Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज मनाया जा रहा है विश्व निमोनिया दिवस, जानिए इस बीमारी से बचाव के लिए क्या खाएं और क्या नहीं

निमोनिया की बीमारी का खतरनाक स्वरुप कोरोना के समय देखा गया था। इस दौरान निमोनिया के मामलों में इजाफा हुआ था इस बीमारी के प्रति जागरूकता का प्रसार करने के लिए विश्व निमोनिया दिवस मनाते है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Nov 12, 2024 | 05:05 AM

विश्व निमोनिया दिवस 2024 (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

World Pneumonia Day 2024: निमोनिया की बीमारी, अक्सर सर्दी के मौसम में देखने के लिए मिलती है जहां पर इस बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्वभर में आज यानि 12 नवंबर को विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है। इस बीमारी की स्थिति में किसी भी व्यक्ति को इसके तेज होने के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं होती है जिसकी वजह से मरीज की हालत बिगड़ने लगती है। निमोनिया की बीमारी का खतरनाक स्वरुप कोरोना के समय देखा गया था। इस दौरान निमोनिया के मामलों में इजाफा हुआ था इस बीमारी के प्रति जागरूकता का प्रसार करने के लिए विश्व निमोनिया दिवस मनाते है। चलिए जानते हैं इस दिवस का इतिहास औऱ बीमारी के बारे में।

2009 में हुई थी निमोनिया दिवस की शुरुआत

विश्व निमोनिया दिवस की शुरुआत का इतिहास साल 2009 का माना गया है जिसके बाद से हर साल विश्व निमोनिया दिवस मनाते है। इतिहास के मुताबिक, सबसे इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा 12 नवंबर 2009 को हुई थी। इस दिवस को मनाने के पीछे उद्देश्य विश्वभर में जागरूकता फैलाने से था। नवजात छोटे बच्चों में निमोनिया के मामले ज्यादा देखें जाते है दरअसल नवजातों की इम्यूनिटी कम होती है इस वजह से वे निमोनिया के जल्दी शिकार हो जाते है।

क्या होती है निमोनिया की बीमारी

यहां पर निमोनिया की बीमारी को स्पष्ट करते चलें तो, यह एक सांस से जुड़ी बीमारी है, जिसमें फेफड़ों में किसी प्रकार से संक्रमण बढ़ जाता है। इस प्रकार संक्रमण बढ़ने की स्थिति सर्दी के मौसम में ज्यादा देखने के लिए मिलता है। निमोनिया की स्थिति में फेफड़ों में सूजन होती है तो वहीं पर कई बार स्थिति ऐसी होती है कि, फेफड़ों में पानी भी भर जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

लग्जरी गाड़ियों का श्मशान बना वर्कशॉप, हिंगना MIDC में आग ने लिया विकराल रूप, फर्नीचर-स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक

Pope Leo का ट्रंप पर निशाना: ‘राजनीतिक लक्ष्यों के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल गलत’

बिहार में 1.25 लाख लोग अरेस्ट, 36 लाख लीटर पकड़ी गई शराब, एल्कोहल बंदी के बाद भी 2025 के आंकड़े चौंकाने वाले

पाकिस्तानी ड्रोन ने सांबा में गिराए गोला-बारूद, BSF ने किया जब्त, इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू

ये भी पढ़ें– 12 नवंबर को माता तुलसी और देव शालिग्राम का है शुभविवाह, ऐसे करें माता का श्रृंगार और सजाएं मंडप

जानिए निमोनिया होने पर क्या खाएं और क्या नहीं

यहां पर निमोनिया की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को खानपान पर ध्यान देना जरूरी होता है इसके लिए आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए चलिए जानते है..

1- इस बीमारी की स्थिति में रोगी की छाती पर सरसों के तेल में कपूर और तारपीन का तेल मिलाकर मालिश करने से दर्द से राहत मिलती है।
2- इस बीमारी में मौसमी सब्जियों में गाजर, लहसुन, तिल, मेथी, चुकंदर, प्याज, अजमोदा, पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकोली, जैसी सब्जियां खानी चाहिए।
3- निमोनिया में ठंडा पानी की जगह गर्म पानी पीते हैं तो इसमें एक चम्मच शहद का घोल फायदेमंद होता है।
4-फलों औऱ सब्जियों से बने ताजे सूप का सेवन करना चाहिए इसके लिए फलों का जूस भी काफी फायदेमंद होता है।
5-लहसुन निमोनिया की समस्या में सही होता है इसके लिए आप एक लहसुन की कली पीसकर 2 चम्मच गर्म पानी के साथ सुबह-शाम खाएं।
6-अदरक और तुलसी के रस का एक चम्मच शहद के साथ सेवन करें फायदा मिलता है।
7- सादे खाने के अलावा चावल का मांड, साबूदाना खीर, मसूर की दाल का सूप आदि खाना चाहिए।

निमोनिया में खाने की डाइट (सौ.सोशल मीडिया)

निमोनिया में क्या नहीं खाएं

यहां पर निमोनिया की स्थिति में कई चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है।

1- इस बीमारी की स्थिति में दूध और डेरी उत्पाद का सेवन न करें क्योंकि ये सभी चीजें शरीर में बलगम बढ़ाती है।
2- डाइट में कई बदलाव आ जाते है इसके लिए प्रोसेस्ड फूड और शीतल पेय का सेवन आपको निमोनिया में नहीं करना चाहिए।
3- इस बीमारी के मरीज को मीठे खाने से बचना चाहिए।
4- जिस खाने में आर्टिफिशियल कलर मिलाते है उसे खाने से परहेज करना जरूरी है।
5- निमोनिया की स्थिति में जिन चीजों से एलर्जी हैं उसे नहीं खाना चाहिए।

 

World pneumonia day is being observed today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2024 | 05:05 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.