Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सुपरस्टार रजनीकांत को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और अनुराग ठाकुर ने बधाई देते हुए कही ये बात

  • Written By: सुभाष यादव
Updated On: Oct 25, 2021 | 01:42 PM

रजनीकांत को सम्मानित करते उपराष्ट्रपति (Photo Credits-ANI)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड (67th National Film Awards) आयोजन शुरू हो चुका है। इस कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति एम. वेकैया नायडू ने सुपरस्टार रजनीकांत (Superstar Rajinikanth) को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award) दिया। इस अवॉर्ड को लेने के बाद रजनीकांत ने कहा कि मुझे इस पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए मैं भारत सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। मैं ये पुरस्कार अपने गुरू के. बालचंदर, अपने भाई सत्यनारायण राव और अपने ट्रांसपोर्ट ड्राइवर दोस्त राजबहादुर को समर्पित करता हूं। साथ ही देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और अनुराग ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है। 

रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने के बाद भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि आप दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं। आप लाखों दिलों पर राज करते हैं और इनको किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। आपके अभिनय कौशल ने भारतीय फिल्म उद्योग को एक नया आयाम दिया है। 

आप दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं। आप लाखों दिलों पर राज करते हैं और इनको किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। आपके अभिनय कौशल ने भारतीय फिल्म उद्योग को एक नया आयाम दिया है:रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने के बाद भारत के उपराष्ट्रपति pic.twitter.com/jqO4tdzOTf — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2021

एम. वेंकैया नायडू और अनुराग ठाकुर ने रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मनित किया।

सम्बंधित ख़बरें

Latha Rajinikanth Birthday: पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठे थे रजनीकांत, 15 मिनट में कर दिया शादी का प्रपोज

47 साल बाद साथ आएंगे रजनीकांत-कमल हासन, मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर लिखा- कूल रेट्रो स्वैग

South Film Update: ना टकराव, ना विलेन, रजनीकांत और कमल हासन की फिल्म होगी हल्की-फुल्की एंटरटेनर

BCCI अध्यक्ष बनेंगे अनुराग ठाकुर…संभालेंगे मिथुन मन्हास की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट ने हटाया 9 साल पुराना बैन

दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मनित किया। pic.twitter.com/y5LUfdXsaG — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2021

वहीं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीतने पर बधाई देता हूं। उन्होंने सिनेमा जगत को 5 दशक दिए हैं। कोई कहेगा वह वेटरन हैं, कोई आइकोनिक कलाकार कहेगा। मैं कहता हूं कि इन 5 दशक ने उनको एक इंडिविजुअल से एक संस्था के रूप में बदला है।

उन्होंने कहा कि दुनिया का कंटेंट अगर कहीं बन सकता है तो वह भारत है। फिल्म निर्माण, पोस्ट प्रोडक्शन, एनिमेशन, विज़ुअल, ग्राफिक्स आदि की संभावना देश के अंदर खड़ी होती है। ये हम पर निर्भर करता है कि हम उस काम को कैसे यहां ला सकते हैं। एक बहुत बड़ा अवसर हमारे सामने हैं।

दूसरी तरफ हिंदी सिनेमा कैटेगरी में इस बार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को भी दो फिल्मों के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है। 

67th national film awards superstar rajinikanth receives the dadasaheb phalke award vice president m venkaiah naidu and anurag thakur congratulating

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2021 | 01:42 PM

Topics:  

  • Anurag Thakur
  • Rajinikanth
  • Superstar Rajinikanth

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.