-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Which Mistakes Can Increase The Risk Of Down Syndrome
Down Syndrome Baby: जानिए किन कारणों से बढ़ता है इस बीमारी का खतरा, कैसे करें बचाव
- Written By: दीपिका पाल
कई बार प्रेग्नेंसी के दौरान अगर आप सावधानी नहीं बरतते है तो बच्चे की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है। आखिर प्रेग्नेंसी के दौरान कौन सी गलतियां होती है जो डाउन बेबी सिंड्रोम को बढ़ा देती है।

कैसे पनपता है डाउन बेबी सिंड्रोम (सौ.सोशल मीडिया)
Down Syndrome Baby : सेहत का ख्याल हमेशा रखना बेहद जरूरी होता है हर व्यक्ति के जीवन में कई दौर आते है जो उसे बेहतर बनाने और उस दौर में ख्याल रखने में मदद करते है। महिलाओं के जीवन में शादी के बाद मां बनने का एक लम्हा आता है जहां पर महिला की जिंदगी बदल जाती है। प्रेग्नेंसी के दौर से लेकर डिलीवरी तक महिलाओं को सेहत का बेहतर ख्याल रखना जरूरी होता है।
कई बार प्रेग्नेंसी के दौरान अगर आप सावधानी नहीं बरतते है तो बच्चे की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है। यहां पर आपने डाउन बेबी सिंड्रोम के बारे में जानकारी ली होगी आखिर प्रेग्नेंसी के दौरान कौन सी गलतियां होती है जो इस बीमारी को बढ़ाने का काम करती है।
कैसे पनपता है ये डिसऑर्डर
आपको बताते चलें कि, डाउन बेबी सिंड्रोम एक तरह से आनुवांशिक डिसऑर्डर होता है जो महिलाओं के गर्भ में पैदा होता है और इसका मुख्य कारण माता-पिता की कुछ गलतियां हो सकती हैं। दरअसल इस डिसऑर्डर में बच्चे के शरीर की सेल्स में एक्स्ट्रा क्रोमोसोम पाया जाता है. हर इंसान में 23 जोड़ी गुणसूत्र (Chromosomes) होते हैं, लेकिन डाउन सिंड्रोम से प्रभावित बच्चों में 21वें गुणसूत्र की एक एक्स्ट्रा कॉपी होती है। मानसिक और फिजिकल ग्रोथ में असर पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
World Fragile X Day: क्या है फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम? जानिए इस दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज
Screen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
Dengue Platelets: डेंगू में क्यों कम हो जाते हैं प्लेटलेट्स? क्या QDENGA वैक्सीन कर सकती है बचाव
Curry Leaves Benefits: करी पत्ते के लाजवाब फायदे, डायबिटीज से लेकर बालों और पाचन तक, जानिए क्यों है यह सुपरफूड
इन गलतियों से बढ़ता है डाउन सिंड्रोम का खतरा
आपको बताते चलें कि, प्रेग्नेंसी के दौरान की गई गलतियां डाउन सिंड्रोम बीमारी के खतरे को बढ़ा देती है चलिए जानते है इसके बारे में…
1. ज्यादा उम्र में प्रेगनेंसी
अगर महिला की उम्र 35 साल से ज्यादा है, तो डाउन सिंड्रोम होने का खतरा ज्यादा होता है. उम्र बढ़ने के साथ एग्स की क्वालिटी कम होने लगती है, जिससे जेनेटिक डिसऑर्डर का जोखिम बढ़ जाता है.
2-फैमिली हिस्ट्री की अनदेखी
अगर परिवार में पहले से डाउन सिंड्रोम के मामले रहे हैं, तो डॉक्टर से जेनेटिक काउंसलिंग करवानी चाहिए. कई बार अनुवांशिक कारणों से भी यह समस्या आ सकती है. ऐसे में लापरवाही से बचना चाहिए.
3. पिता बनने की ज्यादा उम्र
सिर्फ मां की उम्र ही नहीं, बल्कि पिता की उम्र भी डाउन सिंड्रोम के खतरे को बढ़ा सकती है. शोध के मुताबिक, 40 साल से अधिक उम्र के पुरुषों के शुक्राणु (Sperm) में जेनेटिक म्यूटेशन की आशंका ज्यादा होती है, जिससे बच्चे में क्रोमोसोमल असामान्यता हो सकती है.
4. रेडिएशन और टॉक्सिन के संपर्क में आना
अगर गर्भावस्था के दौरान महिला रेडिएशन या हानिकारक केमिकल्स के संपर्क में आती है, तो इससे बच्चे की कोशिकाओं में जेनेटिक बदलाव हो सकते हैं. इसलिए प्रेगनेंसी में ज्यादा ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए.
5. प्रेगनेंसी में अनहेल्दी लाइफस्टाइल
अगर प्रेगनेंसी के दौरान मां सही पोषण नहीं लेती या नुकसानदायक चीजों का सेवन करती है, तो फीटस यानी भ्रूण का विकास प्रभावित हो सकता है. इसकी वजह से जेनेटिक गड़बड़ी हो सकती है.
प्रेगनेंसी में शराब-सिगरेट पीना, जंक फूड और असंतुलित आहार, फोलिक एसिड और जरूरी पोषक तत्वों की कमी, इस बीमारी का कारण बन सकता है.
6. रेडिएशन और टॉक्सिन के संपर्क में आना
अगर गर्भावस्था के दौरान महिला रेडिएशन या हानिकारक केमिकल्स के संपर्क में आती है, तो इससे बच्चे की कोशिकाओं में जेनेटिक बदलाव हो सकते हैं. इसलिए प्रेगनेंसी में ज्यादा ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए.
7. प्रेगनेंसी से पहले हेल्थ चेकअप न कराना
अगर महिला किसी पुरानी बीमारी जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या थायरॉइड से पीड़ित है और उसका सही इलाज नहीं हो रहा है, तो इससे बच्चे में क्रोमोसोमल डिसऑर्डर का खतरा बढ़ सकता है.
डाउन सिंड्रोम से कैसे करें बचाव
प्रेगनेंसी की सबसे सही उम्र 25 से 30 साल मानी जाती है, इसी दौरान बेबी प्लान करें.
अगर फैमिली में पहले से कोई जेनेटिक बीमारी रही है तो पहले टेस्ट कराएं.
फोलिक एसिड और पोषण का ध्यान रखें. इसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
धूम्रपान, शराब और नशे से बचें.
रेडिएशन और टॉक्सिन से बचें. पॉल्यूशन से दूर रहें.
ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और हार्मोनल बैलेंस पर नजर रखें.
Which mistakes can increase the risk of down syndrome
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हिना खान का क्वीन मोड़ ऑन, ग्लैमरस तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई धूम, फैंस बोले- ये हैं असली शेर खान
Jul 22, 2026 | 03:55 PMवाराणसी में सपा का अनोखा विरोध; हथकड़ी बांधकर पहुंचे कार्यकर्ता, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Jul 22, 2026 | 03:54 PMनागपुर PWD में करोड़ों का टेंडर घोटाला: विकास ठाकरे की शिकायत पर PWD मंत्री ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश
Jul 22, 2026 | 03:53 PMशारीरिक संबंध बनाने में खलल डालता था प्रेमिका का बेटा, प्रेमी ने 7 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट
Jul 22, 2026 | 03:51 PMमुंबई में CJP के समर्थन में उतरी मनसे, राज ठाकरे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Jul 22, 2026 | 03:47 PMChandrapur News: चंद्रपुर में गेट पास विवाद में मारपीट, लोहे की रॉड से युवक पर हमला
Jul 22, 2026 | 03:44 PMJPSC रिजल्ट विवाद पर रांची में बवाल, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आयोग का किया घेराव; भारी पुलिस बल तैनात
Jul 22, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM














