Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिमाचल में भारी बर्फबारी, सोलंग नाला में फंसे 5,000 पर्यटक सुरक्षित बचाए गए, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

कुल्लू में शुक्रवार को भारी बर्फबारी के बीच सोलंग नाला में फंसे करीब 5,000 पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया गया। सोलंग नाला में करीब 1,000 वाहन फंसने के बाद 27 दिसंबर को बचाव अभियान शुरू किया गया था।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 28, 2024 | 06:30 AM

हिमाचल में भारी बर्फबारी, फोटो ( सोर्सः सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

कुल्लूः हिमाचल प्रदेश मे हो रही भारी बर्फबारी की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी की वजह से पर्यटक भी फंस गए हैं। वहीं, कुल्लू जिले में शुक्रवार को भारी बर्फबारी के बीच सोलंग नाला में फंसे करीब 5,000 पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया गया। कुल्लू पुलिस ने बताया कि सोलंग नाला में करीब 1,000 वाहन फंसने के बाद 27 दिसंबर को बचाव अभियान शुरू किया गया था।

कुल्लू पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज 27.12.2024 को ताजा बर्फबारी के कारण लगभग 1000 पर्यटक और अन्य वाहन सोलंग नाला में फंस गए थे। इन वाहनों में लगभग 5000 पर्यटक सवार थे। वाहनों और पर्यटकों को कुल्लू पुलिस ने बचा लिया है और सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।”

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

इस बीच, शुक्रवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और शीत लहरें जारी रहेंगी। IMD ने 27 और 28 दिसंबर को राज्य में बर्फबारी और शीत लहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और किन्नौर सहित छह जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। मंडी, कुल्लू और चंबा के साथ-साथ इन इलाकों में 1 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना

1 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है, जिससे दृश्यता और कम हो सकती है और यात्रा की स्थिति और खराब हो सकती है। शिमला शहर में शुक्रवार को लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिसमें 28 दिसंबर को थोड़ी वृद्धि होने की उम्मीद है। हालांकि, 29 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है।

देश की लेटेस्ट जानकारी से अपटूडेट होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

आईएमडी ने निवासियों और यात्रियों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बर्फबारी वाले क्षेत्रों में, जहां सड़क जाम और व्यवधान की आशंका है। भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड की स्थिति के बढ़ने के साथ, राज्य आने वाले दिनों में चुनौतीपूर्ण मौसम के दौर के लिए तैयार है।

( ए़जेंसी इनपुट के साथ )

Heavy snowfall in himachal 5000 tourists stranded in solang nala rescued safely imd issues orange alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 28, 2024 | 06:30 AM

Topics:  

  • Kullu Manali

सम्बंधित ख़बरें

1

शिमला-मनाली नहीं इस बार नए साल पर करें कुछ नया, घूमें आएं देश की सबसे खूबसूरत जगहें

2

मनाली में बर्फ के नाम पर ‘स्कैम’? टूरिस्ट का वीडियो वायरल, सिर्फ नाम की दिखी स्नो एक्टिविटी

3

मनाली में ड्राइवर ने लौटाया 10 लाख का कैमरा गियर, गाड़ी में रखकर भूल गया था यात्री; वीडियो वायरल

4

वीकेंड पर दिल्ली से सोलो ट्रिप का प्लान? इन जगहों पर मिलेगा एडवेंचर और सुकून

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.