मेरे, पार्टी हाई कमांड और… pic.twitter.com/DGqSODlzST
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
16 Jan 2026 12:09 PM (IST)
16 Jan 2026 12:09 PM (IST)बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव 19-20 जनवरी को होगा
बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव 19-20 जनवरी को होगा। 19 जनवरी को नामांकन किया जाएगा और 20 जनवरी को चुनाव होंगे।
16 Jan 2026 11:25 AM (IST)
16 Jan 2026 11:25 AM (IST)शिवसेना शिंदे गुट के नेताओं पर लाठीचार्ज के मामले पर पुलिस का बयान
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने कहा, आज यहां मतगणना हो रही है। यहां कोई घटना हुई है। इस बारे में पुलिस और शिवसेना के नेताओं का जो भी स्टैंड है, उसपर DCP जांच करेंगे और फिर कार्रवाई की जाएगी। सभी चीजों की जांच की जाएगी।
#WATCH छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र: पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने कहा, "आज यहां मतगणना हो रही है। यहां कोई घटना हुई है...इस बारे में पुलिस और शिवसेना के नेताओं का जो भी स्टैंड है, उसपर DCP जांच करेंगे और फिर कार्रवाई की जाएगी...सभी चीजों की जांच की जाएगी…" https://t.co/M3tBqJpswQ pic.twitter.com/F75htI4aZb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
16 Jan 2026 11:21 AM (IST)
16 Jan 2026 11:21 AM (IST)ED मामले में TCM को सुप्रीम कोर्ट की फटकार सत्य की जीत: तरुण चुघ
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी करने पर कहा, ED मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार सत्य की जीत एवं ममता बनर्जी की निमर्मता वाली भ्रष्टाचारी, माफिया को सरंक्षण देने वाली सरकार के लिए एक सुप्रीम थप्पड़ जैसा है। ममता सरकार संवैधानिक संस्थाओं के काम में खुलेआम दखल दे, कानून-व्यवस्था को हाशिए पर धकेल कर सिर्फ अराजकता फैलाने का काम कर रही है। ममता बनर्जी चाहे कितना भी दबाव बना लें लूट, भ्रष्टाचार की जांच नहीं रुकेगी और अपराधियों पर कार्रवाई होकर रहेगी।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी करने पर कहा, "ED मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार सत्य की जीत एवं ममता बनर्जी की निमर्मता वाली भ्रष्टाचारी, माफिया को सरंक्षण… pic.twitter.com/EpFqwZ8XwF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
16 Jan 2026 11:05 AM (IST)
16 Jan 2026 11:05 AM (IST)भाजपा के बल्लारी कन्वेंशन पर प्रियांक खरगे का बयान
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने भाजपा के बल्लारी कन्वेंशन पर कहा, वे कन्वेंशन, विरोध या जो करना चाहते हैं करें लेकिन जो दिख रहा है वह यह है कि भाजपा में नेतृत्व की कमी है, जो पदयात्रा के रूप में शुरू हुई वह शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई। यह दिखाता है कि भाजपा नेताओं को अपने राज्य के शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। यह साफ है कि पदयात्रा शुरू से ही विफल थी, अब वे कन्वेंशन कर रहे हैं, उन्हें करने दें। यह लोगों के लिए लड़ाई से ज़्यादा व्यक्तिगत लड़ाई है।
#WATCH | बेंगलुरु: कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने भाजपा के बल्लारी कन्वेंशन पर कहा, "वे कन्वेंशन, विरोध या जो करना चाहते हैं करें लेकिन जो दिख रहा है वह यह है कि भाजपा में नेतृत्व की कमी है, जो पदयात्रा के रूप में शुरू हुई वह शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई। यह दिखाता है कि… pic.twitter.com/N5jaXLLuBM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
16 Jan 2026 10:37 AM (IST)
16 Jan 2026 10:37 AM (IST)बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वीडियो वर्ली काउंटिंग सेंटर से है।
#WATCH मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वीडियो वर्ली काउंटिंग सेंटर से है। pic.twitter.com/0eZqzIN4ch
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
16 Jan 2026 10:04 AM (IST)
16 Jan 2026 10:04 AM (IST)महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू
महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सभी की निगाहें अब नतीजों पर टिकी होगी।
16 Jan 2026 09:41 AM (IST)
16 Jan 2026 09:41 AM (IST)सुरूर में जल्लीकट्टू का आयोजन किया गया
तमिलनाडु में त्रिची के सुरूर में जल्लीकट्टू का आयोजन किया गया।
#WATCH तमिलनाडु: त्रिची के सुरूर में जल्लीकट्टू का आयोजन किया गया। pic.twitter.com/aRWS5EUDak
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
16 Jan 2026 09:08 AM (IST)
16 Jan 2026 09:08 AM (IST)ईरान में कमजोर पड़ा सरकार विरोधी आंदोलन
ईरान में कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन अब धीरे-धीरे थमने लगे हैं। माना जा रहा है कि कड़े सुरक्षा कदमों और कई दिनों तक इंटरनेट बंद रहने के कारण देशभर में हो रहे प्रदर्शन में कमी आई है। ईरान की इस्लामिक सरकार को चुनौती देने वाले विरोध प्रदर्शन धीरे-धीरे शांत होते नजर आए।
16 Jan 2026 07:57 AM (IST)
16 Jan 2026 07:57 AM (IST)महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की।
16 Jan 2026 07:24 AM (IST)
16 Jan 2026 07:24 AM (IST)समर्थ भारत कार्यक्रम में शामिल हुई दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समर्थ भारत कार्यक्रम में शामिल होते हुए सभा को संबोधित किया।
#WATCH दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समर्थ भारत कार्यक्रम में शामिल होते हुए सभा को संबोधित किया। (15.01) pic.twitter.com/194ePIyK8L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
16 Jan 2026 06:47 AM (IST)
16 Jan 2026 06:47 AM (IST)दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है।
वीडियो अक्षरधाम से है। pic.twitter.com/CcsBQh6upN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
Aaj ki taaja khabar 16th january 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक: येवला औद्योगिक सहकारी वसाहत संस्था में भ्रष्टाचार, संचालक मंडल को किया गया बर्खास्त
Feb 12, 2026 | 01:14 PMभंडारा रोड पर अब तक नहीं चला बुलडोजर, 11 फरवरी को शुरू होना था काम, लेकिन अधिकारी सिर्फ ‘फोटो’ खिंचवाकर लौटे!
Feb 12, 2026 | 01:13 PMरैपिडो चलाने के कारण नहीं हो रही शादी, लड़की वालों ने शादी से किया इनकार; युवक ने वीडियो में बताया दर्द
Feb 12, 2026 | 01:07 PMNagpur News: नागपुर जिला परिषद के खजाने में आए 34 करोड़, पर 152 करोड़ का बकाया अब भी बरकरार!
Feb 12, 2026 | 12:59 PMशेख हसीना के गढ़ में बम ब्लास्ट, तारिक रहमान और जमात चीफ ने किया मतदान, वोट डालकर यूनुस ने दिया बड़ा बयान
Feb 12, 2026 | 12:59 PMकम बजट में प्रीमियम लुक, Motorola Edge 70 Fusion की तस्वीरें लीक, 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है दमदार फोन
Feb 12, 2026 | 12:58 PMमुंबई में नकली डाक टिकट रैकेट का भंडाफोड़, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:13 PM
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
Feb 11, 2026 | 09:07 PM














