-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- White Butter Benefits Homemade White Butter Health Benefits How To Eat
White Butter Benefits: हड्डियों और त्वचा के लिए वरदान है घर का सफेद मक्खन, जानिए इसे खाने का सही तरीका
- Written By: रीता राय सागर
White Butter Nutrition: घर का बना सफेद मक्खन स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है। यह त्वचा को हेल्दी रखने और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद करते हैं। जानिए इसके प्रमुख फायदे।

सफेद मक्खन (फोेटो.सोशल मीडिया)
White Butter Benefits: सफेद मक्खन यानी व्हाइट बटर हमारी डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोग कई तरीकों से सफेद मक्खन को खाना पसंद करते हैं। आम तौर पर बाजार में उपलब्ध पीले-पैकेट बंद मक्खन का इस्तेमाल सभी घरों में किया जाता है। ये मक्खन स्वाद में बेहतर हो सकता है, लेकिन सेहत की दृष्टि से इसके कई नुकसान हैं।
घर पर बने होममेड सफेद मक्खन स्वादिष्ट होने के साथ ही ढेर सारे गुणों से भरपूर होता है। यह इंस्टेंट एनर्जी देता है और सेहत के लिए फायदेमंद है। यह गुड फैट का सोर्स होता है। यही वजह है कि यह बाजार में मिलने वाले बटर की तुलना में एक हेल्दी ऑप्शन साबित होता है।
सफेद मक्खन के फायदे
सफेद मक्खन में विटामिन D और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपकी हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं। अगर आप एनर्जी से भरपूर रहना चाहते हैं, तो घर का बना सफेद मक्खन खा सकते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड् की मात्रा अधिक होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Heart Health: बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और दिल की सेहत के लिए लाभकारी हैं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स, जानिए इनके फायदे
Fridge Storage: फ्रिज में रखते ही क्यों सूख जाते हैं नींबू? जानिए वो आसान ट्रिक, जिससे हफ्तों तक रहेंगे रसीले
Eye Health Tips: आंखों की रोशनी का रखना चाहते हैं ख्याल, रोज सिर्फ 2 मिनट करें त्राटक क्रिया, मिलेंगे कई फायदे
Mouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
शरीर से फैट को कम करने में मददगार
सफेद मक्खन में कॉन्जुगेटेड लिनोलिक एसिड यानी सीएलए होता है, जो डेयरी प्रोडक्टस में पाया जाने वाला एक प्रकार का फैटी एसिड है। सीएलए विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ पहुंचाता है, जिसमें बेहतर इम्यून फंक्शन, इंफ्लेमेशन में कमी और संभावित कैंसर विरोधी गुण शामिल हैं। कई अध्ययन बताते हैं कि सीएलए शरीर में फैट को कम करने में मदद करता है।
पाचन तंत्र में सुधार
सफेद मक्खन में ब्यूटायरेट होता है, जो एक शॉर्ट-चेन फैटी एसिड होता है। यह गट हेल्थ को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। ब्यूटायरेट कोलन में डाइटरी फाइबर के फर्मेंटेशन होता है और कोलन सेल्स के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, सूजन को कम करता है और कोलन से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है। सफेद मक्खन खाने से पाचन तंत्र को ब्यूटायरेट का सीधा सोर्स मिलता है, जिससे इसे बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
विटामिन से भरपूर
सफेद मक्खन फैट-सॉल्युबल विटामिन जैसे ए, डी, ई और के का अच्छा स्रोत है। विटामिन ए अच्छी आई विजन, इम्यून फंक्शन और त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने का काम करता है। वहीं, विटामिन डी कैल्शियम अब्जॉर्प्शन और हड्डियों को मजबूत बनाता है। जबकि विटामिन ई और के स्किन हेल्थ और खून के थक्के जमने के लिए जरूरी हैं।
त्वचा को हेल्दी बनाता है
यह त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार लाता है। सफेद मक्खन में मौजूद विटामिन और हेल्दी फैट स्किन हेल्थ के लिए अच्छा होता है। विटामिन ए त्वचा के ड्राईनेस को रोकता है, जबकि विटामिन ई एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है। यह त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। सफेद मक्खन में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को मॉइश्चराइज, कोमल और युवा बनाए रखने में मदद करते हैं।
मूड करता है बेहतर
हेल्दी फैट को अपनी डाइट में शामिल करने से आपका मूड बेहतर होता है। हेल्दी फैट में सेचुरेटेड और अनसेचुरेटेड फैट पाए जाते हैं, जो सेल स्ट्रक्चर, हार्मोन प्रोडक्शन और आपके ऊर्जा स्तर को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। ये फैट ब्रेन फंक्शनिंग में मदद करता है और मूड में सुधार होता है।
White butter benefits homemade white butter health benefits how to eat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
White Butter Benefits: हड्डियों और त्वचा के लिए वरदान है घर का सफेद मक्खन, जानिए इसे खाने का सही तरीका
Jul 16, 2026 | 12:21 PMमहाराष्ट्र में बढ़े बिजली बिल पर घमासान, कांग्रेस ने वसूली पर रोक लगाने की उठाई मांग
Jul 16, 2026 | 12:09 PMPM Modi कल जींद से दिखाएंगे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, हरियाणा में विशेष तैयारियां पूरी
Jul 16, 2026 | 12:08 PMठाणे के विकास में कच्छी समाज का योगदान, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने किया समाजरत्नों को किया सम्मानित
Jul 16, 2026 | 12:08 PMHC के हंटर के बाद जागी नागपुर मनपा: बारिश से पहले गड्ढों का अंतिम संस्कार शुरू, मंगलवारी जोन ने मारी बाजी!
Jul 16, 2026 | 12:04 PMश्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: हिंदू पक्ष का बड़ा प्रस्ताव, मेवात में मस्जिद के लिए 10 एकड़ जमीन देने की पेशकश
Jul 16, 2026 | 11:59 AMमुरैना में बेटे के अपहरण का मास्टरमाइंड निकला पिता, दोस्तों के साथ की रेकी फिर दिया वारदात को अंजाम
Jul 16, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM














