Weather Update: अप्रैल में ‘मॉनसून’ जैसा अहसास! दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में होगी बारिश, IMD का अलर्ट
Weather Update India: पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, यूपी और बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी। 70kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना।
- Written By: अर्पित शुक्ला
फोटो सोर्स- IANS
Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे यूपी, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम(Weather Update) ने करवट ले ली है। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस सप्ताह दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेंगे, जिससे बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना बढ़ गई है। ताजा अपडेट के अनुसार 3, 4 और 7 अप्रैल को इनका प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। खासकर 3 और 4 अप्रैल को कई इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है, जबकि कश्मीर घाटी में भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान कई जगहों पर 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
Weather Update: इन राज्यों में बारिश के आसार
मध्य भारत के राज्यों में भी 6 अप्रैल तक मौसम सक्रिय रह सकता है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी आंधी-बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं। दक्षिण भारत के राज्यों केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
भोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार
फोटो सोर्स – मौसम विभाग
दिल्ली में मौसम
दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला हुआ रहेगा। दिन में बादल छाए रहेंगे और शाम के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान लगभग 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 4 और 5 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40–50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं।
Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम
उत्तर प्रदेश में सुबह से ही हवाएं तेज चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 अप्रैल को कई जिलों में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50–60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, खासकर पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अलग-अलग हिस्सों में।
Weather Update: राजस्थान में मौसम
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में एक मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय है, जिससे 4 अप्रैल तक कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। पिछले 24 घंटों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा, लेकिन 5 अप्रैल से इस सिस्टम का असर कम होने और मौसम साफ होने की संभावना है।
Weather Update: बिहार में मौसम
बिहार में 5 से 8 अप्रैल के बीच मौसम खराब रहने की आशंका है। इस दौरान आंधी-बारिश, गरज-चमक और 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर बिजली गिरने का भी खतरा है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के इन जिलों में आसमानी आफत! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
तमिलनाडु में मौसम
तमिलनाडु में भी मौसम बदलता नजर आ रहा है। राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कुल मिलाकर तापमान धीरे-धीरे बढ़ने का अनुमान है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों से लेकर उत्तरी कर्नाटक तक लगभग 900 मीटर ऊंचाई पर एक ट्रफ (कम दबाव की रेखा) बनी हुई है, जिसका असर मौसम पर पड़ रहा है। इसके चलते दक्षिणी तटीय जिलों और पश्चिमी घाट के क्षेत्रों में छिटपुट बारिश हो सकती है।
