Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में 1.25 लाख लोग अरेस्ट, 36 लाख लीटर पकड़ी गई शराब, एल्कोहल बंदी के बाद भी 2025 के आंकड़े चौंकाने वाले

Liquor Seizure in Bihar: बिहार में शराबबंदी के बावजूद 2025 में 36.3 लाख लीटर शराब की बरामदगी और 1.25 लाख से अधिक गिरफ्तारियों ने प्रशासन और कानून की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: Jan 10, 2026 | 08:44 AM

फोटो- AI

Follow Us
Follow Us:

Bihar Liquor Ban 2025 Statistics: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए लगभग नौ साल बीत चुके हैं, लेकिन तस्करों का जाल अब भी गहरा बना हुआ है। साल 2025 के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि पुलिस की सख्ती के बावजूद शराब की खेप राज्य में लगातार पहुंच रही है, जिससे इस कानून की जमीनी हकीकत पर बहस छिड़ गई है।

बिहार सरकार ने अप्रैल 2016 में राज्य के भीतर शराब के निर्माण, व्यापार, भंडारण और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, हाल ही में जारी 2025 के आंकड़े एक अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, अकेले वर्ष 2025 में बिहार पुलिस ने कुल 36.3 लाख लीटर से अधिक शराब जब्त की है। यह आंकड़ा न केवल कानून के उल्लंघन की व्यापकता को दर्शाता है, बल्कि तस्करी के सिंडिकेट की सक्रियता की ओर भी इशारा करता है।

विदेशी शराब की मांग तेज

जब्त की गई शराब के विश्लेषण से पता चलता है कि बिहार में विदेशी शराब की मांग और आपूर्ति दोनों अधिक हैं। 2025 की कुल जब्ती में 18.99 लाख लीटर भारत निर्मित विदेशी शराब (IMFL) और 17.39 लाख लीटर देशी शराब शामिल थी। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने 1,31,628 लीटर अन्य अवैध शराब भी बरामद की है। डीजीपी के अनुसार, जब्ती और गिरफ्तारी के इन मामलों में पिछले वर्षों की तुलना में लगभग 25 से 30 प्रतिशत की समग्र वृद्धि देखी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार

31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर

Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड

गिरफ्तारियों का बढ़ता रिकॉर्ड

शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने गिरफ्तारियों की रफ्तार भी तेज की है। आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में कुल 1,25,456 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2024 में यह संख्या 1,21,671 थी। यह गिरफ्तारियों में लगभग तीन प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। हालांकि प्रशासन इसे अपनी सक्रियता मान रहा है, लेकिन विशेषज्ञों का एक वर्ग इसे समाज में अवैध गतिविधियों के विस्तार के रूप में देख रहा है।

289 बड़े तस्करों की पहचान, एक्शन तेज

पुलिस अब केवल शराब पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि तस्करों के आर्थिक तंत्र को ध्वस्त करने की रणनीति पर काम कर रही है। डीजीपी ने बताया कि 2025 में 289 बड़े तस्करों की पहचान की गई है, जिन्होंने अवैध व्यापार से अकूत संपत्ति अर्जित की है। इन अपराधियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत संपत्ति कुर्की और जब्ती की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: आतिशी का ‘फेक वीडियो’ शेयर करने पर बढ़ी कपिल मिश्रा की मुश्किलें, कांग्रेस विधायकों पर भी FIR दर्ज

साल भर में शराबबंदी को लकर क्या-क्या हुआ?

शराब तस्करी रोकने के लिए ‘विशेष अभियान समूह’ (SOG) ने अपनी सक्रियता बढ़ाई है। 2025 में कुल 38 अंतर-राज्यीय अभियान चलाए गए, जिनमें झारखंड (15), उत्तर प्रदेश (17), छत्तीसगढ़ (4) और मध्य प्रदेश (2) शामिल हैं। इन ऑपरेशनों के दौरान 2,27,182 लीटर शराब और 55 से अधिक वाहन जब्त किए गए। 2024 के मुकाबले, जहां केवल 4 ऐसे अभियान चले थे, 2025 की यह कार्रवाई पुलिस की आक्रामक रणनीति को स्पष्ट करती है। राहत की बात यह रही कि सख्त निगरानी के चलते 2025 में कोई बड़ी जहरीली शराब त्रासदी सामने नहीं आई है।

Bihar liquor ban 2025 report seizure arrest statistics dgp updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 10, 2026 | 08:44 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar Liquor Case
  • Bihar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.