हेल्दी लाइफ़ के लिए योग ज़रूरी, जानिए कौन सा योगासन किस बीमारी के लिए है फायदेमंद
योग को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। योग करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आज आइए आपको बताते हैं कि, किस बीमारी में कौन सा योग करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
किस बीमारी में कौन सा योग करना फायदेमंद (सौ.सोशल मीडिया)
पिछले कुछ वर्षो में योग के प्रचलन में तेज़ी से वृद्धि हुई है। योग को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। योग न केवल शरीर को मजबूती देता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।
हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। आपको बता दें, इस साल योग दिवस ‘योगा फॉर बन अर्थ, वन हेल्थ’ यानी ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योगा’ की थीम पर मनाया जाएगा। योग करना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है।
योग करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आज आइए आपको बताते हैं कि, किस बीमारी में कौन सा योग करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो
Soft Roti Tips: गर्म पानी और नमक से गूंथें आटा, घंटों रहेंगी नरम; 3 आसान ट्रिक जो हर गृहिणी को जानना चाहिए
Kangana Ranaut: ‘टू मच प्रोटीन मेक्स यू डम्ब’, क्या सच में ज्यादा प्रोटीन नुकसानदायक है? क्या कहता है विज्ञान
किस बीमारी में कौन सा योग करना फायदेमंद
हाई बीपी
योग विशेषज्ञ के अनुसार, हाई बीपी की समस्या से आजकल हर कोई परेशान है। हाई ब्लड प्रेशर युवाओं को तेजी से अपना शिकार बना रहा है। इसे कंट्रोल में करने के लिए दवाओं के साथ योग का भी सहारा ले सकते है। अगर आपको हाई बीपी की समस्या रहती है इसे योगासन की मदद से दूर कर सकते हैं। इसके लिए शवासन, प्राणायाम और अधो-मुखश्वनासन को अपनाकर आप हाई बीपी की समस्या को दूर कर सकते हैं।
माइग्रेन
माइग्रेन की समस्या को दूर करने के लिए योग का भी सहारा ले सकते है। आपको बता दें माइग्रेन एक ऐसी स्थिति है जिसमें तेजी से सिरदर्द होता है। आप माइग्रेन की समस्या होने पर उष्ट्रासन, बालासन और शवासन इन योग को कर सकते हैं। हेल्दी रहने और इन बीमारियों से बचने के लिए आपको योगासन करने चाहिए।
अस्थमा
योग के माध्यम से भी अस्थमा को भी कंट्रोल किया जा सकता है। अस्थमा के मरीज को प्राणायाम, भुजंगासन, सेतुबंधासन, कपालभाति, और भस्त्रिका करना चाहिए। इन्हें करने से सांस लेने की क्षमता में सुधार होता है।
दुबलेपन की वजह से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये चीज़ें, पर्सनेलिटी निखर कर आएगी सामने!
मोटापा
जैसा की आप जानते है कि शरीर की कई बीमारियों की जड़ मोटापा ही है। मोटापा कम करने के लिए योगासन का सहारा ले सकते है। वजन कम करने के लिए ताड़ासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन कर सकते हैं।
मौजूदा समय में दुनियाभर में डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह एक लाइलाज बीमारी है जिसे आमतौर पर दवाओं और खानपान के अलावा योग के माध्यम से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए कपालभाति प्राणायाम, धनुरासन और चक्रासन करना अच्छा होता है। इन एक्सरसाइज को करने से डायबिटीज की समस्या को खत्म कर सकते हैं।
