दही किसे करता है नुकसान, और किन चीजों के साथ दही खाना हो सकता है खतरनाक
पोषक तत्वों से भरपूर दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोज़ाना ताजा दही खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते है। आपको बता दें कि दही का सेवन कुछ लोगों के लिए फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
दही के नुकसान,
Dahi Ke Nuksan: पोषक तत्वों से भरपूर दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोज़ाना ताजा दही खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते है। आपको बता दें कि दही का सेवन पाचन, इम्यूनिटी,गट हेल्थ के लिए सही माना जाता है।
क्योंकि दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है। लेकिन,आपको जानकारी के लिए बता दें कि कुछ लोगों के लिए दही का सेवन फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं, किन लोगों को दही नहीं खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: नौकरी-कारोबार में कामयाबी के अलावा, वैवाहिक संबंधों में मिठास का सकते हैं ये टोटके
सम्बंधित ख़बरें
ब्लड शुगर कंट्रोल रखना है तो इन सब्जियों से बना लें दूरी, नहीं तो तेजी से बढ़ सकता है ग्लूकोज लेवल
Brain Health: कम नींद और लंबे वर्किंग आवर्स बना सकते हैं दिमाग को समय से पहले बूढ़ा, जानिए एक्सपर्ट्स के उपाय
शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो गई है? रोज की डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड, थकान और कमजोरी से मिलेगी राहत
Balatod Pain : बालतोड़ की दर्दनाक गांठ से हैं परेशान? अपनाएं ये देसी उपाय, सूजन और दर्द में मिल सकती है राहत
जानिए किन लोगों को दही का सेवन नुकसानदायक हो सकता है
सर्दी-जुकाम
बता दें, दही की तासीर ठंडी होती है, जो अस्थमा रोगियों के लिए सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी की वजह बन सकती है। इसलिए सर्दी के मौसम में दही का सेवन करने से बचें।
ब्लोटिंग
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपको पेट संबंधी समस्या हैं तो आप भूलकर भी रात के समय दही का सेवन न करें। क्योंकि इससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
लैक्टोज इंटोलरेंस
जैसा कि दही में लैक्टोज होता है, जो लैक्टोज इंटोलरेंस लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए आप दही का सेवन करने से बचें। वरना आपको फायदा की जगह नुकसान पहुंच सकता है।
वजन
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, दही का सेवन ज्यादा करने से वजन बढ़ सकता है। क्योंकि, दही में कैलोरी होती है। इसलिए अगर आप डाइट पर हैं, तो लो फैट दही का सेवन करें।
इन चीजों के साथ भूलकर भी न करें दही का सेवन
दही के साथ खट्टे फल
दही को कभी भी खट्टे फलों के साथ नहीं लेना चाहिए, जैसे टमाटर, मौसमी, नींबू या और कोई फल जो खट्टे हो उसे दही के साथ कभी न खाएं। साथ ही दही को खरबूजे के साथ भी नहीं खाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, ये दोनों एक दूसरे के विरुद्ध आहार माने जाते हैं।
दही के साथ न लें नॉनवेज
दही के साथ कभी भी मांस और अंडा नहीं खाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो खाना डाइजेस्ट होने में दिक्कत हो सकती है। इसके साथ ही आपको पेट में दर्द, अपच और दस्त हो सकता है। ऐसे में यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
