-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Why Stomach Gets Upset At High Altitude Travel Tips
ऊंचाई पर ट्रैवलिंग का है प्लान? पेट की समस्याओं से बचने के लिए जरूर करें ये चीजें
- Written By: प्रीति शर्मा
Health Tips: ऊंचाई पर ट्रैवलिंग के दौरान ऑक्सीजन की कमी और खानपान में बदलाव के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। सावधानियां और जरूरी चीजों का ध्यान रखकर इन दिक्कतों से बचा जा सकता है।

पेट खराब (सौ. फ्रीपिक)
Health on Hills: नए साल में लोग छुट्टियां मनाने पहाड़ों और ऊंची जगहों पर घूमने जा रहे हैं। लेकिन ऊंचाई पर यात्रा करते समय अक्सर पेट खराब हो जाता है। इसका मुख्य कारण हाइपोक्सिया यानी ऑक्सीजन की कमी है।
ऊंचाई पर वेगस नर्व सही काम नहीं करती पाचन धीमा पड़ जाता है, गैस बनती है और पेट फूलता है। ठंड भी पाचन को और धीमा कर देती है। ट्रैवल से माइक्रोबायोम पर भी असर पड़ता है। ऐसे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने ऊंचाई पर ट्रैवल करने वालों के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी।
न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि हाई एल्टीट्यूड पर सिर्फ पेट फूलना ही नहीं होता, बल्कि पूरा पेट बेतरतीब हो जाता है। इसका मुख्य कारण है हाइपोक्सिया, यानी ऑक्सीजन की कमी, जो शरीर के नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है। इससे पाचन भी प्रभावित होता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या सचमुच खाली पेट केला बन सकता है सेहत का दुश्मन? जानिए वो बातें जो शायद आपको आज तक किसी ने नहीं बताईं
मानसून में डायबिटीज मरीजों को क्यों रहना चाहिए ज्यादा सतर्क? जानें जरूरी हेल्थ टिप्स
Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
क्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
यह भी पढ़ें:- सर्दियों में सीने का दर्द कहीं खतरे की घंटी तो नहीं? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जानें बचाव के तरीके
उन्होंने एक स्टडी का हवाला देते हुए बताया कि हाइपोक्सिया जीआई मोटिलिटी यानी आंतों की गति को धीमा करता है पाचन में बदलाव करता है।
गैस-ब्लोटिंग की असली वजह
ऊंचाई बढ़ने पर हाइपोक्सिया के कारण वेगस नर्व ठीक से काम नहीं करती। वेगस नर्व पाचन को कंट्रोल करती है, लेकिन ऑक्सीजन की कमी से यह खराब हो जाती है। नतीजतन आंतों की गतिशीलता (मोटिलिटी) धीमी पड़ जाती है, एंजाइम सही से रिलीज नहीं होते और पेट देर से खाली होता है। इससे गैस, ब्लोटिंग और असहजता बढ़ जाती है। इसके अलावा ऊंचाई पर ठंड का मौसम सिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय कर देता है जो फाइट या फ्लाइट मोड है। यह मोड शरीर को एनर्जी बचाने के लिए मजबूर करता है जिससे पाचन और धीमा हो जाता है।
एक्सपर्ट के अनुसार यह सिर्फ एयर प्रेशर की समस्या नहीं है बल्कि पूरा नर्वस सिस्टम एनर्जी कंजर्वेशन मोड में चला जाता है। ट्रैवल का असर भी पेट के माइक्रोबायोम पर पड़ता है जो गट बैक्टीरिया का संतुलन है। ऊंचाई पर यह असर और बढ़ जाता है जिससे पाचन संबंधी समस्याएं गंभीर हो सकती हैं।
करें ये काम
न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह के अनुसार जिस तरह सूटकेस पैक करने से पहले सोच-समझकर तैयारी करते हैं उसी तरह पेट को भी तैयार करें। सफर पर निकलने से पहले हल्का भोजन लें। इसके अलावा हाइड्रेशन का ध्यान रखें और ऐसे भोजन या नाश्ते का चुनाव करें जो पाचन को सपोर्ट करें।
Why stomach gets upset at high altitude travel tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ढोलक बजाते हुए ‘हरे कृष्णा’ गाती दिखी विदेशी बच्ची, 19 सेकंड का VIDEO जीत रहा लोगों का दिल
Jul 08, 2026 | 06:14 PMदतिया उपचुनाव में बढ़ी सियासी हलचल, नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा नामांकन पत्र; 4 और दावेदारों ने लिया फॉर्म
Jul 08, 2026 | 06:08 PMYogini Ekadashi: योगिनी एकादशी 2026: इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, मान्यता है कि खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Jul 08, 2026 | 06:03 PM₹500 करोड़ से सीधे 51,000000000 का मुनाफा… ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कैसे पलटी BSNL की किस्मत
Jul 08, 2026 | 06:00 PMशिंदे गुट के कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में बड़ा मोड़
Jul 08, 2026 | 05:55 PMNCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस किताब में बड़े बदलाव, हटाए गए हिटलर और विभाजन से जुड़े संदर्भ
Jul 08, 2026 | 05:50 PMदिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
Jul 08, 2026 | 05:50 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














