Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 01 मई LIVE: कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर विवाद तेज, टीएमसी-भाजपा आमने-सामने

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद अब मतगणना से पहले ही सियासी माहौल गरमा गया है। कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम और पोस्टल बैलेट को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 01, 2026 | 08:27 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 01 May 2026 08:27 AM (IST)

    01 May 2026 08:27 AM (IST)

    जबलपुर में क्रूज नाव हादसा: एनडीआरएफ ने दो और शव बरामद किए

    राज्य मंत्री राकेश सिंह ने कहा, "एनडीआरएफ ने दो और शव बरामद किए हैं...स्थिति कुछ समय में स्पष्ट हो जाएगी...बचाव अभियान समाप्त होने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि लाइफ जैकेट पहने होने के बावजूद लोगों को क्यों नहीं बचाया जा सका।"

    #WATCH | Madhya Pradesh | Jabalpur Cruise Boat capsize | State Minister Rakesh Singh says, "NDRF has recovered two more bodies...The situation will be clear in some time...After the rescue operation concludes, it will be clear why people could not be saved even when they were… pic.twitter.com/hpaA1AiEPN

    — ANI (@ANI) May 1, 2026

  • 01 May 2026 07:07 AM (IST)

    01 May 2026 07:07 AM (IST)

    कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा नेता की हत्या मामले में 6 लोगों को फांसी की सजा

    उत्तर कर्नाटक के कोप्पल जिले के गंगावती शहर की एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता वेंकटेश कुरुबारा (34) की हत्या के मामले में छह लोगों को मौत की सजा सुनाई है। दोषियों की पहचान रवि, विजय, धनराज, भारत, सलीम मोहम्मद रफीक और गंगाधर गौली के रूप में की गई है। अदालत ने इन सभी पर 3-3 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला न्यायाधीश सदानंद नागप्पा नाइक ने सुनाया।

  • 01 May 2026 06:57 AM (IST)

    01 May 2026 06:57 AM (IST)

    कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 1000 रुपये की भारी बढ़ोतरी

    दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। 19 किलोग्राम वाले इस सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब सिलेंडर 3071.50 रुपये में मिलेगा। अभी तक घरेलू सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है।

Breaking News Today Live: बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम और पोस्टल बैलेट को लेकर बवाल मचा है। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि स्ट्रॉन्ग रूम को समय से पहले खोला गया और अंदर कुछ लोग काम कर रहे थे, जिसकी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि उनकी टीम सुबह तक वहां मौजूद थी, लेकिन प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती गई। टीएमसी नेता शशि पांजा ने भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि “अज्ञात लोग पोस्टल बैलेट संभाल रहे हैं” और यह स्पष्ट नहीं किया गया कि अंदर क्या कार्य चल रहा है।

वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया। खबरों में कहा गया कि वह कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में मौजूद थीं। इस पर विपक्ष ने सवाल उठाए। बीजेपी से जुड़े वकील सूर्यनिल दास ने आरोप लगाया कि किसी उम्मीदवार का लंबे समय तक स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में रहना असंवैधानिक है। हालांकि, भाजपा नेताओं ने टीएमसी के आरोपों को सिरे से खारिज किया। मानिकतला से भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय ने कहा कि यह सब ‘सिर्फ अफवाह’ है और हार की आशंका के चलते टीएमसी इस तरह के आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम में तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है और बिना अनुमति के कुछ भी संभव नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा; 4 शव बरामद

दिल्ली के द्वारका में सुबह-सुबह मचा कोहराम, गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से 3 मासूमों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जले, देखें VIDEO

आज की ताजा खबर 30 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj ki taaja khabar 01 may 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2026 | 06:54 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News
  • Live Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.