स्तनपान कराने वाली महिलाओं के अलावा इन लोगों को गाजर से करना चाहिए परहेज़, वजह जानिए
वैसे तो गाजर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन कुछ लोगों को इसे ज़्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। गाजर का जरूरत से ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
किन्हे गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए जानिए ,(सौ.सोशल मीडिया)
Side Effects Of Carrot: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजारों में गाजर बिकने लगती है। सर्दियों में अधिकतर लोग गाजर के हलवा, अचार और सब्जी का सेवन करना पसंद करते हैं। गाजर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए।
जी हां, कुछ लोगों के लिए गाजर का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। गाजर का जरूरत से ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। तो आइए जानते है किन लोगों को गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए।
इन लोगों को गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
Hair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
मुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
पेट से जुड़ी समस्याएं
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि आप भी अक्सर पेट की समस्याओं से परेशान हैं, तो गाजर खाते समय थोड़ा सावधान रहना चाहिए। गाजर में बहुत सारे फाइबर होते हैं, जो पेट के लिए अच्छे हैं, लेकिन अधिक फाइबर अपच, गैस और कब्ज को जन्म दे सकता है। ऐसी समस्या से बचने के लिए गाजर को बहुत अधिक नहीं खाना चाहिए।
एलर्जी की समस्या
कई लोगों की स्किन पर अक्सर एलर्जी की समस्या बनी रहती है। खुजली, रैशेज और दानों की वजह से ये बहुत ज्यादा दिक्कत भरी होती है। अगर, आपके साथ भी यही स्थिति है, तो आपको गाजर का सेवन जरा सोच-समझकर ही करना चाहिए।
दरअसल, गाजर आपकी एलर्जी को ट्रिगर करने या बढ़ाने का काम कर सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही कम मात्रा में गाजर का सेवन कर के अपनी बॉडी का रिएक्शन जरूर चेक कर लेना चाहिए।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
डायबिटीज के मरीज
डायबिटीज के मरीजों को भी अधिक मात्रा में गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में, इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। अगर आप शुगर के पेशेंट हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
स्तनपान कराने वाली स्त्रियां
एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि आप एक छोटे बच्चे की मां हैं और उसे दूध पिलाती हैं, तो गाजर का बहुत अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। वास्तव में, गाजर को डाइट में अधिक मात्रा में शामिल करने से महिलाओं का दूध का स्वाद कुछ बदल सकता है, जो बच्चों के लिए मुश्किल हो सकता है। साथ ही मां को भी समस्या हो सकती है।
अनिद्रा से पीड़ित
रात में करवटें बदलने के बाद भी आपको नींद नहीं आती है, तो गाजर का बहुत कम सेवन करें। गाजर का पीला भाग असल में बहुत गर्म होता है। जब ये पेट में जाता है, पेट में जलन शुरू होता है, जो नींद और अधिक उड़ान भरता है। यही कारण है कि गाजर को कम मात्रा में खाना चाहिए अगर आप चैन की नींद सोना चाहते हैं।
