सर्दियों का असली सुपरफूड है छुहारा, फायदे जानकर आज से ही खाना कर देंगे शुरू
Dry Dates Benefits: सर्दियों में छुहारा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद आता है लेकिन कई लोग नहीं जानते हैं कि इसका रोजाना सेवन शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। आप भी इसे डाइट में शामिल जरूर करें।
- Written By: प्रीति शर्मा
सर्दियों में अक्सर शरीर थकान, कमजोरी और रोगों की चपेट में जल्दी आ जाता है। ऐसे में एक सुपरफूड आपके शरीर को इन बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं छुहारे यानी डेट्स की। पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्राई फ्रूट शरीर को अंदर से गर्म, मजबूत और एनर्जेटिक रखता है।
छुहारे की तासीर गर्म होती है जिसकी वजह से इसे सर्दियों में खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप बीमारियों को खुद से दूर रखना चाहते हैं तो इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Real Turmeric vs Fake Turmeric: कहीं आपकी हल्दी में तो नहीं मिल रहा जहर? ऐसे करें असली-नकली की पहचान
Infertility Problem: भारत में 23% पुरुष हैं बांझपन की समस्या से परेशान, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
पुणे मनपा में निजी अस्पतालों पर फूटा गुस्सा, शव रोकने और मरीजों को लौटाने पर 10 दिन में होगी सख्त कार्रवाई
Everyday Yoga: समय की कमी है तो रोज सिर्फ 15 मिनट में करें ये 5 योगासन, पूरी बॉडी रहेगी फिट और हेल्दी
छुहारे में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जिसकी वजह से इसका रोजाना सेवन एनीमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों में खून की कमी रहती है उनके लिए इसका सेवन अच्छा है। आप इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।
पाचन से जुड़ी समस्या जैसे कब्ज, गैस, अपच या अन्य समस्याओं को दूर करने में भी छुहारा काफी मदद करता है। इसे खाने से पेट सही रहता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।
कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर छुहारे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दूध के साथ इसका सेवन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए लाभदायक होता है। इससे जोड़ों में दर्द की समस्या भी दूर हो सकती है।
अगर आप दिनभर एनर्जेटिक रहना चाहते हैं तो डाइट में छुहारे को शामिल कर सकते हैं। इससे आपको थकान नहीं होगी और दिनभर आसानी से काम कर पाएंगे। इसमें प्राकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट होता है।
छुहारे को आप कई तरह से खा सकते हैं। इसे दूध में उबालकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसका सेवन करें। सूखा भी इसे डाइट में शामिल किया जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए अक्सर लोग इसे मिठाई में इस्तेमाल करते हैं।
