जयराम ठाकुर के बयान पर अनिरुद्ध सिंह का पलटवार, कहा- कमज़ोर रहा होगा उनका गणित
उपचुनाव के नतीजों के बाद से बीजेपी और कांग्रेस की बीच वार पलटवार का दौर चल पड़ा है। हिमाचल सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने नेता प्रतिपक्ष के जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
जयराम ठाकुर व अनिरुद्ध सिंह (सौजन्य- सोशल मीडिय)
शिमला: हिमाचल प्रदेश में 6 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद यहां सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उपचुनाव के नतीजों के बाद से बीजेपी और कांग्रेस की बीच वार पलटवार का दौर चल पड़ा है। हिमाचल सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने नेता प्रतिपक्ष के जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है।
हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए हिमाचल की कांग्रेस सरकार में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह जवाबी हमला बोला है। अनिरुद्ध ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस्तीफे की मांग वाले बयान का जवाब देते हुए कहा कि “जयराम जी का अहंकार सत्ता में रहकर तो था लेकिन उनका अहंकार विपक्ष में रहकर भी नहीं उतरा है।”
सरकार गिरने का सवाल नहीं
अनिरुद्ध सिंह ने लहजा तल्ख़ करते हुए आगे कहा कि शायद उनका गणित कमज़ोर रहा होगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा 68 की है, वर्तमान में 3 निलंबित हैं तो अब 65 की विधानसभा रही और कांग्रेस 38 विधायक हैं। सरकार गिरने का सवाल ही नहीं होता।”
सम्बंधित ख़बरें
कांगड़ा और मंडी में प्रकृति का कहर! 48 घंटे से धू-धू कर जल रहे जंगल, वन्य जीवों पर भी संकट
दिल्ली से शिफ्ट होगा राष्ट्रपति ऑफिस, 175 साल पुरानी मिट्टी की इमारत होगी नया ठिकाना, क्यों हो रहा बदलाव?
भारत के इस शहर में रहने आते हैं इजरायली नागरिक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिहार-हिमाचल, बंगाल को मिले नए राज्यपाल, दिल्ली में भी नए LG, विनय कुमार सक्सेना पहुंचे लद्दाख
#WATCH शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के बयान पर कहा, “जयराम जी का अहंकार सत्ता में रहकर तो था लेकिन उनका अहंकार विपक्ष में रहकर भी नहीं उतरा है। षायद उनका गणित कमज़ोर रहा होगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा 68 की है, वर्तमान में 3 निलंबित हैं तो… pic.twitter.com/Azq4W7AJS1 — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2024
क्या बोले थे जयराम ठाकुर?
जयराम ठाकुर ने अपने बयान में कहा था कि सरकार को प्रदेश के विकास की चिंता नहीं है। उसे चिंता यह है कि सरकार किस तरह से बचाई जाए। उन्होने यह भी कहा था कि प्रदेश में सुक्खू सरकार अभी टेक्निकल ग्राउंड पर चल रही है। लेकिन जनादेश सरकार के खिलाफ आ गया है। कांग्रेस यहां 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा का चुनाव हार गई है। इसलिए मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए!
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हुए थे। इनमें से 4 पर कांग्रेस तो 2 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। 68 विधानसभा सीटों वाले राज्य में अब कांग्रेस के पास यहां कुल 38 विधायक हो चुके हैं।
