‘पंजाब से की गद्दारी…’, राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ते ही भड़के संजय सिंह; ‘मिशन लोटस’ का किया दावा
Sanjay Singh Press Conference: संजय सिंह का राघव चड्ढा और पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर बड़ा हमला। कहा कि BJP ने 'ऑपरेशन लोटस' चलाकर आम आदमी पार्टी को तोड़ने का काम किया।
- Written By: सजल रघुवंशी
संजय सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sanjay Singh Statement After Raghav Chadha Resigns From AAP: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सभी नेताओं पर जमकर हमला बोला है। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मिशन लोटस चलाया है।
सांसद संजय सिंह ने साफ कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने ‘ऑपरेशन लोटस’ शुरू किया है, जिसे सस्ती राजनीति का खेल और पंजाब में भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों में बड़े पैमाने पर बाधा डालने की कोशिश बताया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इन लोगों ने पंजाब के साथ गद्दारी की है।
भाजपा पर ऑपरेशन लोटस का आरोप
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल जिसमें भगवंत मान के कार्य रोकने का काम बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। पंजाब की सरकार वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है। पंजाब के किसी भी व्यक्ति को कोई रोग हो तो 10 लाख रुपए तक का इलाज कराने का काम किया जाता है। ऐसी सरकार को भाजपा ने रोकने और तोड़ने का काम किया है।
सम्बंधित ख़बरें
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
सागर में AAP का विरोध मार्च: सोनम वांगचुक के समर्थन और NEET पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
भाजपा को जनता नहीं करेगी माफ
सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आपने भगवंत मान के कामों को रोकने का जो काम किया है, उसके लिए आपको पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी।
#WATCH दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आपने भगवंत मान के कार्यों को रोकने का जो काम किया है, उसके लिए आपको पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी… आज पंजाब जैसी अच्छी सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा… pic.twitter.com/d3UjTuoD0f — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
यह भी पढ़ें: ‘मैं सही आदमी गलत पार्टी में था…’, राघव चड्ढा समेत 3 सासंदों ने AAP का छोड़ा साथ; लगाए गंभीर आरोप
राघव जड्ढा पर साधा निशाना
संजय सिंह ने आगे कहा कि राज्य सभा के 7 सांसद अलग होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। इन सातों नामों को पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी। राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने क्या नहीं दिया लेकिन वह भाजपा में चले गए। इन सभी नेताओं को AAP ने जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाने का काम किया था लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है।
