2029 में छिन जाएगी मोदी की कुर्सी, राहुल गांधी बनेंगे PM? कांग्रेस का ‘नितिन’ कनेक्शन कर देगा हैरान!
Bhupesh Baghel Claim: लंबे अरसे के बाद अध्यक्ष भाजपा को मिला है, लेकिन खुशी की लहर कांग्रेस में दौड़ गई है। अब आप भी यह जानना चाह रहे होंगे नितिन नबीन को BJP अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस क्यों खुश है
- Written By: अभिषेक सिंह
पीएम मोदी व राहुल गांधी (डिजाइन फोटो)
Bhupesh Baghel: भारतीय जनता पार्टी को लंबे इंतजार के बाद नया अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को पार्टी ने दो दिन पहले कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि आज उन्होंने बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया है। लंबे अरसे और काफी माथापच्ची के बाद अध्यक्ष बीजेपी को मिला है, लेकिन खुशी की लहर कांग्रेस में दौड़ गई है।
हमें मालूम है कि आपके मस्तिष्क में यह प्रश्न कौंध गया होगा कि नितिन नबीन को बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस को क्यों खुशी हो रही है? तो हम बाकायदा सुबूत के साथ लेकर आए हैं। जिसमें कांग्रेस के ही पूर्व मुख्यमंत्री नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने के बाद खुशी का इजहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आखिर क्यों खुश हो रही कांग्रेस?
दरअसल, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान नितिन नबीन के बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने के एक सवाल का जवाब देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि नितिन का अध्यक्ष बनना कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री मोहन यादव लेंगे मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं… बंगाल हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त; माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश
फिर बिगड़े BJP विधायक प्रीतम लोधी के बोल, कांग्रेस पर कहा- इनका काम सिर्फ भौंकना
नवभारत संपादकीय: देश का सियासी नक्शा भगवा, बीजेपी का अधिकांश राज्यों में वर्चस्व
भूपेश बघेल ने किया बड़ा दावा
भूपेश बघेल ने कहा ने कहा कि इससे पहले नितिन गडकरी बीजेपी के अध्यक्ष बने थे तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी थी। इस दौरान उन्होंने बगल खड़े हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की ओर इशारा करते हुए यह भी बताया कि उस सरकार में ‘चरण भैया’ मंत्री बने थे। उन्होंने कहा, “अब दूसरा नितिन आया है, तो यह फिर संकेत है कि केंद्र में दोबारा हमारी सरकार बनेगी।”
“पहले भी एक नितिन बीजेपी के अध्यक्ष बने थे—नितिन गडकरी। वह हमारे लिए शुभ संकेत था। तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी थी और चरण भैया केंद्रीय मंत्री बने थे। अब दूसरा नितिन आया है, तो यह फिर संकेत है कि केंद्र में दोबारा हमारी सरकार बनेगी।” — भूपेश बघेल pic.twitter.com/WyntKaOAIt — Lutyens Media (@LutyensMediaIN) December 16, 2025
बघेल के दावे में कितनी सच्चाई?
नितिन गडकरी एक जनवरी 2010 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। उनका कार्यक्ला 22 जनवरी 2013 तक रहा था। इस अवधि में देश में लोकसभा चुनाव नहीं आयोजित हुए हैं। क्योंकि इसके पहले आम चुनाव अप्रैल-मई 2009 में हुए थे। वहीं, अगला लोकसभा चुनाव 2014 में हुआ था। ऐसे में भूपेश बघेल का दावा ग़लत है।
यह भी पढ़ें: नितिन नबीन से कैसे इंप्रेस हुए मोदी-शाह? इन 5 वजहों ने बना दिया भाजपा का ‘डॉर्क हॉर्स’
बघेल का किला ढहा चुके हैं नबीन
आपको बता दें कि 2023 में छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन को बीजेपी ने चुनाव प्रभारी बनाकर राज्य में भेजा था। इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। 90 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई थी।
