पंजाब के साथ धोखा…AAP की टूट पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान के बयान से छिड़ा बवाल
Arvind Kejriwal Reaction AAP Split: आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन सामने आया है। इस बड़ी टूट पर चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बागियों को गद्दार बताया है।
- Written By: प्रिया जैस
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान (सौजन्य-सोशल मीडिया)
AAP Split Bhagwant Mann Traitor Remark: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद रहे राघव चड्ढा समेत संदीप पाठक और अशोक मित्तल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की और भाजपा में आधिकारिक रूप से शामिल हुए। इस मौके पर नितिन नबीन ने सभी को फूलों को लड्डू खिलाकर स्वागत भी किया।
आम आदमी पार्टी में पड़ी बड़ी टूट के बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन सामने आया है। अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखा, “बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का।”
अरविंद केजरीवाल का पोस्ट
बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 24, 2026
सम्बंधित ख़बरें
नितिन नबीन ने खिला दिया लड्डू…BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल; AAP को बड़ा झटका
कुछ दिनों पहले पड़ी थी रेड…आज BJP में हुए शामिल, जानें कौन हैं अशोक मित्तल और संदीप पाठक
‘पंजाब से की गद्दारी…’, राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ते ही भड़के संजय सिंह; ‘मिशन लोटस’ का किया दावा
‘मैं सही आदमी गलत पार्टी में था…’, राघव चड्ढा समेत 3 सासंदों ने AAP का छोड़ा साथ; लगाए गंभीर आरोप
भले ही पोस्ट छोटा हो लेकिन इसके मायने काफी बड़े है। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा में कुल 10 सांसद है। इनमें से 3 सांसदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है और दावा किया है कि दो-तिहाई सांसद पार्टी छोड़ने वाले है। इसका पार्टी पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा। राघव चड्ढा ने कहा था कि आम आदमी पार्टी के लगभग दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के तौर पर भाजपा में शामिल होंगे।
भगवंत मान ने बताया गद्दार
इस पर चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी बड़ा बयान सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) में पड़ी फूट पर उन्होंने कहा, “ये 6–7 लोग जो गए हैं, वे पंजाब के नहीं हैं। ये लोग पंजाबियों के गद्दार हैं। उन्हें सीटें मिलीं, उन्हें वोट मांगने की भी जरूरत नहीं पड़ी। उन्हें सड़कों पर नहीं उतरना पड़ा, न ही लोगों के मुद्दों पर बोलना पड़ा। वे वहां सिर्फ़ खुद को बचाने के लिए गए थे। अब वहां भी उनके लिए कोई जगह नहीं है, क्योंकि वे भाजपा के साथ हैं। वे बस रंग-रोगन करते हैं और छोड़ देते हैं।”
#WATCH | Chandigarh | On 2/3rd MPs of AAP in Rajya Sabha announce merging with the BJP, Punjab CM Bhagwant Mann says, “…The seven MPs who are joining the BJP don’t represent Punjab, they are traitors…They won’t get anything in the BJP also…” pic.twitter.com/2FVufgqUyJ — ANI (@ANI) April 24, 2026
यह भी पढ़ें – कुछ दिनों पहले पड़ी थी रेड…आज BJP में हुए शामिल, जानें कौन हैं अशोक मित्तल और संदीप पाठक
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सांसदों के भाजपा में शामिल होने की घोषणा पर, पंजाब के CM भगवंत मान बोले, “भाजपा जिस भी पार्टी से गठबंधन करती है, उसे खत्म कर देती है। पंजाब के लोग पूरे दिल से मेरा समर्थन करते हैं। उन्हें पंजाब के विकास से दिक्कत है।”
भाजपा वॉशिंग मशीन – मान
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 2/3 सांसदों के भाजपा में शामिल होने की घोषणा पर, पंजाब के CM भगवंत मान कहते हैं, “वे सात सांसद जो भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वे पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं करते; वे गद्दार हैं। उन्हें भाजपा में भी कुछ नहीं मिलेगा।”
पंजाब के CM भगवंत मान ने बीजेपी को वॉशिंग मशीन बताया और शरद पवार की एनसीपी और बालासाहेब की शिवसेना का उदाहरण देते हुए कहा भाजपा ने पंजाब के साथ धोखा किया है। वही ‘वॉशिंग मशीन’ शरद पवार की पार्टी, शिवसेना (UBT), कांग्रेस के साथ भी इस्तेमाल की गई। पंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है।
