Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 सांसदों के बाद अब 50 विधायक कहेंगे AAP को अलविदा? पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष ने दी चेतावनी; जानें क्या कहा

AAP Political Crisis: अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने आम आदमी पार्टी को चेतावनी देते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने साफ कहा कि आप को सावधान रहना चाहिए क्योंकि उनके 50 विधायक BJP में शामिल हो सकते हैं।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 24, 2026 | 07:45 PM

अमरिंदर सिंह राजा वारिंग (सोर्स- डिजाइन इमेज)

Follow Us
Close
Follow Us:

Raja Warring Statement On AAP: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने पार्टी को अलविदा कह दिया है और भाजपा का दामन थाम लिया है। संजय सिंह ने इसे ऑपरेशन लोटस करार दिया, वहीं दूसरी तरफ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने आम आदमी पार्टी को चेतावनी दी है और कहा है कि आप के 50 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद यह बहस तेज हो गई है कि क्या आम आदमी पार्टी पूरी तरह से टूट जाएगी? और आखिर कांग्रेस ने इतना बड़ा दावा किस आधार पर किया है।

50 विधायक हो सकते हैं भाजपा में शामिल- कांग्रेस

दरअसल, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 2/3 सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के ऐलान पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने मीडिया एजेंसी से बात करते हुए बड़ा दावा किया और कहा कि आम आदमी पार्टी को सावधान रहना चाहिए क्योंकि उनके 50 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब के साथ धोखा…AAP की टूट पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान के बयान से छिड़ा बवाल

नितिन नबीन ने खिला दिया लड्डू…BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल; AAP को बड़ा झटका

कुछ दिनों पहले पड़ी थी रेड…आज BJP में हुए शामिल, जानें कौन हैं अशोक मित्तल और संदीप पाठक

‘पंजाब से की गद्दारी…’, राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ते ही भड़के संजय सिंह; ‘मिशन लोटस’ का किया दावा

#WATCH चंडीगढ़: राज्यसभा में AAP के 2/3 सांसदों के भाजपा में शामिल होने के ऐलान पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा, “AAP को सावधान रहना चाहिए क्योंकि उनके 50 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं, अभी सिर्फ़ सांसदों ने पार्टी छोड़ी है… पार्टी की कोई… pic.twitter.com/NOgyM11RwY — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026

पार्टी की कोई विचारधारा नहीं है- कांग्रेस

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने अपने बयान में आम आदमी पार्टी को लेकर यह भी कहा कि अभी तो सिर्फ सांसदों ने पार्टी छोड़ी है। आम आदमी पार्टी की कोई विचारधारा नहीं है इसलिए ऐसा हुआ, यह नैचुरल था। उन्होंने आगे यह भी कहा कि इन सांसदों का पंजाब में कोई मतलब नहीं है।

यह भी पढ़ें: अनमोल हुआ प्रधानमंत्री का दिया 10 रुपये का नोट! नोट कलेक्टर्स लगा रहे लाखों की बोली

राघव चड्ढा के साथ इन सांसदों ने भी छोड़ी आप

गौरतलब है कि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने यह दावा किया कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई से अधिक इस मुद्दे पर हमारे साथ खड़े हैं। सभी ने समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं और आज सुबह हमने यह हस्ताक्षरित पत्र और संबंधित दस्तावेज राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं। इनमें से तीन सांसद (अशोक मित्तल, राघव चड्ढा और संदीप पाठक)  यहां आपके सामने मौजूद हैं। इसके अलावा, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी हमारे साथ हैं।

50 mlas join bjp raja warring statement on aap political crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 07:44 PM

Topics:  

  • Aam Aadmi Party
  • AAP
  • Raghav Chadha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.