World Health Day 2025: Healthy beginnings, Hopeful futures…थीम के साथ आज है वर्ल्ड हेल्थ डे, जानिए कैसे बनाएं सेहत बेहतर
हर साल दुनियाभर में आज यानि 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस यानि World Health Day मनाया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के जरिए लोगों को सेहत के प्रति सजग बनाया जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
World Health Day 2025: हर व्यक्ति का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है ताकि उम्रभर किसी बीमारी के रह सकें। मौजूदा जीवन में हर कोई खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान की चपेट में है इसकी वजह से इंसानों को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर का हाई और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां घेर रही है। इसे देखते हुए ही हर साल दुनियाभर में आज यानि 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस यानि World Health Day मनाया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के जरिए लोगों को सेहत के प्रति सजग बनाया जाता है। चलिए जानते है इस बार क्या है विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम और इसकी शुरूआत कब हुई।
जानिए क्या है Health Day 2025 की थीम
इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम की बात करें तो, ‘Healthy beginnings, Hopeful futures’ इसे सरल भाषा में समझें तो, स्वस्थ शुरूआत से आशावादी भविष्य का निर्माण होता है। हर साल हेल्थ डे की थीम बदलती रहती है इस बार गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और नवजात शिशुओं की देखभाल पर निर्भर थीम है। यहां पर इस साल मनाए जा रहे विश्व स्वास्थ्य दिवस के जरिए गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की मौत को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इसका कारण एक सर्वे के अंतर्गत निर्धारित है।
सर्वे के अनुसार, हर साल लगभग 300,000 महिलाएं गर्भावस्था या प्रसव के दौरान अपनी जान गंवा देती हैं, जबकि 20 लाख से अधिक बच्चे अपने पैदा होने के पहले महीने में ही मर जाते हैं। वहीं, लगभग 20 लाख बच्चे तो मृत पैदा होते हैं। इस अभियान के जरिए माताओं और नवजात शिशुओं के सेहत की बात की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Birth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
जानिए कब हुई इस दिवस को मनाने की शुरूआत
इस विश्व स्वास्थ्य दिवस के इतिहास की बात की जाए तो काफी पुराना माना गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि WHO द्वारा पहली बार इसे 7 अप्रैल 1948 को मनाया गया था लेकिन इस दिवस को मनाने की पहल सन् 1950 में की गई। दरअसल उस दौरान महामारी और गंभीर बीमारियों का आंकड़ा काफी तेज था और लोगों को बीमारियों के साथ इलाज की कोई जानकारी नहीं थी। इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने की पहल की गई।
इस दिन को मनाने के पीछे महत्व लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, सभी लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और ग्लोबल हेल्थ चैलेंजेस को लेकर नियमों व उपचारों को बढ़ावा देना है। हेल्थ डे को विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा हेल्थ डिपार्टमेंट्स, संगठनों और आम जनता की सेहत के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी (सौ. सोशल मीडिया)
कैसे रखना चाहिए गर्भवती महिला और नवजातों की सेहत का ख्याल
विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर आप गर्भवती महिलाओं और नवजातों की सेहत के लिए जरूरी कदम उठाए जाते है यानि सेहत का ख्याल रखा जाता है।
1.यहां पर इस दिवस के जरिए जागरूकता बढ़ाई जाती है। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खान-पान, सही और पौष्टिक डाइट के बारे में जानकारी दी जाएं।
2. समय-समय पर गर्भवती महिलाओं की सेहत के लिए शुरुआती जांचों में बदलाव और सही उपचार के प्रबंध किए जा सकते हैं।
3. गर्भावस्था के दिन मेंटल हेल्थ पर बुरा असर हो सकता है इसका ध्यान रखना चाहिए। कई बार पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को नए अनुभवों और बदलावों के कारण स्ट्रेस महसूस होने लगता है।
4. गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानी के साथ शारीरिक गतिविधियों का पालन करना आवश्यक होता है। आलस और कम व्यायाम भी सेहत गर्भावस्था में सेहत खराब कर सकता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
5. अस्पताल में गर्भवती महिला के लिए डिलीवरी के लिए भी सही उपकरणों, सही स्वास्थ्य सेवाओं और शिशु के लिए पर्याप्त और बेहतर वातावरण देने की सुविधा का आयोजन करना चाहिए।
