-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- Snow Blocked The Road More Than 1000 Vehicles Stuck In Atal Tunnel Biggest Traffic Jam
बर्फ ने रोका रास्ताः लगा सबसे बड़ा ट्रैफिक जाम, अटल टनल में फंसे 1000 से अधिक वाहन
- Written By: अमन उपाध्याय
मनाली के सोलंग नाला से लेकर अटल टनल तक करीब 1000 गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं। इस समय डीएसपी, एसडीएम और एसएचओ समेत मनाली की पुलिस टीम मौके पर जाम को हटाने में जुटी हुई है। अब तक करीब 700 वाहनों को निकाला गया है।

ट्रैफिक जाम फोटो ( सोर्सः सोशल मीडिया )
मनालीः साल 2024 का दिसंबर महीना अपने अंतिम दिनों में है, और कुछ ही दिनों में नया साल शुरू होने वाला है। इसी दौरान, क्रिसमस और नए साल की खुशी में सैलानी पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश के मनाली से एक चौंकाने वाली खबर आई है। मनाली के सोलंग नाला से लेकर अटल टनल तक करीब 1000 गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं। इस समय डीएसपी, एसडीएम और एसएचओ समेत मनाली की पुलिस टीम मौके पर मौजूद है, जो जाम को हटाने में जुटी हुई है।
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश के कारण मौसम खराब है। शिमला और मनाली में भी बर्फबारी हो रही है, और सड़कें बर्फ से ढकी हुई हैं, जिसके कारण गाड़ियां आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। सड़क से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है।
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, सैलानियों की बढ़ी मुश्किलें
क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के दौरान सैलानियों की भारी भीड़ पहाड़ों की ओर बढ़ रही है, खासकर शिमला और मनाली में। मनाली में इस वक्त गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं, सोमवार शाम हुई तेज बर्फबारी के कारण सोलंग नाला से लेकर अटल टनल तक करीब एक हजार गाड़ियां फंस गईं।
सम्बंधित ख़बरें
मनाली की संकरी सड़क पर थार-टेम्पो ड्राइवरों के बीच जमकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल
मनाली जाने का प्लान है? पहले ये Video देख लें, कई किलोमीटर तक लंबा जाम, ये परेशानियां
मनाली में टूरिस्टों का हुड़दंग पड़ा भारी, कार की सनरूफ पर डांस का वीडियो वायरल, टूरिस्ट एक्टिविटी पर बैन
शिमला-मनाली नहीं इस बार नए साल पर करें कुछ नया, घूमें आएं देश की सबसे खूबसूरत जगहें
700 गाड़ियां जाम से निकाली गईं
बर्फबारी और ट्रैफिक जाम की जानकारी पुलिस-प्रशासन को मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। मनाली के डीएसपी, एसडीएम और एसएचओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर जाम खोलने का काम शुरू किया। अब तक करीब 700 वाहनों को निकाला गया है, लेकिन साउथ पोर्टल से धुंधी तक के दायरे में अधिक वाहन अभी भी फंसे हैं। जिन्हे निकाला जा रहा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के बीच जवान पर्यटक वाहनों को सुरक्षित निकलने में जुटे हैं। अटल टनल से सोलंगनाला तक एक हजार से अधिक वाहन फंसे हैं।
बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के बाद शिमला और मनाली समेत कुफरी, नारकंडा और सोलंग वैली में बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निकटवर्ती पर्यटक स्थलों कुफरी और नारकंडा के अलावा खड़ापत्थर, चौधर और चांशल जैसे ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी हुई है. इसके अलावा मौसम विभाग ने आज मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को मध्य और ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।
Snow blocked the road more than 1000 vehicles stuck in atal tunnel biggest traffic jam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














