Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 5 अक्टूबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

Aaj Ki Taza Khabar: बिहार में आंधी-तूफान और वज्रपात की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। राज्य के कई जिलों में मौसम के अचानक बिगड़ने से तबाही जैसे हालात बन गए।

  • By मनोज आर्या, अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 05, 2025 | 10:49 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ki Taza Khabar: बिहार में शनिवार को आंधी-तूफान और वज्रपात की चपेट में आने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। राज्य के कई जिलों में मौसम के अचानक बिगड़ने से तबाही जैसे हालात बन गए। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, वज्रपात से सात और अत्यधिक वर्षा व आंधी-तूफान से तीन लोगों की जान गई है। विभाग के संयुक्त सचिव ने बताया कि वज्रपात की घटनाएं पश्चिम चंपारण, भोजपुर, जहानाबाद, किशनगंज और अरवल जिलों में दर्ज की गईं। इनमें पश्चिम चंपारण में दो, भोजपुर में एक, जहानाबाद में एक, किशनगंज में एक और अरवल में दो लोगों की मौत हुई। वहीं, अत्यधिक वर्षा और आंधी-तूफान से वैशाली, रोहतास और मुजफ्फरपुर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए बने रहे इस लाइव ब्लॉग के साथ… 

The liveblog has ended.
  • 05 Oct 2025 09:48 PM (IST)

    05 Oct 2025 09:48 PM (IST)

    लालू यादव ने की थी बूथ कैप्चरिंग: सम्राट चौधरी

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "बूथ कैप्चरिंग उनके (तेजस्वी यादव) पिता ने की थी, और लालू यादव इसके लिए पूरे देश में जाने जाते हैं।"

    Patna, Bihar: Deputy CM Samrat Choudhary says, "Booth capturing was done by his (Tejashwi Yadav) father, and Lalu Yadav is known across the country for that..." pic.twitter.com/VcFYRcIgfB

    — IANS (@ians_india) October 5, 2025

  • 05 Oct 2025 08:47 PM (IST)

    05 Oct 2025 08:47 PM (IST)

    सीट शेयरिंग पर आया बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का बयान

    बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा है कि हम अपने सहयोगियों के सुझावों पर विचार करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सीटों का बंटवारा सुचारू रूप से हो जाए।

    #WATCH | Patna | Bihar Congress President Rajesh Ram says, "...We will take into consideration the suggestions of our allies. We will ensure that seat sharing is done smoothly" pic.twitter.com/k2kCrKJqbI

    — ANI (@ANI) October 5, 2025

  • 05 Oct 2025 06:58 PM (IST)

    05 Oct 2025 06:58 PM (IST)

    लखनऊ: राज्यपाल से मिलने पहुंचे सीएम योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें 'विवेकानंद और मोदी' पुस्तक भेंट की।

    #WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath paid a courtesy call on Governor Anandiben Patel and presented her with a book 'Vivekanand aur Modi'. pic.twitter.com/7nesEQ7sSH

    — ANI (@ANI) October 5, 2025

  • 05 Oct 2025 06:23 PM (IST)

    05 Oct 2025 06:23 PM (IST)

    पटना: चुनाव समिति की बैठक के लिए BJP दफ्तर पहुंचे नेता

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय भाजपा चुनाव समिति की बैठक के लिए पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच चुके हैं।

    Patna, Bihar: BJP National General Secretary Vinod Tawde and Union MoS Nityanand Rai arrive at the BJP state office for the BJP Election Committee Meeting pic.twitter.com/REZVyscUtq

    — IANS (@ians_india) October 5, 2025

  • 05 Oct 2025 05:46 PM (IST)

    05 Oct 2025 05:46 PM (IST)

    दो दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर जाएंगे राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के निमंत्रण पर 9-10 अक्टूबर, 2025 को ऑस्ट्रेलिया की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा उस ऐतिहासिक अवसर पर हो रही है जब भारत और ऑस्ट्रेलिया भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) की स्थापना के 5 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। यह 2014 के बाद से इस सरकार के तहत किसी रक्षा मंत्री की पहली ऑस्ट्रेलिया यात्रा भी होगी।

    Defence Minister Rajnath Singh will undertake a two-day official visit to Australia on October 09-10, 2025, at the invitation of Deputy Prime Minister and Defence Minister of Australia Richard Marles. The visit comes at a historic moment when India and Australia commemorate 5… pic.twitter.com/KSnA0pJmpj

    — ANI (@ANI) October 5, 2025

  • 05 Oct 2025 04:34 PM (IST)

    05 Oct 2025 04:34 PM (IST)

    दार्जिलिंग आपदा पर एनडीआरएफ का बयान

    दार्जिलिंग आपदा को लेकर एनडीआरएफ का बयान सामने आया है जिसमें बताया गया है कि 3:30 बजे तक, फंसे हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए बचाव अभियान सक्रिय रूप से जारी है। आईआरबी के जरिए 60 पुरुषों, 25 महिलाओं और 20 बच्चों सहित कुल 105 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इसके अतिरिक्त, ज़िप लाइन के माध्यम से 55 लोगों को बचाया गया है। अभियान के दौरान एक शव बरामद किया गया है। सभी प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

    As of 15:30 hrs, rescue operations are actively underway to evacuate stranded villagers to safer locations. A total of 105 people, including 60 men, 25 women, and 20 children, have been evacuated by the IRB. Additionally, 55 individuals have been rescued using a zip line. One… pic.twitter.com/BYKTykDFjn

    — IANS (@ians_india) October 5, 2025

  • 05 Oct 2025 04:09 PM (IST)

    05 Oct 2025 04:09 PM (IST)

    बिहार में सत्ता बदलने वाली है: तेजस्वी यादव

    बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "सत्ता बदलने वाली है। बिहार बदलेगा। दलित और आदिवासी समाज ने मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प ले लिया है।

    #WATCH Patna, Bihar | RJD leader Tejashwi Yadav says, "The power is about to change. Bihar will change. The Dalit and tribal communities have resolved to remove the current government from power" pic.twitter.com/9YPOQJoYXb

    — ANI (@ANI) October 5, 2025

  • 05 Oct 2025 03:34 PM (IST)

    05 Oct 2025 03:34 PM (IST)

    VIDEO: पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का दौर जारी

    पश्चिम बंगाल में रविवार को भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

    #WATCH | West Bengal | Heavy rainfall causes a flood situation in Nagrakata, Jalpaiguri. pic.twitter.com/2L2mil0WS6

    — ANI (@ANI) October 5, 2025

  • 05 Oct 2025 02:37 PM (IST)

    05 Oct 2025 02:37 PM (IST)

    एक बूथ पर नहीं होंगे 1200 से ज्यादा वोटर: चुनाव आयुक्त

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि किसी भी मतदान केंद्र पर 1,200 से ज़्यादा मतदाता नहीं होंगे। उम्मीदवार 100 मीटर के दायरे में अपना मतदान केंद्र बना सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार चुनाव एक नई शुरुआत कर रहा है। उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें प्रदर्शित की जाएंगी। मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र संख्या और पते वाली पर्चियां पहले ही मिल जाएंगी। चुनाव आयोग ने अब तक 40 एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया है। अब, एक एकीकृत ECI-नेट विकसित किया जा रहा है, जिसे जल्द ही बिहार में लागू किया जाएगा।

  • 05 Oct 2025 02:15 PM (IST)

    05 Oct 2025 02:15 PM (IST)

    पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

    पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CEC ज्ञानेश कुमार ने बिहार में हुए SIR को लेकर बूथ लेवल ऑफिसर्स की जमकर सराहना की है। इसके अलावा चुनाव आयुक्त क्या कुछ कह रहे हैं, वह आप नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक कर देख और सुन सकते हैं।

  • 05 Oct 2025 02:02 PM (IST)

    05 Oct 2025 02:02 PM (IST)

    Air India की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

    अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI117 में लैंडिंग से ठीक पहले अचानक इमरजेंसी सिस्टम एक्टिव हो गया, जिसके बाद बर्मिंघम एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

  • 05 Oct 2025 01:07 PM (IST)

    05 Oct 2025 01:07 PM (IST)

    दार्जिलिंग पुल दुर्घटना पर पीएम मोदी ने शोक जताया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। हम प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। हम प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता… pic.twitter.com/JLNQLiYuM5

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2025

  • 05 Oct 2025 12:42 PM (IST)

    05 Oct 2025 12:42 PM (IST)

    नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 22 लोगों की मौत

    भारत के पड़ोसी देश नेपाल में कुदरत का कहर देखने को मिला है। पूर्वी नेपाल के इलम में पिछले 36 घंटों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है।

  • 05 Oct 2025 11:56 AM (IST)

    05 Oct 2025 11:56 AM (IST)

    गोवा के सीएम ने लोगों की सुनीं समस्याएं

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज रविवार को सांखली में आयोजित 'जनता दरबार' में लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों की समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

    #WATCH | सांखली: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 'जनता दरबार' में लोगों की समस्याएं सुनीं। pic.twitter.com/7lmgTNsvjt

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2025

  • 05 Oct 2025 10:47 AM (IST)

    05 Oct 2025 10:47 AM (IST)

    AAP ने राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामित किया

    पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी 24 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह उपचुनाव आप के संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट को भरने के लिए हो रहा है। अरोड़ा ने राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद उच्च सदन की सदस्यता छोड़ दी थी।

  • 05 Oct 2025 10:17 AM (IST)

    05 Oct 2025 10:17 AM (IST)

    महाराष्ट्र के बुलढाणा में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव

    महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के बावनबीर गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल हुआ। कल रात 8 बजे के करीब मूर्ति विसर्जन की शुरुआत हुई और इलाके में मूर्ति पहुंचते ही कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की। इस घटना में 20-25 लोग घायल हुए हैं। पत्थरबाजी के कारण मूर्ति खंडित हो गई, जिसके बाद लोगों ने मूर्ति विसर्जन करने से इनकार कर दिया और वहीं धरना देकर बैठ गए।

    पढ़ें पूरी खबर

  • 05 Oct 2025 09:53 AM (IST)

    05 Oct 2025 09:53 AM (IST)

    भारत की जीत के लिए प्रयागराज में पूजा-अर्चना

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में क्रिकेट प्रेमियों ने आज श्रीलंका के कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान ICC महिला विश्व कप मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत के लिए पूजा-अर्चना की।

  • 05 Oct 2025 09:03 AM (IST)

    05 Oct 2025 09:03 AM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज BJP की बैठक

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज शाम 6 बजे भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पटना में बैठक होगी। यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब मुख्य चुनाव आयुक्त दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं।

  • 05 Oct 2025 08:24 AM (IST)

    05 Oct 2025 08:24 AM (IST)

    जहरीला कफ सिरप लिखने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 10 बच्चों की मौत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

  • 05 Oct 2025 08:03 AM (IST)

    05 Oct 2025 08:03 AM (IST)

    उज्जैन महाकालेश्वर पहुंचे पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा कि बहुत अच्छा लगा। मुझे बहुत आनंद आया महाकाल जी की आरती में आकर। यहां आने से बहुत शक्ति मिलती है। बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी के साथ रहे।

    #WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा, "बहुत अच्छा लगा। मुझे बहुत आनंद आया महाकाल जी की आरती में आकर। यहां आने से बहुत शक्ति मिलती है... बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी के साथ रहे।" https://t.co/tXGcC8QFrC pic.twitter.com/snSqcSLEdw

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2025

  • 05 Oct 2025 07:28 AM (IST)

    05 Oct 2025 07:28 AM (IST)

    हमास को ट्रंप की आखिरी चेतावनी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पीस प्लान को लेकर हमास को फाइनल अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने कहा कि हमास को इस मामले में देरी नहीं करनी चाहिए, उसे तुरंत फैसला लेना होगा, वरना सभी शर्तें खत्म मानी जाएंगी।

  • 05 Oct 2025 06:52 AM (IST)

    05 Oct 2025 06:52 AM (IST)

    8 अक्टूबर को भारत आएंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अगले सप्ताह 8 अक्तूबर को दो दिन के दौरे पर भारत आएंगे। यह उनका भारत का पहला आधिकारिक दौरा होगा। भारत दौरे पर ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

  • 05 Oct 2025 06:50 AM (IST)

    05 Oct 2025 06:50 AM (IST)

    सोनम वांगचुक मामले की 6 अक्टूबर को सुनवाई

    लेह हिंसा के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की ओर से दी गई याचिका पर 6 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।

  • 05 Oct 2025 06:48 AM (IST)

    05 Oct 2025 06:48 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान

    हिमाचल प्रदेश में आज रविवार और कल सोमवार को भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। IMD ने राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

  • 05 Oct 2025 06:46 AM (IST)

    05 Oct 2025 06:46 AM (IST)

    जापान में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप

    शनिवार देर रात जापान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप 50 किमी की गहराई पर आया। पूरा देश एक अत्यंत सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में है और उनका भूकंपीय नेटवर्क दुनिया का सबसे घना है, इसलिए वे कई भूकंपों को रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं।

  • 05 Oct 2025 06:40 AM (IST)

    05 Oct 2025 06:40 AM (IST)

    बिहार में आंधी-तूफान से 10 लोगों की मौत

    बिहार में बीते दिन आंधी-तूफान और वज्रपात की घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं, 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। राज्य के कई जिलों में मौसम के अचानक बिगड़ने से तबाही जैसे हालात बन गए।

Aaj ki taaja khabar 05 october 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2025 | 06:38 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • Live Updates

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर लाइव 27 नवंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

2

आज की ताजा खबर 26 नवंबर: आज दिनभर की सभी बड़ी खबरें एक सिंगल क्लिक में पढ़ें

3

T20 World Cup Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान, कब और कहां होंगे मैच? देखें लिस्ट

4

आज की ताजा खबर 25 नवंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.