आज का मौसम: 17 राज्यों में आंधी-बारिश का ‘अलर्ट’, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कब मिलेगी गर्मी से राहत?
Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों में अगले 8 घंटों के भीतर आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स: AI
Today Weather 26 May 2026: देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंडमान सागर के शेष हिस्सों और बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
दिल्ली में ‘लू’ का प्रकोप, 28 मई से बदलेगा मिजाज
राजधानी दिल्ली में फिलहाल भीषण गर्मी से राहत के संकेत कम हैं। मौसम विभाग ने 26 से 28 मई तक दिल्ली में लू का अलर्ट जारी किया है और इस दौरान आसमान साफ रहेगा। हालांकि, 28 मई की दोपहर बाद मौसम बदल सकता है और 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में 44° C की झुलसाने वाली लू, ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानें आज मौसम का हाल
Maharashtra Weather: अगले 3 दिन भीषण Heatwave का कहर, विदर्भ में Red Alert और बेमौसम बारिश की चेतावनी
नागपुर में नौतपा शुरू, 2 जून तक बरसेगी सूरज की आग; डॉक्टरों ने जारी की धूप से सतर्क रहने की सलाह
नौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में जारी रहेगी लू
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और आगरा जैसे जिलों में 27 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि 28 से 31 मई के बीच 70 किमी की रफ्तार से आंधी-तूफान आ सकता है। बिहार के पटना और गया समेत कई जिलों में 26 से 29 मई के दौरान तेज आंधी और 26-27 मई को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर, राजस्थान में 30 मई तक लू का प्रकोप जारी रहेगा, हालांकि 29 मई से वहां भी कुछ इलाकों में आंधी-बारिश की उम्मीद है।
कब मिलेगी गर्मी से निजात
IMD के मुताबिक, 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके परिणामस्वरूप 28-29 मई से उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में 29 मई को ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। झारखंड में भी 26 से 31 मई के दौरान गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें: आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार, दिल्ली में ₹2 महंगी हुई CNG, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, जानें ताजा भाव
प्रमुख शहरों का संभावित तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 43°C | 30°C |
| लखनऊ | 42°C | 28°C |
| पटना | 37°C | 26°C |
| जयपुर | 43°C | 31°C |
| शिमला | 30°C | 19°C |
