मानसून से पहले ‘कुदरत का कहर’…शिमला में बादल फटने से मची तबाही, देखें सैलाब का डरावना VIDEO
शिमला के रामपुर में 24 मई को बादल फटने से भारी तबाही हुई। जगातखाना क्षेत्र में कई गाड़ियां बह गईं, जिससे भारी नुकसान हुआ है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
शिमला में बादल फटने से मची तबाही
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार शाम से भारी बारिश हुई। रात में शिमला के रामपुर इलाके में बादल फटने की भी खबर आई है। रामपुर के पास जगातखाना इलाके में बादल फटने से भारी नुकसान की आशंका है। यहां पर कई गाड़ियां सैलाब में बह गई हैं। फिलहाल, मौके पर राहत और बचाव कार्य रात से ही चल रहा है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम 6.00 बजे के लगभग रामपुर के बगलत में जगातखाना इलाके में अचानक बादल फट गया। इससे भारी तबाही मची। लोगों का कहना है कि बादल फटने के कारण ऊपर से भारी मात्रा में मलबा नीचे आया है, जिसमें सड़क पर खड़ी गाड़ियां पूरी तरह से तबाह हो गईं। शुरुआती आकलन में 10 गाड़ियों के बहने की बात बताई जा रही है। हालांकि, अभी सही संख्या की जानकारी नहीं है।
बादल फटने से यातायात हुआ बाधित
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार 24 मई की शाम 6.00 बजे से ही शिमला में बादल गरजने, बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसके बाद वहां अचानक बादल फटा और सैलाब आ गया। बादल फटने से प्रभावित इलाकों में बाढ़ आ गई, जिससे ट्रैफिक बाधित हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
केरल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, वीडी सतीशन खुद संभालेंगे वित्त समेत 35 विभाग, किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
शराब की बोतलों पर फलों की तस्वीरें? पैकेजिंग के इस खेल पर भड़के चीफ जस्टिस, कोर्ट में सरकार से पूछा तीखा सवाल
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
देखें वीडियो
हिमाचल के शिमला में बादल फटने से तबाही.. मलबे में ताश के पत्ते की तरह बही गाड़ियां#CloudBurst #Rampur #Shimla #flood #HimachalPradesh #WeatherUpdate pic.twitter.com/8O8T5TPexw — Shivam Sharma (@imshivamsharmaa) May 25, 2025
राजधानी हुई पानी-पानी…आंधी-तूफान ने मचाया हाहाकार, VIDEO में देखें तबाही
6 दिन तक जारी अलर्ट
शिमला में मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। साथ ही मौसम विभाग ने 30 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है और ऐसे में अगले 6 दिन तक हिमाचल प्रदेश में आंधी तूफान और बारिश के आसार जताए गए हैं।
मौसम विभाग ने 25 और 26 मई को सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा तथा चंबा जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी है, जबकि 27-28 मई को पूरे राज्य में तेज हवाएं और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
