महिलाओं को इन बीमारियों का होता है खतरा, जानिए बचने के लिए क्या करें
एक महिला अपने जीवन में कई जिम्मेदारियां निभाती हैं। लेकिन इन सबके बीच कई बार वह खुद को सेहत को लेकर लापरवाही कर देती हैं। दुनियाभर में आज भी कई महिलाएं विभिन्न बीमारियों से परेशान हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ समस्या
- Written By: सीमा कुमारी
महिलाओं में इन बीमारियों का ज्यादा खतरा (सौ.सोशल मीडिया)
Health Tips : चाहे महिला वर्किंग हो या फिर हाउस वाइफ उनकी जिम्मेदारियां अपने परिवार के प्रति कभी खत्म नहीं होती है। आपको बता दें, महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों का ख्याल रखने में इतनी ज्यादा बिजी हो जाती हैं कि वो अपनी सेहत को कहीं-न-कहीं नजरअंदाज कर बैठती हैं। क्या आप भी इस बात से अभी तक बेखबर हैं कि महिलाओं में किन बीमारियों का ज्यादा खतरा होता है? आइए जानते है इस बारे में-
महिलाओं में किन बीमारियों का ज्यादा खतरा होता है
गठिया की प्रॉब्लम
सम्बंधित ख़बरें
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
क्या सचमुच खाली पेट केला बन सकता है सेहत का दुश्मन? जानिए वो बातें जो शायद आपको आज तक किसी ने नहीं बताईं
Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
ब्लड शुगर कंट्रोल रखना है तो इन सब्जियों से बना लें दूरी, नहीं तो तेजी से बढ़ सकता है ग्लूकोज लेवल
महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों का ख्याल रखने में इतनी ज्यादा बिजी हो जाती हैं कि वो अपनी सेहत को कहीं-न-कहीं नजरअंदाज कर बैठती हैं। ऐसे में महिलाओं को गठिया की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कमजोर हड्डियों और मांसपेशियों की वजह से आर्थराइटिस हो सकता है। अगर आप अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में कैल्शियम रिच खाने-पीने की चीजों को शामिल कर लेना चाहिए।
खराब पाचन
पोषण और फाइबर की कमी से महिलाओं के पाचन-तंत्र पर नकारात्मक असर पड़ता है। इससे गैस, एसिडिटी, कब्ज और अन्य पाचन समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
ब्रेस्ट कैंसर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं को होने वाला सबसे कॉमन कैंसर है। ब्रेस्ट कैंसर की वजह से होने वाली मौत के आंकड़े भी चिंता का विषय हैं। ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान पर खास ध्यान देने की जरूरत है।
डायबिटीज
डायबिटीज भी महिलाओं की सेहत पर अटैक कर सकती है। अगर आप इस साइलेंट किलर बीमारी का शिकार बनने से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए। डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए आप योग और मेडिटेशन की मदद भी ले सकते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
अनिद्रा की समस्या
ज्यादा देर तक स्क्रीन टाइम, तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण ज्यादातर महिलाओं में नींद की समस्या देखने को मिलती है। सही समय पर पर्याप्त नींद नहीं लेने से शरीर और दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे थकान, चिड़चिड़ापन और काम में ध्यान न लगने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसीलिए महिलाओं को चाहिए कि वो आठ घंटे की नींद जरूर पूरी करें।
