-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Nitin Nabin Resigns Bihar Minister Joins Bjp National Working President
कुर्सी गई पर कद बहुत बड़ा! नितिन नबीन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, फुल टाइम भाजपा की कमान?
- Written By: सौरभ शर्मा
देश की राजनीति में इस समय BJP के नए नवेले अध्यक्ष Nitin Nabin की खूब चर्चा हो रही है, चर्चा के बीच में बिहार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, अटकले है कि यही पूरी तरह से अध्यक्ष बने रहेंगे।

नितिन नवीन, (राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी)
Nitin Nabin Resignation from Bihar Cabinet Minister: बिहार की राजनीति में मंगलवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। बीजेपी के कद्दावर नेता नितिन नबीन ने राज्य के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह फैसला भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद लिया। अब तक वह बिहार सरकार में पथ निर्माण और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाल रहे थे। सोमवार को ही उन्होंने दिल्ली जाकर अपनी नई और बड़ी जिम्मेदारी का कार्यभार संभाला था, जिसके बाद अब उन्होंने राज्य की जिम्मेदारियों से खुद को मुक्त कर लिया है।
दिल्ली में पदभार ग्रहण करने के बाद नितिन नबीन ने केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ नेता अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि शाह का मार्गदर्शन उन्हें संगठन के कार्यों में हमेशा ऊर्जा देता रहा है। बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक रहे नबीन का कद पार्टी में लगातार बढ़ा है। कायस्थ समुदाय से आने वाले नितिन नबीन को मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में भी देखा जा रहा है। जानकारों की मानें तो वह इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा नेताओं में से एक हैं।
नड्डा के उत्तराधिकारी के तौर पर नई उम्मीद
नितिन नबीन का इस्तीफा इस बात का संकेत है कि अब वह अपना पूरा समय और ध्यान राष्ट्रीय राजनीति को देने वाले हैं। पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह काफी अहम है। एक युवा और अनुभवी नेता के तौर पर उनकी पहचान रही है। मंत्री पद छोड़ने के बाद अब यह साफ हो गया है कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए देश भर में सक्रिय रहेंगे। उनके समर्थकों के लिए यह गर्व की बात है कि बिहार का एक नेता अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। चूंकि एक बात और चलती है कि भाजपा एक पद वाले फॉर्मेूले पर काम करती है तो एक वजह बिहार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के पीछे ये भी हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
UP में BJP विधायक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विनोद सिंह ने किया खंडन, बता दिया क्या है पूरा मामला
Navabharat Nishanebaaz: बिना माफी मांगे करते हैं माफ, इस तरह दिखाते अपना रुआब
कर्नाटक में स्पीकर पद पर घमासान: BJP के असंवैधानिक आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- नियुक्ति नहीं की
सैनिक स्कूलों के निजीकरण पर घमासान, राहुल गांधी ने लगाया RSS से जुड़ाव का आरोप, संसदीय समिति में BJP से भिड़ंत
यह भी पढ़ें: ‘जी राम जी’ बिल पर संसद में संग्राम: बापू का नाम हटाने पर पोर्च पर चढ़े सांसद, सरकार की मंशा पर सवाल
त्याग और तपस्या के पथ पर बढ़ने का संकल्प
अपनी नई पारी की शुरुआत करते हुए नितिन नबीन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश भी जारी किया। उन्होंने लिखा कि यह जिम्मेदारी उन्हें उस विचारधारा को आगे बढ़ाने का मौका देती है, जिसकी नींव त्याग और तपस्या पर रखी गई थी। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। उनका कहना है कि वह संगठन और सेवा के मार्ग पर चलकर इन महापुरुषों के सपनों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
Nitin nabin resigns bihar minister joins bjp national working president
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
Aug 05, 2026 | 10:34 AMवैश्विक तनाव कम होते ही भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी चढ़ा
Aug 05, 2026 | 10:33 AMUP में BJP विधायक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विनोद सिंह ने किया खंडन, बता दिया क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 10:27 AMलोकसभा सचिवालय के निदेशक ने की खुदकुशी, 15 पन्नों के सुसाइड नोट में छलका दर्द, लिखा- 70 लाख का कर्ज है
Aug 05, 2026 | 10:25 AM‘गुलाटी मारने वाला समाज’ बयान पर बढ़ा बवाल, मुरैना में कुशवाह समाज ने फूंका नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला
Aug 05, 2026 | 10:22 AMआज का इतिहास: 5 अगस्त को शुरू हुई ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
Aug 05, 2026 | 10:19 AMमुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













