Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नितिन नबीन ने खिला दिया लड्डू…BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल; AAP को बड़ा झटका

AAP Big Political Loss: आम आदमी पार्टी को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका! राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल भाजपा में शामिल। नितिन नबीन ने स्वागत कर खिलाए लड्डू।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 24, 2026 | 06:30 PM

राघव चड्ढा हुए भाजपा में शामिल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Raghav Chadha Join BJP Meet Nitin Nabin: आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने पार्टी को अलविदा कर भाजपा का हाथ थाम लिया है। इस बीच राघव चड्ढा भाजपा कार्यालय पहुंचे उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी मौजूद रहे।

भाजपा में शामिल होने से पहले राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जिसमें उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी शामिल थे। राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर कई बड़े आरोप लगाए और कहा कि राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं और 2/3 से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं। हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालीवाल और अन्य नेता हमारे साथ हैं।

भाजपा में शामिल हुए चड्ढा

बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन ने उनका स्वागत किया और अपने हाथों से तीनों नेताओं को लड्डू खिलाए। आपको बता दें कि इस बात के संकेत पहले भी मिल चुके थे कि बहुत ही जल्द राघव चड्ढा कुछ बड़ा गेम करने वाले हैं और आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचाने वाले हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अनमोल हुआ प्रधानमंत्री का दिया 10 रुपये का नोट! नोट कलेक्टर्स लगा रहे लाखों की बोली

पंजाब के साथ धोखा…AAP की टूट पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान के बयान से छिड़ा बवाल

अकोला: कांग्रेस ने स्वीकार की भाजपा की चुनौती, महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर सार्वजनिक चर्चा की मांग

कुछ दिनों पहले पड़ी थी रेड…आज BJP में हुए शामिल, जानें कौन हैं अशोक मित्तल और संदीप पाठक

#WATCH दिल्ली: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। pic.twitter.com/s47Dknu5no — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026

अपने मार्ग से हट गई है ‘आप’- राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने साफ कहा कि जिस ‘आप’ को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह आज अपने मार्ग से हट गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है, मैं आम आदमी पार्टी (AAP) से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं। हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें: पंजाब के साथ धोखा…AAP की टूट पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान के बयान से छिड़ा बवाल

स्वाति मालीवाल भी छोड़ने वाली हैं आप का साथ

स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि केजरीवाल जी के संरक्षण में आम आदमी पार्टी में बढ़ता बेहिसाब भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ उत्पीड़न और मारपीट की घटनाएँ, गुंडा तत्वों को बढ़ावा और पंजाब के साथ हो रही धोखेबाजी और लूट को देखते हुए मैंने आज पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।

Raghav chadha join bjp meet nitin nabin aam aadmi party big loss

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 05:49 PM

Topics:  

  • AAP
  • BJP
  • Raghav Chadha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.