-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- A K Shanib Announced To Contest Independent Election From Palakkad
केरल में कांग्रेस को बड़ा झटका, ए.के. शानिब ने पलक्कड से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
- Written By: रीना पंवार
कांग्रेस ने पलक्कड विधानसभा सीट से युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ममकूटाथिल को प्रत्याशी बनाया है जिसे लेकर शानिब नाराज चल रहे थे। इसके विरोध में शानिब ने हाल ही में पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
पलक्कड (केरल) : पलक्कड विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर केरल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां युवा कांग्रेस के पूर्व नेता ए के शानिब ने इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ने की घोषणा की है। कांग्रेस ने इस सीट से युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ममकूटाथिल को प्रत्याशी बनाया है जिसे लेकर शानिब नाराज चल रहे थे। ममकूटाथिल को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में शानिब ने पिछले सप्ताह ही पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।
अब कांग्रेस को झटका देते हुए शानिब ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सीट से अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया है। इसे लेकर उन्होंने कहा कि वह 24 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
सतीसन और पराम्बिल पर लगाए थे आरोप
इससे पहले शानिब ने विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन और पराम्बिल पर भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था। उन्होंने सतीसन पर दो अन्य’ लोगों के साथ पार्टी पर कब्जा जमाने और भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए पलक्कड में उपचुनाव कराने के लिए पराम्बिल को पलक्कड से वडाकरा लोकसभा सीट पर स्थानांतरित करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों को दोहराते हुए शानिब ने कहा, मैंने यह सुनिश्चित करने के बाद ही फैसला लिया है कि मेरी उम्मीदवारी से भाजपा को किसी भी तरह फायदा न मिले।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
केरल के मलप्पुरम में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर पार कर पलटी तेज रफ्तार बस; 1 की मौत, 26 घायल
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
3 करोड़ दीजिए, मंत्री बना देंगे…केरल की कांग्रेस विधायक को आया फर्जी कॉल; साइबर ठगी का हुआ खुलासा
यह भी पढ़ें- सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी आज कोर्ट तलब, लेकिन प्रियंका के साथ होंगे वायनाड में मौजूद
पराम्बिल वडाकरा सीट से हैं MP
इससे पहले कांग्रेस की डिजिटल मीडिया इकाई के पूर्व संयोजक पी. सरीन ने भी सतीसन तथा पराम्बिल के खिलाफ ऐसे ही गंभीर आरोप लगाए थे। सरीन को पार्टी ने पहले ही निष्कासित कर दिया है। अब वे पलक्कड से माकपा के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार हैं। उल्लेखनीय है कि पलक्कड विधानसभा सीट पर निवर्तमान विधायक एवं कांग्रेस नेता शफी पराम्बिल हाल में हुए संसदीय चुनावों में वडाकरा सीट से लोकसभा में चुने गए हैं। इसी कारण से यहां उपचुनाव कराने की आवश्यकता पैदा हुई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
A k shanib announced to contest independent election from palakkad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
Jul 29, 2026 | 09:00 AMचूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMकमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
Jul 29, 2026 | 08:45 AMCWG 2026 Day 7: आज ग्लासगो में भारत के लिए ‘मेडल डे’, यहां देखें सभी मैचों और फाइनल्स का पूरा शेड्यूल
Jul 29, 2026 | 08:42 AMमुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
Jul 29, 2026 | 08:34 AMStrait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
Jul 29, 2026 | 08:33 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














